लिवर ट्रांसप्लांट परामर्श का भरोसेमंद केंद्र बना गीतांजलि हॉस्पिटल, दूसरे माह भी सफल रही OPD, विशेषज्ञ डॉ. साहिल गुप्ता ने…

लिवर ट्रांसप्लांट परामर्श का भरोसेमंद केंद्र बना गीतांजलि हॉस्पिटल, दूसरे माह भी सफल रही OPD, विशेषज्ञ डॉ. साहिल गुप्ता ने…

लिवर ट्रांसप्लांट को लेकर उदयपुर में ही मिल रही विशेषज्ञ सलाह और आधुनिक उपचार

गीतांजलि हॉस्पिटल में दूसरे महीने लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी में आए 20 से अधिक मरीज

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मरीज ले रहे विशेषज्ञ परामर्श

विशेषज्ञ डॉ. साहिल गुप्ता ने की लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत वाले मरीजों की जांच

उदयपुर के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट एवं जीआई सर्जनों के साथ सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा 

माही राठौड़,

उदयपुर,dusrikhabar.com। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में आयोजित विशेष लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी लगातार दूसरे महीने भी सफल रही। देश के प्रतिष्ठित लिवर ट्रांसप्लांट एवं हेपेटो-पैंक्रियाटो-बिलियरी (HPB) सर्जन डॉ. साहिल गुप्ता ने 20 से अधिक मरीजों को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से परामर्श दिया। इस पहल से अब दक्षिणी राजस्थान सहित अन्य राज्यों के मरीजों को लिवर ट्रांसप्लांट संबंधी विशेषज्ञ सेवाएं उदयपुर में ही उपलब्ध हो रही हैं।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 28 जून, रविवार, 2026

मरीजों ने दिखाया भरोसा, 20 से अधिक मरीजों ने लिया विशेषज्ञ परामर्श

गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में आयोजित मासिक लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी को लगातार दूसरे महीने भी मरीजों का सकारात्मक प्रतिसाद मिला। इस दौरान 20 से अधिक मरीजों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से विशेषज्ञ सलाह प्राप्त की।

राजस्थान के विभिन्न जिलों के अलावा अन्य राज्यों से भी मरीज लिवर रोग, लिवर ट्रांसप्लांट, पित्त नली (Bile Duct) तथा अग्न्याशय (Pancreas) से जुड़ी जटिल समस्याओं के उपचार और परामर्श के लिए पहुंचे।

विशेषज्ञ ओपीडी के माध्यम से मरीजों को अब महानगरों की बजाय उदयपुर में ही विश्वस्तरीय सलाह और उपचार का लाभ मिल रहा है।

read also:ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों को मिला आधिकारिक सम्मान: नेशनल वॉर मेमोरियल में नाम दर्ज, विपक्ष ने उठाए सरकार की मंशा पर सवाल…!

डॉ. साहिल गुप्ता ने बताए आधुनिक उपचार विकल्प

देश के प्रतिष्ठित लिवर ट्रांसप्लांट एवं HPB सर्जन डॉ. साहिल गुप्ता ने ओपीडी के दौरान मरीजों की विस्तृत जांच कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया। जिन मरीजों को लिवर प्रत्यारोपण की आवश्यकता थी, उनका विशेष मूल्यांकन करते हुए उन्हें आधुनिक उपचार विकल्पों की जानकारी दी गई।

डॉ. साहिल गुप्ता ने कहा कि नियमित मासिक ओपीडी के माध्यम से क्षेत्रीय मरीजों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रमुख उद्देश्य है।

read also:‘बाहुबली 3’… प्रभास का हिंट और राणा दग्गुबाती के बयान ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट…

लिवर ट्रांसप्लांट को लेकर उदयपुर में ही मिल रही विशेषज्ञ सलाह और आधुनिक उपचार

लिवर ट्रांसप्लांट से संबंधित जरूरी जानकारी…।

read also: जयपुर में 2 करोड़ का रोबोट करा रहा एक्सरसाइज: मरीज के मूवमेंट पर बारीकी से रख रहा नजर, SMS हॉस्पिटल में शुरुआत

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और जीआई सर्जनों से हुई रणनीतिक चर्चा

ओपीडी के दौरान डॉ. साहिल गुप्ता ने उदयपुर के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट एवं जीआई सर्जनों के साथ बैठक कर गीतांजलि हॉस्पिटल में लिवर ट्रांसप्लांट सेवाओं के विस्तार की योजनाओं पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य विश्वस्तरीय लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञता को उदयपुर और दक्षिणी राजस्थान तक पहुंचाना है, ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समय पर उपचार अपने ही क्षेत्र में मिल सके।

यह पहल मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

read also:विश्व नशा निषेध दिवस: साई तिरुपति यूनिवर्सिटी में ‘नशा मुक्त भारत’ का संकल्प, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से किया जागरूक

————————–  

#Geetanjali Medical College, #Geetanjali Hospital, #Liver Transplant, #Liver Transplant OPD, #Dr Sahil Gupta, #Udaipur News, #Health News, #Gastroenterology, #GI Surgery, #HPB Surgery, #Rajasthan Health, #Medical News, #Organ Transplant, #Healthcare India, लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी, डॉ. साहिल गुप्ता, उदयपुर हॉस्पिटल, Liver Transplant, HPB Surgery, Gastroenterology, GI Surgery, दक्षिणी राजस्थान, स्वास्थ्य समाचार

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com