
राजस्थान में कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ी राहत: DA 2% बढ़ा, अब मिलेगा…
सीएम भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने जारी किया आदेश
7 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 5.44 लाख पेंशनर्स को मिलेगा लाभ
1 जनवरी 2026 से लागू होगा बढ़ा हुआ DA
सरकार पर सालाना 1156 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार
केंद्र सरकार के फैसले के 5 दिन बाद राज्य ने लिया बड़ा निर्णय
नवीन सक्सेना,
जयपुर, dusrikhabar.com। राजस्थान सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब कर्मचारियों को 58% की जगह 60% DA मिलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद यह फैसला लागू कर दिया गया है, जिससे लाखों परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा। इस फैसले को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर लागू कर दिया।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 24 अप्रेल, शुक्रवार, 2026
1 जनवरी 2026 से प्रभावी, 1 जून से नकद भुगतान
बढ़ा हुआ DA 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। हालांकि कर्मचारियों को इसका नकद भुगतान मई 2026 के वेतन से यानि जून के वेतन में नकद किया जाएगा, जबकि जनवरी से अप्रैल 2026 तक का एरियर उनके GPF खाते में जमा कराया जाएगा।
कितने लोगों को मिलेगा फायदा?
इस फैसले से राज्य के करीब 7.02 लाख कर्मचारियों और 5.44 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी बढ़े हुए DA का फायदा मिलेगा।
read also:राज्यपाल ओम माथुर ने किया तखतगढ़ में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का अनावरण
पेंशनर्स के लिए खास राहत
पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से बढ़े हुए DA का नकद भुगतान किया जाएगा, जिससे उन्हें तुरंत आर्थिक राहत मिलेगी।
सरकार पर कितना पड़ेगा भार?
इस निर्णय से राज्य सरकार पर सालाना करीब 1156 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। इसके बावजूद सरकार ने महंगाई को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है।
read also:मई से बड़ा बदलाव… UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, इतनी होगी लिमिट!
केंद्र के बाद राज्य का फैसला
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 18 अप्रैल 2026 को केंद्रीय कर्मचारियों का DA 2% बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके महज 5 दिन बाद ही राजस्थान सरकार ने भी यह फैसला लेकर कर्मचारियों को राहत दी है। राज्य में यह परंपरा रही है कि केंद्र के फैसले के बाद राज्य भी जल्द DA बढ़ोतरी करता है।
————————
#RajasthanNews, #DAHike, #GovernmentEmployees, #Pensioners, #BhajanlalSharma, #SalaryUpdate, #DAIncrease, राजस्थान DA बढ़ोतरी, Rajasthan DA hike 2026, महंगाई भत्ता 60%, सरकारी कर्मचारी DA, pensioners DA Rajasthan, DA news today
