राजस्थान में जल संरक्षण को बढ़ावा देना: डेयरी मंत्री ज़ोराराम कुमावत ने RCDF में किया राज्य स्तरीय डेयरी जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ…

राजस्थान में जल संरक्षण को बढ़ावा देना: डेयरी मंत्री ज़ोराराम कुमावत ने RCDF में किया राज्य स्तरीय डेयरी जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ…

आरसीडीएफ में “वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान” का भव्य शुभारम्भ

जल संरक्षण के लिए डेयरी कर्मचारियों और अधिकारियों ने ली शपथ

“जल है तो कल है”: मंत्री जोराराम कुमावत ने दिया बड़ा संदेश

डेयरी सेक्टर में रोजाना लाखों लीटर पानी बचाने का दावा

रिसाइकिल पानी से जवाहर सर्किल और MNIT क्षेत्र में बढ़ी हरियाली

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर,dusrikhabar.com। पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बुधवार को आरसीडीएफ परिसर में “वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत राज्य स्तरीय डेयरी जल संरक्षण अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जवाहर लाल नेहरु मार्ग स्थित सरस संकुल ऑडिटोरियम में मंत्री ने पौधों में जल प्रवाहित कर अभियान की शुरुआत की और सरस परिवार समिति से जुड़े सभी परिसरों में जल संरक्षण गतिविधियों को प्रभावी रूप से लागू करने का संदेश दिया।

डेयरी मंत्री ज़ोराराम कुमावत ने RCDF में वंदे गंगाजल अभियान का आगाज श्रुति भारद्वाज और मनीष फौजदार रहे साथ

साफा और तुलसी पौधा भेंट कर पारंपरिक स्वागत-सत्कार

आरसीडीएफ पहुंचने पर मंत्री जोराराम कुमावत का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। आरसीडीएफ प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने मंत्री जोराराम का साफा और अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन करते हुए तुलसी का पौधा भेंट किया। इस मौके पर आरसीडीएफ की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज का सरस डेयरी जयपुूर के एमडी मनीष फौजदार ने साफा पहनाकर और तुलसी का पौधा भेंट कर अभिनंदन किया। मंत्री जोराराम कुमावत ने इस मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने के संकल्प की शपथ दिलाई।

राजस्थान में जल संरक्षण को बढ़ावा देना: डेयरी मंत्री ज़ोराराम कुमावत ने RCDF में किया राज्य स्तरीय डेयरी जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ...

राजस्थान में जल संरक्षण को बढ़ावा देना: डेयरी मंत्री ज़ोराराम कुमावत ने RCDF में किया राज्य स्तरीय डेयरी जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ…

पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा है कि पूरी की पूरी सृष्टि जल पर आधारित है और वर्तमान भी जल है तो भविष्य भी। सृष्टि के लिये जल है तो ही कल है।

देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर शुरु किया गया वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान वर्तमान और भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने के लिये जन आन्दोलन है। इस जन अभियान के माध्यम से लोगो को जागरुक कर जल और पर्यावरण की दिशा में अपेक्षित सफलता हासिल की जा सकती है।

डेयरी क्षेत्र में जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

कुमावत ने इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर कहा कि आज हर व्यक्ति को और हर घर में पानी को बचाने की महत्ती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि घर का पानी घर में, खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गांव में ही रहे इसके लिए लोगोें को परम्परागत जल स्त्रोतों जैसे टांके, तालाब, बावड़ी और एनीकट को संरक्षित करना चाहिये ताकि आने वाली पीढ़ी को पानी जैसी आवश्यकता की पूर्ति में कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि आरसीडीएफ, इससे सम्बद्व जिला दुग्ध संघ और गांव-गांव ढाणी-ढ़ाणी में बनी दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां इस जन अभियान में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

राजस्थान में जल संरक्षण को बढ़ावा देना: डेयरी मंत्री ज़ोराराम कुमावत ने RCDF में किया राज्य स्तरीय डेयरी जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ...

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान से पर्यावरण संरक्षण को बल

मंत्री जोराराम ने प्रधानमंत्री मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि जन्म से लेकर जीवन के अंतिम सफर तक लकड़ी की हमारे जीवन में उपयोगिता है। हम लकड़ी काट तो लेते हैं लेकिन उसी शिद्दत से अगर पेड़ लगाएं तो पर्यावरण बचा सकते हैं।

राजस्थान में जल संरक्षण को बढ़ावा देना: डेयरी मंत्री ज़ोराराम कुमावत ने RCDF में किया राज्य स्तरीय डेयरी जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ...

पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत

RCDF के दो साल सरस के लिए बेमिसाल

डेयरी मंत्री ने  RCDF प्रबंधक श्रुति भारद्वाज के दो वर्ष के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए सहकारी डेयरी के क्षेत्र में अर्जित की गई उपलब्धियों के लिये डेयरी प्रबन्धन और डेयरी कर्मचारियों को बधाई दी, उन्होंने कहा कि दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता के क्षेत्र में आरसीडीएफ ने अनुकरणीय कार्य किया है।

मंत्री जोराराम कुमावत ने ये भी कहा कि पहले डेयरी का नाम सम्मान से नहीं लिया जाता था लेकिन श्रुति मैडम के दो वर्ष के कार्यकाल और आप सभी के सहयोग से अब जयपुर डेयरी और आरसीडीएफ का नाम सम्मान से लिया जाता है। मंत्री जोराराम ने यह भी इच्छा जताई कि भारत में दुग्ध उत्पादन में अभी राजस्थान का नाम दूसरे नम्बर से पहले नम्बर पर पहुंच जाए। 

RCDF प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज

RCDF प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज

डेयरी सेक्टर में जल संरक्षण की बड़ी उपलब्धि, रोजाना लाखों लीटर पानी की बचत

राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन की प्रबन्ध संचालक श्रुति भारद्वाज ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि राजस्थान राज्य की सभी सहकारी डेयरियों में पिछले दो वर्षों में पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आरसीडीएफ द्वारा जल संरक्षण के प्रयासों का नतीजा है कि एक वर्ष पूर्व जहां एक लीटर दूध की प्रोसेसिंग पर डेढ़ लीटर पानी व्यय हो रहा था, वह अब घटकर केवल 800 मिली लीटर व्यय हो रहा है।

इस प्रकार राज्यभर में प्रतिदिन 45 लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग पर प्रतिदिन 31.50 लाख लीटर से अधिक पानी की बचत हो रही है। दुग्ध संघों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, वेस्ट मैनेेजमेंट, जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्लान्ट, बॉयोफलैक्सी प्लान्ट जैसे नवाचार किये गये जिनसे पर्यावरण और जल संरक्षण को बल मिला है।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुऐ आम राहगीरों को शुद्व एवं शीतल पेय जल उपलब्ध कराने के लिये आरसीडीएफ सहित राज्य के दुग्ध संघों में 111 प्याऊ स्थापित किये जा रहे हैं। राज्यभर की सहकारी डेयरियों में पशुओं के लिये खेली और पक्षियों को दाना-पानी के लिये परिन्डे लगाये गये हैं।

सरस के रिसाइकिल पानी से जवाहर सर्किल-जलधारा-MNIT में हरियाली

सरस डेयरी जयपुर एमडी मनीष फौजदार

सरस डेयरी जयपुर एमडी मनीष फौजदार

सरस डेयरी जयपुर के प्रबन्ध संचालक मनीष फौजदार ने अपने धन्यवाद-आभार संबोधन में कहा कि सरस ने पिछले दो साल में 360 डिग्री परिवर्तन कर RCDF का विकास हुआ है इसके लिए उन्होंने विभागीय मंत्री और RCDF प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज का मार्गदर्शन जरूरी था। फौजदार ने कहा कि जल संरक्षण के क्षेत्र में जयपुर डेयरी आज विश्व की अग्रणी डेयरियों में शामिल हो गई है।

जयपुर डेयरी में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्लान्ट के कारण डेयरी में हर वर्ष लगभग 24 करोड़ लीटर से अधिक पानी की बचत हो रही है। उन्होंने ये भी बताया कि आज RCDF के आस-पास का क्षेत्र, जवाहर सर्किल और MNIT परिसर आरसीडीएफ के रिसाइकिल पानी से ही हरा-भरा नजर आ रहा है।

फौजदार ने पिछले दो-तीन वर्षों में सरस से जुड़े युवा और एनर्जेटिक अफसरों का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने सरस डेयरी की प्रगति में अपना 100 फीसदी योगदान देकर इसे बुलंदियों तक पहुंचाया है। 

प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन बिन का शुभारम्भ

सरस पार्लर पर रिसाईकलिंग हेतु प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन बिन का शुभारम्भ – उपभोक्ताओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने इस अवसर पर जवाहर लाल नेहरु मार्ग स्थित सरस पार्लर पर प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन बिन का भी शुभारम्भ किया। कलेक्शन बिन में जमा हुऐ प्लास्टिक वेस्ट को रिसाईकल कर पुनः उपयोग लाया जा सकेगा।

राजस्थान में जल संरक्षण को बढ़ावा देना: डेयरी मंत्री ज़ोराराम कुमावत ने RCDF में किया राज्य स्तरीय डेयरी जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ...

प्रमुख सचिव विकास एस भाले भी आयोजन में शामिल होने वाले थे, लेकिन तबीयत नासाज होने के चलते वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। इस अवसर पर आरसीडीएफ के वित्तीय सलाहकार डॉ0 आकाश आल्हा सहित बड़ी संख्या में डेयरी फैडरेशन और जयपुर डेयरी के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे। 

—————————-  

#RajasthanNews, #RCDF, #SarasDairy, #WaterConservation, #JoraramKumawat, #JaipurNews, #Environment, #VandeGangajal, #DairySector, #GreenRajasthan, आरसीडीएफ जल संरक्षण अभियान, वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान, जोराराम कुमावत, सरस डेयरी जयपुर, जल है तो कल है, राजस्थान डेयरी समाचार, जल संरक्षण राजस्थान, RCDF Jaipur, Saras Dairy Water Conservation

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com