जयपुर से रामेश्वरम के लिए रवाना हुई वरिष्ठ नागरिकों की ‘राजस्थान वाहिनी भारत गौरव ट्रेन’

जयपुर से रामेश्वरम के लिए रवाना हुई वरिष्ठ नागरिकों की ‘राजस्थान वाहिनी भारत गौरव ट्रेन’

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दिखाई ‘राजस्थान वाहिनी भारत गौरव ट्रेन’ हरी झंडी

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2026-27 के तहत निशुल्क यात्रा

श्रद्धालुओं से संवाद कर सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं

कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और RTDC के प्रतिनिधि कार्यक्रम में रहे मौजूद

महावीर सिंह,

जयपुर, dusrikhabar.com। राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2026-27 के तहत मंगलवार को जयपुर के ढेहर के बालाजी रेलवे स्टेशन से वातानुकूलित ‘राजस्थान वाहिनी भारत गौरव ट्रेन’ को रामेश्वरम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों की आस्था, सम्मान और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनकल्याण के संकल्प को निरंतर साकार कर रही है।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 5 अगस्त, बुधवार, 2026

वरिष्ठ नागरिकों की आस्था और सम्मान को समर्पित पहल

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार समाज के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनकी धार्मिक भावनाओं का विशेष ध्यान रख रही है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि बुजुर्गों की वर्षों पुरानी धार्मिक इच्छाओं को सम्मानपूर्वक पूरा करने का संवेदनशील प्रयास है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से पात्र वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की निशुल्क, सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा कराई जा रही है, जिससे वे बिना आर्थिक चिंता के अपने आराध्य स्थलों के दर्शन कर सकें।

read also:फेफड़ों के कैंसर की समय पर पहचान ही बचा सकती है जान, उदयपुर में विशेष सत्र आयोजित

रामेश्वरम के लिए वातानुकूलित ‘राजस्थान वाहिनी भारत गौरव ट्रेन’ रवाना

कार्यक्रम के दौरान वातानुकूलित ‘राजस्थान वाहिनी भारत गौरव ट्रेन’ को जयपुर के ढेहर के बालाजी रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम के लिए रवाना किया गया। ट्रेन में सवार श्रद्धालुओं से उपमुख्यमंत्री ने बातचीत कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली और सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

रामेश्वरम देश के प्रमुख धार्मिक तीर्थस्थलों में शामिल है और भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक रामनाथस्वामी मंदिर के कारण इसकी विशेष धार्मिक मान्यता है। ऐसे में यह यात्रा वरिष्ठ नागरिकों के लिए आस्था और आध्यात्मिक संतोष का महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।

read also:हिस्ट्रीशीटर दंपती की 1 करोड़ की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर: ड्रग्स और शराब की तस्करी से किया था निर्माण, दूसरे मकान के लिए नोटिस जारी

कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त प्रथम रतनलाल योगी, महेंद्र रेवतवाल, आईआरसीटीसी के एजीएम कीर्ति सिंह, सुनील कुमावत, शिवराज सिंह, सुरेश जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा, उत्साह और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा। वरिष्ठ नागरिकों ने राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस निशुल्क तीर्थयात्रा सुविधा के लिए आभार व्यक्त किया।

read also:5 मीटर से ज्यादा लंबी, 600KM रेंज… भारत आ रही ये लग्जरी MPV

राज्य सरकार का उद्देश्य: सम्मानजनक और सुरक्षित तीर्थयात्रा

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2026-27 के माध्यम से राजस्थान सरकार पात्र बुजुर्गों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक निःशुल्क यात्रा, बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित परिवहन उपलब्ध करा रही है। सरकार का मानना है कि वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, आस्था और सम्मान की रक्षा करना सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

—————————— 

#RajasthanNews, #JaipurNews, #DiyaKumari, #SeniorCitizenPilgrimageScheme, #RameswaramPilgrimage, #BharatGauravTrain, #DevasthanDepartment, #ChiefMinisterBhajanlalSharma, #PrimeMinisterNarendraModi, #ReligiousTourism, #RajasthanGovernment, राजस्थान वाहिनी भारत गौरव ट्रेन, वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2026-27, दिया कुमारी, रामेश्वरम यात्रा, जयपुर समाचार, राजस्थान सरकार, निशुल्क तीर्थयात्रा, देवस्थान विभाग, भारत गौरव ट्रेन, वरिष्ठ नागरिक योजना

CATEGORIES
TAGS
Share This