
पेट्रोल,डीजल और CNG फिर हुई महंगी, सातवें आसमान पर महंगाई पहुंचने की तैयारी में, बिगड़ सकते हैं हालात…!
15 मई की सुबह आम जनता को लगा महंगाई का झटका
दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल 3 रुपए तो CNG के दाम में 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी
जयपुर में पेट्रोल 3.25 रुपए महंगा, डीजल भी 93 रुपए के करीब
श्रीगंगानगर में पेट्रोल 109.46 रुपए प्रति लीटर पहुंचा
कांग्रेस और विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
अंतरराष्ट्रीय संकट और युद्ध को बताया बढ़ोतरी की वजह
विजय श्रीवास्तव,
दिल्ली/जयपुर, dusrikhbar.com। देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब CNG भी महंगी हो गई है। राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2 रुपए प्रति किलो बढ़ाकर 79.09 रुपए कर दी गई है।
इससे पहले मुंबई में भी सीएनजी के दामों में वृद्धि की गई थी। इधर राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 107.97 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि श्रीगंगानगर में यह 109.46 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचकर प्रदेश में सबसे महंगा हो गया है। डीजल की कीमतों में भी तीन रुपए तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 15 मई, शुक्रवार, 2026
लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है, जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और मध्य पूर्व में जारी तनाव इसके प्रमुख कारण हैं।
पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी महंगी
15 मई की सुबह लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका मिला। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के बाद अब CNG Price Hike ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2 रुपए प्रति किलो बढ़ने के बाद अब नई दर 79.09 रुपए प्रति किलो हो गई है।
इससे पहले मुंबई में भी सीएनजी के दाम 82 रुपए से बढ़ाकर 84 रुपए प्रति किलो कर दिए गए थे। नई दरें 14 मई से लागू हो चुकी हैं।
जयपुर में पेट्रोल 107.97 रुपए प्रति लीटर
राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत में करीब 3 रुपए 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद अब जयपुर में पेट्रोल 107.97 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत में भी लगभग 3 रुपए 2 पैसे की वृद्धि हुई है और यह 93 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है।
इस अचानक हुई बढ़ोतरी से निजी वाहन चालकों के साथ-साथ टैक्सी, बस और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है।
15 मई को कीमत बढ़ने के बाद राजस्थान में पेट्रोल की नई कीमतें
| जिला | पुरानी रेट (रुपए/लीटर) | नई रेट (रुपए/लीटर) | कुल बढ़ोतरी (रुपए) |
| अजमेर | 104.36 | 107.61 | 3.25 |
| कोटा | 104.26 | 107.51 | 3.25 |
| चित्तौड़गढ़ | 104.38 | 107.62 | 3.24 |
| श्रीगंगानगर | 106.21 | 109.46 | 3.25 |
| उदयपुर | 105.54 | 108.79 | 3.25 |
| जयपुर | 104.72 | 107.97 | 3.25 |
read also:सेवा और समर्पण का सम्मान, गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस समारोह
श्रीगंगानगर में सबसे महंगा पेट्रोल
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पेट्रोल की कीमत 109.46 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जो संभवत: प्रदेश में सबसे अधिक है। यहां डीजल भी 94.74 रुपए प्रति लीटर के स्तर तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में टैक्स और परिवहन लागत अधिक होने के कारण यहां कीमतें ज्यादा देखने को मिलती हैं।
15 मई को कीमत बढ़ने के बाद राजस्थान में डीजल की नई कीमतें
| जिला | पुरानी रेट (रुपए/लीटर) | नई रेट (रुपए/लीटर) | कुल बढ़ोतरी (रुपए) |
| अजमेर | 89.88 | 92.90 | 3.02 |
| कोटा | 89.79 | 92.81 | 3.02 |
| चित्तौड़गढ़ | 89.92 | 92.93 | 3.01 |
| श्रीगंगानगर | 91.72 | 94.74 | 3.02 |
| उदयपुर | 90.96 | 93.98 | 3.02 |
| जयपुर | 90.21 | 93.23 | 3.02 |
कच्चे तेल की कीमतों और मध्य पूर्व तनाव का असर
ऊर्जा बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इसके अलावा मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है।
read also:RSS जासूसी केस में खुलासा, आतंकियों ने लिए कई नाम, यूपी लिंक सामने
अगर आने वाले दिनों में यह स्थिति बनी रहती है, तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। इससे महंगाई का दबाव और बढ़ने की संभावना है।
मार्च 2024 से स्थिर थे दाम
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मार्च 2024 से स्थिर बनी हुई थीं। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्र सरकार ने जनता को राहत देते हुए ईंधन की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी।
हालांकि भारत में ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर तय होती हैं और तेल कंपनियां हर दिन दरों में बदलाव कर सकती हैं, लेकिन राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों के चलते लंबे समय तक कीमतों में बदलाव नहीं किया गया था। अब एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
read also:NEET पेपर लीक में BJP के बड़े-बड़े नेताओं का नाम सामने आया है …
————–
#CNGPrice, #PetrolDieselPrice, #FuelPriceHike, #महंगाई, #DelhiNews, #PetrolPrice, #DieselPrice,
#CNG, #BreakingNews, #PetrolPriceHike, #DieselPrice, #CNGPrice, #JaipurNews,
#RajasthanNews, #FuelPrice, #PetrolDiesel, #महंगाई, #जयपुर, #श्रीगंगानगर,
CNG Price Hike, पेट्रोल-डीजल महंगा, दिल्ली CNG रेट, Fuel Price Hike 2026, Petrol Diesel Price Increase,
महंगाई समाचार, CNG New Price, पेट्रोल-डीजल कीमतें, जयपुर पेट्रोल रेट, राजस्थान पेट्रोल प्राइस,
CNG Price Hike, श्रीगंगानगर पेट्रोल रेट, Fuel Price Hike 2026, Diesel Price Rajasthan
