Visitors: 6712330
उदयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO और कॉन्स्टेबल 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

उदयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO और कॉन्स्टेबल 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

NDPS केस में नाम हटाने के बदले मांगे थे 20 लाख

ACB ने थाने में ही बिछाया ट्रैप, रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी

धमकी देकर वसूली का आरोप, एंटी करप्शन एक्ट में केस दर्ज

विजय श्रीवास्तव,

उदयपुर,dusrikhabar.com। में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SHO और कॉन्स्टेबल को 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला NDPS एक्ट से जुड़ा है, जिसमें चार लोगों को आरोपी नहीं बनाने के बदले भारी रकम की मांग की गई थी।

उदयपुर जिले में ACB कार्रवाई के तहत मांडवा थाना प्रभारी निर्मल कुमार खत्री और कॉन्स्टेबल भालाराम को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि दोनों ने NDPS केस में चार लोगों को आरोपी नहीं बनाने के बदले कुल 20 लाख रुपए की मांग की थी।

ACB के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति से 5-5 लाख रुपए की डिमांड की गई थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने योजना बनाकर ट्रैप बिछाया और थाने के अंदर ही 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते समय दोनों को पकड़ लिया।

धमकाकर वसूली का आरोप

जांच में सामने आया कि आरोपी अधिकारियों ने शिकायतकर्ता को लगातार डरा-धमकाकर पैसे वसूलने की कोशिश की। उन्हें कहा गया कि यदि रकम नहीं दी गई तो उन्हें और उनके परिजनों को भी मामले में आरोपी बना दिया जाएगा।

NDPS केस से जुड़ा है मामला

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मांडवा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में जांच किसी अन्य थाने को सौंप दी गई, लेकिन इसके बावजूद SHO द्वारा मामले में हस्तक्षेप कर रिश्वत की मांग की जा रही थी।

ACB की सख्त कार्रवाई

ACB के महानिदेशक के निर्देश पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

—————— 

#ACBAction, #UdaipurNews, #BriberyCase, #SHOArrest, #NDPSCase, #RajasthanPolice, #Corruption, #BreakingNews, ACB कार्रवाई, उदयपुर रिश्वत मामला, SHO गिरफ्तार, NDPS केस, भ्रष्टाचार, पुलिस रिश्वत, एंटी करप्शन, राजस्थान खबर, 

अपडेट जारी है…

CATEGORIES
TAGS
Share This