अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का उदयपुर पहुंचने पर पारंपरिक अंदाज में स्वागत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का उदयपुर पहुंचने पर पारंपरिक अंदाज में स्वागत

पहली बार झीलों की नगरी पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

Z+ श्रेणी की सुरक्षा में दो दिन रहेंगे उदयपुर प्रवास पर 

प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में, सभी विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी

20 अप्रैल को वापस दिल्ली  रवाना होंगे अमेरिकी राजदूत 

सुश्री सोनिया,

उदयपुर, dusrikhabar.com, झीलों की नगरी उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक गतिविधियों का माहौल देखने को मिला, जब संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर शनिवार शाम यहां पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा और विशेष प्रोटोकॉल लागू कर दिए।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 19 अप्रेल, रविवार, 2026

एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

शनिवार शाम करीब 6:30 बजे डबोक एयरपोर्ट पर जैसे ही सर्जियो गोर पहुंचे, उनका पर्यटन विभाग की उप निदेशक शिखा सक्सेना एवं अन्य अधिकरियों ने पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया। उन्हें लहरिया दुपट्टा ओढ़ाकर और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। रंग-बिरंगे दुपट्टे देखकर राजदूत ने कहा इन्हीं रंगों से खुशियां मिलती हैं। राजस्थान के चटक रंग सुकुन का अहसास कराते हैं। यह उनका उदयपुर का पहला दौरा है, जिसे लेकर वे खासे उत्साहित नजर आए।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का उदयपुर पहुंचने पर पारंपरिक अंदाज में स्वागत  करते हुए पर्यटन उप निदेशक शिखा सक्सेना।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का उदयपुर पहुंचने पर पारंपरिक अंदाज में स्वागत करते हुए पर्यटन उप निदेशक शिखा सक्सेना।

read also:बचपन में बढ़ती उदासी: आखिर क्यों अकेलेपन से जूझ रहे हैं आज के बच्चे?

स्वागत में शामिल रहे अधिकारी

एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना, आईपीएस अधिकारी आशिमा वासवानी, उपखंड अधिकारी वल्लभनगर किरण पाल, तथा टर्मिनल मैनेजर ऑपरेशन पवन शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने राजदूत को उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन विशेषताओं की जानकारी दी, जिससे वे और उनके साथ आए प्रतिनिधि काफी प्रभावित हुए।

read also:कृषि मण्डियों का होगा बड़ा कायाकल्प, सीएम ने दी 21.26 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

कड़ी सुरक्षा और विशेष इंतजाम

अमेरिकी राजदूत के दौरे के मद्देनजर उन्हें Z+ सुरक्षा प्रदान की गई है। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को पहले से ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे।

पुलिस विभाग, नगर निगम, अग्निशमन विभाग और पर्यटन विभाग को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं तो सुरक्षा के साथ-साथ चिकित्सा व्यवस्थाओं को भी उच्च स्तर पर रखा गया, इधर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात, ALS एम्बुलेंस कारकेड के साथ मौजूद रहेगी वहीं सावधानी बरतते हुए महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में ICU बेड आरक्षित रखे गए हैं। 

इसके अलावा, आवश्यक दवाइयों, ब्लड ग्रुप उपलब्धता और मेडिकल उपकरणों की भी पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

read also:खून के जटिल रोग का सफल उपचार, मरीज को मिली नई जिंदगी की उम्मीद…

प्रशासनिक समन्वय और व्यवस्थाएं

दौरे के सफल संचालन के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक समन्वय किया गया है।

  • उपखंड अधिकारी किरण पाल को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
  • पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना भी व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
  • आरएनटी मेडिकल कॉलेज और एमबी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं में तैनात रहेंगे।

साथ ही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच, अग्निशमन वाहनों की तैनाती और  एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल व्यवस्थाएं  सभी व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुसार लागू की गई हैं।

read also:चांदी हाई से अब ₹1.81 लाख सस्ती, सोना भी 48000 रुपये नीचे आया

दो दिवसीय कार्यक्रम और वापसी

सर्जियो गोर 18 और 19 अप्रैल को उदयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद वे 20 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे वायुयान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

—————————– 

#Udaipur, #SergioGor, #USAmbassador, #RajasthanNews, #Diplomacy, #Security, #Tourism, सर्जियो गोर, उदयपुर दौरा, अमेरिकी राजदूत, Z+ सुरक्षा, डबोक एयरपोर्ट, राजस्थान पर्यटन, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com