भारत में पेपर लीक पर लगेगी लगाम! इनफिनिटी इंफोवे ने लॉन्च की AI आधारित ZEROTOUCH DaaS मशीन

भारत में पेपर लीक पर लगेगी लगाम! इनफिनिटी इंफोवे ने लॉन्च की AI आधारित ZEROTOUCH DaaS मशीन

AI और ऑटोमेशन से लैस ZEROTOUCH सिस्टम करेगा परीक्षा सुरक्षा मजबूत

एग्जाम से दो घंटे पहले होगी ऑटोमैटिक प्रिंटिंग और पैकेजिंग

पेपर लीक रोकने के लिए भारत सरकार का पेटेंटेड सॉल्यूशन बना चर्चा का केंद्र

50 से ज्यादा यूनिवर्सिटी और शिक्षा संस्थानों को मिल रहा तकनीकी लाभ

शिक्षा क्षेत्र में ERP, ऑनलाइन एग्जाम और डिजिटल लर्निंग को मिलेगा नया आयाम

जयपुर में लॉन्च हुई नई तकनीक, दावा- अब नहीं होगा पेपर लीक

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर,dusrikhabar.com। 

देशभर में लगातार सामने आ रहे परीक्षा पेपर लीक मामलों के बीच अब एक ऐसी अत्याधुनिक तकनीक सामने आई है, जो परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव ला सकती है।

गुजरात के राजकोट स्थित सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर निर्माता समूह इनफिनिटी इंफोवे लिमिटेड ने जयपुर में अपनी पेटेंटेड ZEROTOUCH DaaS मशीन लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक के इस्तेमाल के बाद परीक्षा प्रश्नपत्रों के लीक होने की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी।

जयपुर में लाॅचिंग के दौरान प्रेसवार्ता में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कंपनी के एमडी भावेश कुमार ने बताया कि यह AI-पावर्ड सिक्योर क्वेश्चन पेपर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल, ऑटोमेटेड और टैम्पर-प्रूफ बनाएगा।

यह सिस्टम विशेष रूप से स्कूलों, यूनिवर्सिटी, प्रतियोगी परीक्षाओं और बड़े शैक्षणिक संस्थानों के लिए विकसित किया गया है।

read also:पेट्रोल,डीजल और CNG फिर हुई महंगी, सातवें आसमान पर महंगाई पहुंचने की तैयारी में, बिगड़ सकते हैं हालात…!

AI तकनीक से होगा सुरक्षित प्रश्नपत्र वितरण

नई ZEROTOUCH DaaS मशीन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि प्रश्नपत्रों की पूरी प्रक्रिया क्लाउड से लेकर परीक्षा केंद्र तक पूरी तरह सुरक्षित रहे। इसमें कई शिक्षक डिजिटल माध्यम से प्रश्नपत्र अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद एडवांस्ड AI टेक्नोलॉजी रैंडम तरीके से प्रश्नपत्र का चयन करती है।

कंपनी के एमडी का कहना है कि इससे परीक्षा प्रक्रिया में निष्पक्षता, गोपनीयता और पारदर्शिता बनी रहेगी। खास बात यह है कि प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से लगभग दो घंटे पहले ही मशीन द्वारा ऑटोमैटिक तरीके से प्रिंट किए जाएंगे।

भारत में पेपर लीक पर लगेगी लगाम! इनफिनिटी इंफोवे ने लॉन्च की AI आधारित ZEROTOUCH DaaS मशीन

read also:सरस बनेगा राष्ट्रीय ब्रांड, सरस के विस्तार के लिए केंद्र से ₹1500 करोड़ रुपए की सहमति…

ऑटोमैटिक प्रिंटिंग, स्टेपलिंग और ब्लॉक वाइज पैकेजिंग

ZEROTOUCH सिस्टम केवल प्रिंटिंग तक सीमित नहीं है। यह मशीन प्रश्नपत्रों की ऑटोमैटिक स्टेपलिंग और ब्लॉक वाइज पैकेजिंग भी करती है। इसके बाद सील्ड पैकेट परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले खोले जा सकेंगे।

इस प्रक्रिया से मैनुअल इंटरवेंशन लगभग समाप्त हो जाएगा, जिससे पेपर लीक, छेड़छाड़ और ऑपरेशनल गलतियों का खतरा काफी कम हो जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह तकनीक भारत में परीक्षा सुरक्षा के क्षेत्र में गेम चेंजर साबित हो सकती है।

IP आधारित बिजनेस मॉडल की ओर बढ़ी कंपनी

इस लॉन्च के साथ इनफिनिटी इंफोवे लिमिटेड ने अपने बिजनेस मॉडल को केवल सॉफ्टवेयर सेवाओं से आगे बढ़ाकर हार्डवेयर आधारित इंटीग्रेटेड सॉल्यूशन की दिशा में विस्तार दिया है। कंपनी अब AI आधारित ERP, ऑनलाइन एग्जाम सिस्टम और सिक्योर डॉक्यूमेंट डिस्ट्रीब्यूशन जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है।

read also:NEET अगले साल से ऑनलाइन होगी: इस साल रद्द हुई परीक्षा 21 जून को, यह पेपर-पेंसिल से होगी; सरकार ने माना- पेपर लीक हुए

कंपनी का कहना है कि उसका उद्देश्य शिक्षा संस्थानों को डिजिटल, सुरक्षित और आधुनिक तकनीकी समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे परीक्षा प्रणाली अधिक विश्वसनीय बन सके।

50 से ज्यादा विश्वविद्यालयों को दे रही तकनीकी सेवाएं

इनफिनिटी इंफोवे लिमिटेड वर्तमान में मध्य प्रदेश और गुजरात सरकार के शिक्षा विभागों के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। कंपनी अब तक 50 से अधिक राज्य एवं निजी विश्वविद्यालयों को ERP और परीक्षा समाधान उपलब्ध करा चुकी है।

कंपनी ने NEP आधारित ERP सिस्टम भी विकसित किए हैं, जिनमें AI इंटीग्रेशन के जरिए डेटा आधारित शैक्षणिक योजना, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और डिजिटल मैनेजमेंट को मजबूत बनाया गया है।

read also:पुणे से लीक हुआ था नीट का पेपर, पिछले 24 घंटों में 14 स्थानों पर छापे; दो और गिरफ्तार

ब्रेनजॉर्ग प्लेटफॉर्म से छात्रों को मिलेगा डिजिटल लर्निंग सपोर्ट

कंपनी ने शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए Brainzorg नाम का सेल्फ-लर्निंग प्लेटफॉर्म भी विकसित किया है। यह प्लेटफॉर्म छात्रों और प्रोफेशनल्स को डिजिटल कोर्स और ऑनलाइन लर्निंग सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

इसके अलावा कंपनी का ऑनलाइन एग्जामिनेशन सिस्टम (OES) और ZEROTOUCH पेपर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम शिक्षा संस्थानों के लिए सुरक्षित परीक्षा संचालन में अहम भूमिका निभा रहा है।

——————-

#ZEROTOUCH, #PaperLeak, #AIExamSystem, #InfinityInfoway, #DigitalEducation,

#ExamSecurity, #ERPSoftware,#OnlineExamination, #EducationTechnology, #JaipurNews,

ZEROTOUCH DaaS मशीन, पेपर लीक तकनीक, AI आधारित परीक्षा प्रणाली, इनफिनिटी इंफोवे लिमिटेड,

सुरक्षित प्रश्नपत्र वितरण, ऑनलाइन एग्जाम सिस्टम, ERP सॉल्यूशन, AI टेक्नोलॉजी, डिजिटल परीक्षा सुरक्षा, जयपुर लॉन्च

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com