राजस्थान पर्यटन विभाग में डीपीसी; आनंद कुमार त्रिपाठी बने पहले वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक

राजस्थान पर्यटन विभाग में डीपीसी; आनंद कुमार त्रिपाठी बने पहले वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक

पर्यटन विभाग में पदोन्नति की सौगात, 9 अधिकारियों को मिला प्रमोशन

आनंद कुमार त्रिपाठी बने पहले वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक

राजेश कुमार शर्मा और डॉ. पुनीता सिंह अतिरिक्त निदेशक पद पर पदोन्नत 

23 जून को RPSC में हुई DPC बैठक के बाद शुक्रवार शाम आधिकारिक आदेश जारी

सेवानिवृत्ति से खाली हुए कई पदों पर अफसरों की नियुक्ति

अब विभाग की नजर पदोन्नति के बाद संभावित तबादलों और नई पदस्थापनाओं पर

अगली डीपीसी में सुमिता सरोच अतिरिक्त निदेशक, उपेंद्र सिंह शेखावत संयुक्त निदेशक और भूपेश कुमार शर्मा को उप निदेशक पद पर मिलेगा प्रमोशन 

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर, dusrikhabar.com। राजस्थान पर्यटन विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) के निर्णय ने अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। विभाग के 9 अधिकारियों को एक साथ पदोन्नति मिलने से पर्यटन भवन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। अधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी, जबकि लंबे समय से खाली पड़े कई महत्वपूर्ण पद भी अब भर गए हैं। अब विभाग की नजर प्रमोशन के बाद होने वाले संभावित तबादलों पर टिकी हुई है।

Read alsoजैसलमेर को देश का सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर डेस्टिनेशन अवॉर्ड, राजस्थान के लिए गर्व की बात: पर्यटन सचिव शुचि त्यागी

DPC के फैसले से 9 अधिकारियों को मिला प्रमोशन, विभाग में जश्न का माहौल

अजमेर स्थित राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में 23 जून को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में पर्यटन विभाग के कई अधिकारियों की पदोन्नति पर मुहर लगी थी। हालांकि उस दिन विभाग के भीतर प्रमोशन की जानकारी पहुंच गई थी और अधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनानी शुरू कर दी थीं, लेकिन आधिकारिक घोषणा शुक्रवार शाम को जारी की गई।

पदोन्नति के बाद विभाग में नई जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारियों की सूची इस प्रकार है—

सीनियर अतिरिक्त वरिष्ठ निदेशक, पर्यटन विभाग

सीनियर अतिरिक्त वरिष्ठ निदेशक, पर्यटन विभाग

  • आनंद कुमार त्रिपाठी – विभाग के पहले सीनियर वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक बने।
  • राजेश कुमार शर्मा और डॉ. पुनीता सिंह – संयुक्त निदेशक से अतिरिक्त निदेशक पद पर पदोन्नत।
  • अजीत सिंह और भानु प्रताप – उप निदेशक से संयुक्त निदेशक बने।
  • हनुमान सहाय कुमावत और बजरंगलाल शर्मा – सहायक निदेशक से उप निदेशक बने।
  • खेमेन्द्र सिंह और प्रद्युम्न देथा – पर्यटक अधिकारी से सहायक निदेशक पद पर पदोन्नत हुए।

Read alsoलिवर ट्रांसप्लांट परामर्श का भरोसेमंद केंद्र बना गीतांजलि हॉस्पिटल, दूसरे माह भी सफल रही OPD, विशेषज्ञ डॉ. साहिल गुप्ता ने…

खाली पद भरने से विभाग को मिली मजबूती, कई अधिकारियों को अगली पदोन्नति का इंतजार

पर्यटन विभाग में हाल ही में दो वरिष्ठ अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने से कई महत्वपूर्ण पद रिक्त हो गए थे। DPC के बाद इन रिक्तियों का बड़ा हिस्सा भर गया है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इसके बावजूद विभाग में संयुक्त निदेशक सुमिता सरोच, उप निदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत और सहायक निदेशक भूपेश शर्मा की पदोन्नतियां ड्यू चल रही हैं। ये अधिकारी इस वर्ष पदोन्नति की पात्रता पूरी कर चुके हैं और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही अगली DPC में उन्हें भी नई जिम्मेदारी मिलेगी।

पदोन्नति सिर्फ पद नहीं, अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत: आयुक्त, रुकमणि रियाड़

आरटीडीसी एमडी रुक्मणि रियाड़

राजस्थान पर्यटन, आयुक्त, रुक्मणि रियाड़

पर्यटन विभाग की आयुक्त रुकमणि रियाड़ ने कहा कि विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) प्रशासनिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण और व्यावहारिक आवश्यकता है।

हमारा निरंतर प्रयास है कि सभी डीपीसी समयबद्ध रूप से संपन्न हों, ताकि पात्र अधिकारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ मिल सके। पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं होती, बल्कि यह अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरणा का स्रोत भी है।
समय पर मिलने वाली पदोन्नति अधिकारियों के मनोबल को सुदृढ़ करती है तथा उनके कार्य में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और प्रतिबद्धता का संचार करती है, जिससे प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता और दक्षता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

Read alsoराजस्थान पर्यटन विभाग में प्रमोशन की आहट, डीपीसी बैठक के बाद आधिकारिक आदेशों का इंतजार

अब नजर तबादलों पर, क्या नए पदों के साथ बदलेंगे शहर भी?

बहरहाल पदोन्नति के बाद अब सबसे बड़ा सवाल अधिकारियों की नई पदस्थापनाओं को लेकर है। नियमों के अनुसार कई अधिकारियों का जयपुर मुख्यालय से बाहर रिक्त पदों पर स्थानांतरण होना चाहिए।

ऐसे में विभागीय हलकों में चर्चा इस बात की है कि क्या सभी पदोन्नत अधिकारियों को नए शहरों में भेजा जाएगा या फिर प्रभावशाली अधिकारियों को पर्यटन भवन में ही समायोजित किया जाएगा। इस निर्णय पर विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की नजरें टिकी हुई हैं।

——————————-

#Rajasthan Tourism Department, #Tourism Department Rajasthan, #DPC News, #Promotion News, #Rajasthan Government, #Tourism Officers, #Anand Kumar Tripathi, #RPSC, #Jaipur News, #Administrative News, राजस्थान पर्यटन विभाग, पर्यटन विभाग प्रमोशन, DPC 2026, पर्यटन विभाग अधिकारी पदोन्नति, आनंद कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त निदेशक, संयुक्त निदेशक, राजस्थान पर्यटन समाचार, RPSC DPC, पर्यटन भवन जयपुर

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )