पांच साल, सिर्फ एक उद्देश्य, निवार्स्थ भाव से जरूरमंद की सेवा;  जॉय ऑफ गिविंग इंडिया…

पांच साल, सिर्फ एक उद्देश्य, निवार्स्थ भाव से जरूरमंद की सेवा; जॉय ऑफ गिविंग इंडिया…

पांच साल से भूख के खिलाफ सेवा की मिसाल बना JOGI ट्रस्ट

JOGI चैरिटेबल ट्रस्ट ने पूरे किए अपनी सेवा के 5 वर्ष 

7 अक्टूबर 2021 को उदयपुर में हुई थी जरूरतमंदों की सेवा की शुरुआत

जन्मदिन, वर्षगांठ और पुण्यतिथि जैसे अवसरों को सेवा से जोड़ने की प्रेरणा: रोशन जैन

अब तक 2.16 लाख से अधिक लोगों को कराया नि:शुल्क भोजन

अस्पतालों के बाहर जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की थाली, हर रोज 220 से अधिक की सेवा

एम.बी. हॉस्पिटल ओपीडी और जनाना हॉस्पिटल के पास दो सेवा केंद्र संचालित

अस्पताल आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए भोजन सेवा बना बड़ी राहत

विजय श्रीवास्तव

उदयपुर,dusrikhabar.com। प्रकृति का सबसे सुंदर संदेश यही है कि आप दुनिया को जो देते हैं, वही किसी न किसी रूप में लौटकर आपके जीवन को समृद्ध करता है। किसी भूखे को भोजन कराना हो, किसी जरूरतमंद का इलाज कराना हो या किसी असहाय के चेहरे पर मुस्कान लानी हो—यह केवल मदद नहीं, बल्कि मानवता और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। सेवा भाव से बड़ा ईश्वर और मानव सेवा का शायद ही कोई दूसरा रास्ता हो। एक एनजीओ इसी सोच को अपना उद्देश्य बनाकर आगे बढ़ता है, जहां हर भोजन, हर उपचार और हर मदद के पीछे यही भावना होती है कि दूसरों के जीवन में खुशियां बांटेंगे, तो प्रकृति भी हमें सुख, संतोष और खुशी लौटाएगी।

पांच साल, सिर्फ एक उद्देश्य, निवार्स्थ भाव से जरूरमंद की सेवा; जॉय ऑफ गिविंग इंडिया...

रोशन जैन, फाउंडर, जॉय ऑफ गिविंग इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट

दिया हुआ लौटकर जरूर आता है: रोशन जैन

आज पांच साल का हुआ जॉय ऑफ गिविंग इंडिया ट्रस्ट। प्रकृति का एक सहज नियम है—हम समाज और दुनिया को जो देते हैं, वह किसी न किसी रूप में हमारे जीवन में लौटकर आता है, यह कहना है ट्रस्ट के फाउंडर रोशन जैन का।

जैन के अनुसार इसी सेवा भाव को आधार बनाकर जॉय ऑफ गिविंग इंडिया (JOGI) चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले पांच वर्षों से उदयपुर में जरूरतमंदों के लिए भोजन की सेवा कर रहा है।

7 अक्टूबर 2021 को शुरू हुई इस पहल ने अब पांच वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से 2.16 लाख से अधिक नि:शुल्क भोजन जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा चुके हैं। कभी करीब 125 लोगों से शुरू हुई यह सेवा अब प्रतिदिन 220 से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंच रही है।

भोजन के साथ सम्मान देने की कोशिश

JOGI की भोजन सेवा की खासियत केवल यह नहीं कि यहां जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन मिलता है, बल्कि कोशिश यह रहती है कि हर व्यक्ति को सम्मान के साथ भरपेट और पौष्टिक भोजन मिले। दाल, सब्जी, चावल और रोटी से सजी थाली स्टील के बर्तनों में परोसी जाती है। भोजन की मात्रा को लेकर कोई निर्धारित सीमा नहीं रखी गई है।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 7 अक्टूबर, बुधवार, 2026

स्वच्छता से लेकर भोजन परोसने तक हर स्तर पर विशेष ध्यान दिया जाता है। गर्मी हो, सर्दी हो या बारिश—सेवा निरंतर जारी रहती है और इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता।

पांच साल, सिर्फ एक उद्देश्य, निवार्स्थ भाव से जरूरमंद की सेवा; जॉय ऑफ गिविंग इंडिया...

पांच साल, सिर्फ एक उद्देश्य, निवार्स्थ भाव से जरूरमंद की सेवा; जॉय ऑफ गिविंग इंडिया…

अस्पतालों में आने वाले परिवारों के लिए बनी बड़ी मदद

इस सेवा का सबसे मानवीय पहलू उन परिवारों से जुड़ा है जो दूर-दराज के गांवों से इलाज के लिए उदयपुर के अस्पतालों में आते हैं। मरीज के इलाज के दौरान कई बार परिवार के सदस्य लंबे समय तक अस्पताल के आसपास रहते हैं। ऐसे में रोज भोजन की व्यवस्था करना उनके लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन जाता है।

JOGI ट्रस्ट की भोजन सेवा ऐसे परिवारों के लिए सिर्फ एक थाली नहीं, बल्कि मुश्किल समय में सहारा बनकर सामने आई है। वर्तमान में सेवा के दो केंद्र एम.बी. हॉस्पिटल ओपीडी परिसर और जनाना हॉस्पिटल के पास संचालित किए जा रहे हैं।

गर्मियों में पानी की सेवा भी; भोजन के साथ ट्रस्ट की ओर से गर्मियों के मौसम में नि:शुल्क पेयजल सेवा भी उपलब्ध कराई जाती है। इसका उद्देश्य अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को राहत देना है।

read also:दीपक की मौत और सस्पेंस… प्रेमानंद पर उठे सवाल, भक्त क्या बोले?

पांच साल, सिर्फ एक उद्देश्य, निवार्स्थ भाव से जरूरमंद की सेवा; जॉय ऑफ गिविंग इंडिया...सेवा को संस्कार बनाने की पहल

JOGI ट्रस्ट सेवा को केवल जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने तक सीमित नहीं रखना चाहता। संस्था लोगों को जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और पुण्यतिथि जैसे विशेष अवसरों को जरूरतमंदों को भोजन कराकर मनाने के लिए प्रेरित करती है। बच्चों को भी इस सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जाता है, ताकि उनके भीतर अन्न के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित हो।

‘कोई जरूरतमंद भूखा वापस न जाए’

ट्रस्ट के फाउंडर चेयरमैन रोशन जैन का कहना है कि संस्था का उद्देश्य केवल भोजन बांटना नहीं है, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मान के साथ भरपेट भोजन उपलब्ध कराना है। उनके अनुसार, समाज के सहयोग से आने वाले समय में इस सेवा को और अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने तथा सेवा सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

सेवा में समाज की साझेदारी

पांच वर्षों की इस यात्रा में दानदाताओं, स्वयंसेवकों और शुभचिंतकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। ट्रस्ट ने सेवा से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। दरअसल, मानव सेवा का अर्थ केवल किसी की परेशानी दूर करना नहीं, बल्कि उसके कठिन समय में उसके साथ खड़ा होना भी है। एक भोजन की थाली किसी के लिए सामान्य हो सकती है, लेकिन भूखे व्यक्ति के लिए वही थाली सम्मान, राहत और उम्मीद बन जाती है। JOGI की पांच वर्ष की यात्रा इसी सोच को सामने रखती है कि दूसरों के जीवन में खुशियां और राहत बांटने का प्रयास अंततः समाज को ही अधिक मानवीय और सुखी बनाता है।

read also:जिले के 6 प्रमुख भामाशाहों, सीएसआर फंड से इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत: दानदाताओं की बदौलत संवर रहे सरकारी स्कूल, 2 साल में 38.83 करोड़ मिले, स्मार्ट क्लासेज बनी

सेवा का संदेश

ट्रस्ट के फाउंडर रोशन जैन की ये सोच की सेवा का संदेश लोगों तक पहुंच सके ताकि हम दूसरों की खुशियों का कारण बन सकें तो मानव जीवन सफल हो जाएगा। इसी सेवा को ध्यान में रखते हुए जॉय ऑफ गिविंग इंडिया ट्रस्ट का मानना है कि “हम सिर्फ भोजन नहीं परोसते, हमारा प्रयास है कि कोई जरूरतमंद भूखा न लौटे” इसे पूरा करने में सफल रहें। अगर आपको भी कोई जरूरतमंद मिले तो उसे निराश न लौटाएं हो सके तो उसकी अपनी सामर्थ्य के अनुसार मदद जरूर करें। 

बहरहाल सेवा भाव रखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना जीवन में सबसे बड़े पुण्य का काम है। जिसकाे कड़ी से कड़ी मिलाकर आगे बढ़ाने का काम देशभर में कई समाजसेवी और ट्रस्ट कर रहे हैं। अगर हर आदमी के मन में एक जरूरतमंद की सेवा का भाव आ जाए तो इस धरती पर जरूरतमंद ही खत्म हो जाएंगे। 

——————————————————–

#JOGI Trust, #Joy of Giving India, #Udaipur News, #NGO, #Human Service, #Free Food, #Social Service, #Udaipur NGO, #मानवता, #सेवा भाव, JOGI Charitable Trust, Joy of Giving India, नि:शुल्क भोजन सेवा, उदयपुर NGO, मानव सेवा, जरूरतमंदों को भोजन, अस्पताल भोजन सेवा

CATEGORIES
TAGS
Share This