डेस्टिनेशन वेडिंग प्लेस बन रहे RTDC के होटल्स, जोधपुर के घूमर होटल में शादी सीजन की बुकिंग लगभग फुल…!

डेस्टिनेशन वेडिंग प्लेस बन रहे RTDC के होटल्स, जोधपुर के घूमर होटल में शादी सीजन की बुकिंग लगभग फुल…!

जोधपुर की होटल घूमर, यहां केवल शादियां नहीं, अनमोल रिश्तों का उत्सव मनाते हैं लोग

जोधपुर की होटल घूमर गार्डन का 24 लाख का किराया वसूल फिलहाल है नम्बर-1 पर 

सिर्फ 12 लाख के पैकेज में दो परिवारों और नव दंपत्ति को मिल रहा यादगार अनुभव

मेहंदी, हल्दी, संगीत से लेकर फेरे और विदाई तक हर रस्म के लिए परफेक्ट सेटअप

खाने में 30से अधिक व्यंजन और राजस्थानी आतिथ्य, मेहमानों को देता है मैमोरेबल मूमेंट

1200 मेहमानों की क्षमता वाला भव्य गार्डन, हर शादी को बनाता है शाही आयोजन

RTDC को 12 गार्डनों से एक वर्ष में हो रही 1 करोड़ रुपए की आय 

विशेषज्ञों का मत: अगर सभी 70 प्रॉपर्टीज के गार्डन चालू हों तो 4 करोड़ की आय तय

 विजय श्रीवास्तव,

जयपुर, dusrikhabar.com। शादी को केवल एक रस्म नहीं, बल्कि दो परिवारों के भावनात्मक और सांस्कृतिक मिलन का उत्सव माना जाता है। हर परिवार चाहता है कि जीवन के इस सबसे खास अवसर की यादें हमेशा के लिए संजोई जाएं। जब किसी एक ही स्थान पर शानदार आवास, स्वादिष्ट व्यंजन, आकर्षक सजावट, पर्याप्त पार्किंग, राजस्थानी आतिथ्य और बेहतरीन आयोजन सुविधाएं उपलब्ध हों, तो वह जगह अपने आप में एक आदर्श वेडिंग डेस्टिनेशन बन जाती है।

इसी सोच को साकार करते हुए राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) की होटल्स और उनके मैरिज गार्डन आज राजस्थान में नए डेस्टिनेशन वेडिंग स्थलों के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। निगम के लिए भी ये आयोजन स्थल आय का महत्वपूर्ण स्रोत बनकर उभरे हैं। करीब एक करोड़ रुपये सालाना राजस्व देने वाले 12 मैरिज गार्डन और होटल्स इन दिनों शादी-विवाह, रिसेप्शन और अन्य पारिवारिक आयोजनों के लिए लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

read also: कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 25 जून, गुरुवार, 2026

इनमें जोधपुर स्थित RTDC की होटल घूमर विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अपनी उत्कृष्ट सुविधाओं और भरोसेमंद व्यवस्थाओं के कारण यह होटल केवल जोधपुर ही नहीं, बल्कि नागौर, बाड़मेर, सिरोही और आसपास के कई जिलों के परिवारों के बीच भी शादी समारोहों और सामाजिक आयोजनों के लिए पसंदीदा स्थल के रूप में स्थापित हो चुकी है। 

अब कवायद है कि राजस्थान में RTDC की अन्य प्रोपर्टीज को भी शुरु कर उनसे विभाग को अधिक से अधिक फायदा मिले ताकि राजस्थान में पर्यटन से रोजगार भी उत्पन्न हो सके। आपको बता दें कि एक शादी समारोह से करीब 200 से 300 लोगों को रोजगार मिलता है। 

आरटीडीसी एमडी रुक्मणि रियाड़

आरटीडीसी एमडी रुक्मणि रियाड़

RTDC एमडी रुक्मणि रियाड़ ने कहा कि हमारा प्रयास है कि आरटीडीसी को प्रोफिट मेकिंग संथान बनाया जाए, उसके लिए विभाग कई सारी योजनाओं पर काम कर रहा है। जिन होटलों में मैरिज गार्डन से अच्छा रेवेन्यू आ रहा है उन सभी मैनेजरों की मेहनत से होटल्स भी अच्छा कर रहे हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि बंद पड़ी प्रोपर्टीज जो प्राइम लोकेशन पर है और जहां पर मैरिज गार्डन का संचालन हो सकता है इस सन्दर्भ में भी हम अपने मैनेजर्स से प्रस्ताव मांग रहे हैं। प्रस्ताव मिलने पर प्रभावी रूप से कार्रवाई की जाएगी। 

इधर RTDC के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर फाइनेंस-‘ ब्रह्मप्रकाश शर्मा ने कहा कि हमारे पास कई शहरों में प्राइम लोकेशन पर प्रॉपर्टीज हैं उनमें भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। अगर कहीं से मेरे पास मैरिज गार्डन को शुरु करने का प्रस्ताव पूरी रूपरेखा के साथ आता है तो उस पर तुरंत प्रभाव से अमल में लाने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। 

read also:राजस्थान पर्यटन विभाग में प्रमोशन की आहट, डीपीसी बैठक के बाद आधिकारिक आदेशों का इंतजार

हार्ट ऑफ सिटी में वेडिंग डेस्टिनेशन का नया ठिकाना

जोधपुर शहर के बीचों-बीच स्थित होटल घूमर आज वेडिंग इंडस्ट्री में एक नई पहचान बना रही है। शहर के केंद्र में होने के कारण मेहमानों को आवागमन की परेशानी नहीं होती।

यही वजह है कि आने वाले शादी सीजन के लिए यहां पहले से ही एडवांस बुकिंग हो चुकी है। होटल का विशाल परिसर और आसान पहुंच इसे परिवारों की पहली पसंद बना रहा है।

मेहंदी से विदाई तक हर रस्म के लिए अलग अंदाज

शादी केवल फेरे नहीं होती, बल्कि मेहंदी, हल्दी, सगाई, संगीत और स्वागत समारोह जैसी कई रस्मों का उत्सव होती है। होटल घूमर में हर आयोजन के लिए थीम आधारित डेकोरेशन, आकर्षक स्टेज और विशेष व्यवस्थाएं की जाती हैं।

read also:जैसलमेर को देश का सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर डेस्टिनेशन अवॉर्ड, राजस्थान के लिए गर्व की बात: पर्यटन सचिव शुचि त्यागी

फूलों की सजावट और अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाती हैं। यही कारण है कि परिवारों को अलग-अलग जगह भागदौड़ नहीं करनी पड़ती।

मेहमानों के लिए आरामदायक ठहराव और स्वाद का शाही अनुभव

होटल में 75 कमरों की क्षमता है लेकिन शादी समारोह के दौरान तीन से पांच दिनों में करीब 100 कमरों की व्यवस्था शादी बुकिंग पर उपलब्ध करवाई जाती है, जहां बाराती और मेहमान तीन से पांच दिनों तक आराम से ठहर सकते हैं।

शादी समारोह के दौरान चार दिनों में लगभग 1200 लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा सकती है। खास बात यह है कि यहां मेहमानों को करीब 30 प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाते हैं।

पारंपरिक राजस्थानी स्वाद से लेकर फास्ट फूड तक का ऐसा संगम मिलता है, जो मेहमानों को लंबे समय तक याद रहता है।

1200 मेहमानों की मेजबानी, 600 वाहनों की पार्किंग

होटल घूमर की सबसे बड़ी खासियत इसकी क्षमता है। यहां 1200 लोगों तक के लिए भव्य गार्डन उपलब्ध है, जहां शानदार डेकोरेशन, आधुनिक साउंड सिस्टम और आकर्षक लाइटिंग, फूलों की सजावट, स्टेज, वरमाला आदि आयोजन समारोह को यादगार बना देते हैं।

इसके साथ ही लगभग 600 वाहनों की पार्किंग की सुविधा शहर के बीचों-बीच मिलना अपने आप में बड़ी बात है।

बारातियों और मेहमानों को पार्किंग की चिंता नहीं करनी पड़ती, जिससे आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित और सुगम बन जाता है।

मात्र 12 लाख के पैकेज में भव्य शादियों का आयोजन बना चर्चा का विषय

होटल घूमर ने शादी आयोजनों के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है। घोड़ी, बैंडबाजा, शानदार गार्डन, सजावट, साउंड-लाइटिंग, मेहंदी से लेकर विदाई तक की सारी रस्में, ठहरने की व्यवस्था, भोजन और अन्य सुविधाओं सहित लगभग 12 लाख रुपये के पैकेज ने होटल घूमर को हर एक परिवार के लिए आकर्षक विकल्प बना दिया है।

read also:RTDC ने कमाया 1.14 अरब रुपये का रिकॉर्ड रेवेन्यू, 15 से अधिक साल बाद प्रोफिट में,  डेस्टिनेशन वेडिंग और आउटसाइड कैटरिंग ने लिखी सफलता की नई कहानी…

यही कारण है कि अगले पूरे वैवाहिक सीजन के लिए लगभग घूमर होटल की बुकिंग हो चुकी है। आपको बता दें कि घूमर होटल सबसे अधिक 24 लाख रुपए सालाना मैरिज गार्डन की बुकिंग से कॉर्पोरेशन को दे रहा है। साथ ही हर शादी समारोह में 100 कमरों की बुकिंग से अलग से RTDC को लगभग ढाई लाख रूपए की आय हो रही है।

जोधपुर और आसपास के जिलों के लिए बन रही पहली पसंद

आज होटल घूमर केवल एक होटल नहीं, बल्कि एक ऐसा वेडिंग डेस्टिनेशन बन चुकी है जहां हर आयोजन में राजस्थानी संस्कृति, आधुनिक सुविधाएं और आत्मीय मेहमाननवाजी का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

यही कारण है कि जोधपुर सहित आसपास के जिलों के परिवार अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण अवसरों को यादगार बनाने के लिए होटल घूमर का रुख कर रहे हैं।

परिवार की तरह समर्पित होकर टीम वर्क से हुआ ये संभव

जोधपुर की होटल घूमर, यहां केवल शादियां नहीं, अनमोल रिश्तों का उत्सव मनाते हैं लोग

मानवेंद्र सिंह राठौड़, जनरल मैनेजर, होटल घूमर, जोधपुर

होटल घूमर की बढ़ती लोकप्रियता के पीछे होटल के जनरल मैनेजर मानवेंद्र सिंह और उनकी समर्पित टीम की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्षों से घाटे  में चल रहे RTDC अब करीब 3.52 करोड़ के फायदे में है और इसको फिर से प्रोफिट में लाने में कुछ होटल्स का महत्वपूर्ण योगदान हैं उनमें से एक है जोधपुर का होटल घूमर।

दिन-रात मेहनत और प्रशासन से आपसी समझ बिठाकर यहां के स्टाफ और मैनेजर ने आज घूमर को इस मुकाम पर ला दिया है कि जोधपुर के लोगों के जहन में अब होटल और वेडिंग के लिए घूमर का नाम ही आता है। मानवेंद्र सिंह का मानना है कि शादी केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावनाओं और रिश्तों का उत्सव है।

read also:‘खड़गे ने ट्रस्ट के जरिए ली 100 करोड़ की जमीन’, बीजेपी का आरोप

उनके अनुसार, “हम यहां केवल आयोजन नहीं करते, बल्कि राजस्थानी संस्कृति और पारंपरिक आतिथ्य के माध्यम से परिवारों को रिश्तों की गर्माहट और यादगार अनुभव देने का प्रयास करते हैं।”

होटल का स्टाफ मेहमानों के स्वागत से लेकर विदाई तक हर छोटी-बड़ी जरूरत का विशेष ध्यान रखता है। यही वजह है कि यहां आयोजित समारोहों से जुड़े परिवार अपने साथ खूबसूरत यादें और संतुष्टि लेकर जाते हैं।

बहरहाल RTDC की होटल्स में शादी समारोह अब एक ऐसा ख्वाब बनता जा रहा है कि हर कोई एक बार इसे देखना और जीना चाहता है। राजस्थान में जोधपुर की घूमर टल के अलावा 11 अन्य ऐसी ही प्रोपर्टीज हैं जहां इसी तरह के पैकेज में विभिन्न समारोह आयोजित हो रहे हैं।  इनमें

  1. Moomal, Jaisalmer
  2. ⁠Ajaymeru, Ajmer
  3. ⁠Sarovar, Pushkar
  4. ⁠Dholamaru, Bikaner
  5. ⁠Panihari, Pali
  6. ⁠Gokul, Nathdwara
  7. Meenal, Alwar
  8. ⁠Gaori Talab, Jhalawar
  9. ⁠Panna, Chittorgarh
  10. ⁠Vinayak, Sawai Madhopur
  11. ⁠Hotel Fatehpur, Fatehpur

——————————

#Jodhpur News, #Hotel Ghoomar, #RTDC, #Rajasthan Tourism, #Destination Wedding, #Wedding Garden, #Jodhpur Hotel, #Rajasthan Wedding Ceremony, #Wedding Destination Rajasthan, #Marriage Garden Jodhpur, Hotel Ghoomar Jodhpur, RTDC Wedding Garden, Jodhpur Wedding Destination, Rajasthan Destination Wedding, Hotel Ghoomar Marriage Garden, RTDC Hotels Rajasthan, Jodhpur Marriage Garden, Wedding Venue in Jodhpur, Rajasthan Wedding Packages, Luxury Wedding Garden Rajasthan

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com