बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का निधन: आज बीकानेर में अंतिम संस्कार, बाजार बंद

बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का निधन: आज बीकानेर में अंतिम संस्कार, बाजार बंद

बीकाजी नमकीन के मुखिया आज अंतिम सफर पर…!

फन्ना बाबू’ के नाम से मशहूर शिवरतन अग्रवाल को आज दी जाएगी अंतिम विदाई

इकलौते बेटे दीपक अग्रवाल देंगे मुखाग्नि, सुबह 10 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

हार्ट अटैक से चेन्नई में हुआ निधन, पत्नी के इलाज के लिए गए थे साथ

बीकानेर में 2 बजे तक बाजार बंद, फैक्ट्री में प्रोडक्शन और सप्लाई रुकी

विजय श्रीवास्तव,

बीकानेर/जयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान के प्रमुख उद्योगपति और बीकाजी (Bikaji) के CMD शिवरतन अग्रवाल का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। आज बीकानेर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से न केवल उद्योग जगत बल्कि पूरे बीकानेर में शोक की लहर है। ‘फन्ना बाबू’ के नाम से लोकप्रिय अग्रवाल ने भुजिया को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई थी।

read also:बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का हार्ट अटैक से निधन: चेन्नई में ली अंतिम सांस

बीकाजी CMD शिवरतन अग्रवाल (74) का अंतिम संस्कार आज (शुक्रवार) बीकानेर में किया जाएगा। उनके इकलौते बेटे दीपक अग्रवाल उन्हें मुखाग्नि देंगे। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे सार्दुलगंज स्थित आवास से निकलेगी, जो नत्थूसर गेट होते हुए सतीमाता मंदिर के पास अग्रवाल समाज के श्मशान घाट पहुंचेगी।

गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे उनकी पार्थिव देह चार्टर प्लेन से बीकानेर लाई गई। परिवार के सदस्य भी अलग-अलग चार्टर प्लेन से शहर पहुंचे। शहर में शोक के चलते आज दोपहर 2 बजे तक बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का निधन: आज बीकानेर में अंतिम संस्कार, बाजार बंद

read also:राजस्थान में कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ी राहत: DA 2% बढ़ा, अब मिलेगा…

चेन्नई में हार्ट अटैक से हुआ निधन

शिवरतन अग्रवाल अपनी पत्नी के ऑपरेशन के सिलसिले में चेन्नई गए हुए थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। पत्नी का हाल ही में हार्ट बायपास हुआ था और डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। इसी कारण वे परिवार के साथ होटल में ठहरे हुए थे।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 24 अप्रेल, शुक्रवार, 2026

‘फन्ना बाबू’ की पहचान और व्यक्तित्व

बीकानेर में शिवरतन अग्रवाल को ‘फन्ना बाबू’ के नाम से जाना जाता था। वे अपने मस्तमौला स्वभाव और उदारता के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने अपने कई शोरूम दोस्तों और रिश्तेदारों को बिना शर्त चलाने के लिए दे दिए थे—जो उनके भरोसे और रिश्तों की मिसाल है।

बीकाजी को बनाया ग्लोबल ब्रांड

बीकाजी की शुरुआत उन्होंने 1993 में की थी। शुरुआत में लोगों ने सवाल उठाया—इतनी बड़ी फैक्ट्री लगाकर भुजिया कहां बेचोगे? लेकिन शिवरतन अग्रवाल ने परंपरागत भुजिया को मशीनों से बड़े स्तर पर तैयार कर उत्पादन बढ़ाया। साथ ही, पैकेजिंग की शेल्फ लाइफ बढ़ाकर इसे विदेशों तक पहुंचाया। आज बीकाजी भारतीय स्नैक मार्केट का बड़ा नाम बन चुका है।

read also:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 27 अप्रैल को आएंगे राजस्थान: सत्ता-संगठन के कामकाज का लेंगे जायजा

फैक्ट्री में प्रोडक्शन और सप्लाई पर असर

उनके निधन के बाद बीकानेर के करणी और बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्रियों में प्रोडक्शन और सप्लाई अस्थायी रूप से रोक दी गई है

  • रोजाना लगभग 800 टन उत्पादन
  • इसमें से 150 टन भुजिया
  • बाकी मिठाई, चिप्स, पापड़ और बेकरी उत्पाद

संघर्ष से सफलता तक का सफर

बिजनेस बंटवारे के बाद शिवरतन अग्रवाल ने खानदानी कारोबार ‘हल्दीराम’ से अलग होकर खुद की पहचान बनाने का फैसला किया।

  • 1986 में बीकानेर से नई शुरुआत
  • ‘शिवदीप फूड्स प्रोडक्ट्स’ के नाम से कारोबार शुरू
  • बाद में बीकाजी ब्रांड स्थापित किया

ब्रांड का नाम बीकानेर के संस्थापक राव बीका से प्रेरित है, जो इसे एक सांस्कृतिक पहचान भी देता है।

read also: बंगाल में वोटिंग खत्म, टूटे सारे रिकॉर्ड,

शहर में शोक, बाजार बंद

बीकानेर व्यापार मंडल के अनुसार, शिवरतन अग्रवाल के निधन पर आज दोपहर 2 बजे तक बाजार बंद रहेगा। उद्योग जगत और स्थानीय लोगों में गहरा शोक है।

—————————  

#ShivRatanAgarwal, #Bikaji, #BikanerNews, #BusinessNews, #RajasthanNews, #IndustryLeader, #Obituary, शिवरतन अग्रवाल निधन, Bikaji CMD death, Bikaner news today, बीकाजी कंपनी, Shiv Ratan Agarwal, Bhujia business India

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com