
कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 13 अप्रेल, सोमवार, 2026
वैदिक पंचांग
वैदिक पंचांग और भाग्यांक (Lucky Number) के जरिए जानिए ज्योतिष (Astrologer) पूनम गौड से कैसा रहेगा आपका आज का दिन?(dusrikhabar.com)
दिनांक – 13 अप्रैल 2026
दिन – सोमवार
विक्रम संवत – 2083
शक संवत – 1947
अयन – उत्तर
ऋतु – वसन्त ॠतु
मास – वैशाख
पक्ष – कृष्ण
तिथि – एकादशी रहेगी रात्रि 01:08 तक तत्प्श्चात द्वादशी
नक्षत्र – धनिष्ठा रहेगा सायं 04:03 तक तत्प्श्चात शतभिषा
योग – शुभ योग रहेगा सायं 05:17 तक तत्प्श्चात शुक्ल
राहुकाल – 07:30 – 09:00
सूर्योदय – 05:58
सूर्यास्त – 18:46
दिशाशूल – पूर्व दिशा में
व्रत पर्व – वल्लभाचार्य जयंती, वरुथिनी एकादशी
read also:दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर…
आपका आज
जन्म की तारीख, जन्म का महीना और जन्म के साल को जमा करके भाग्यांक निकाला जा सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्ति का जन्म 15-10-1993 को हुआ है तो उसका भाग्यांक निकालने के लिए 1+5+1+0+1+9+9+3 = 29, अब 2+9 = 11 , 1+1 = 2 होगा। यानी उस व्यक्ति के लिए भाग्यांक 2 होगा।
भाग्यांक 1
आज आप अधूरे कार्य पूरे करने में सफल हो सकते हैं। आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता से प्रगति संभव है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में संयम रखें।
भाग्यांक 2
भावनात्मक रूप से संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। परिवार या किसी करीबी व्यक्ति के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग से सफलता मिलेगी। धैर्य रखें।
read also:“आज एक आसमान ने ज़मीं छोड़ दी”: आशा भोसले को नम आंखों से विदाई, देश-दुनिया में शोक की लहर
भाग्यांक 3
आज रचनात्मक कार्यों को पूरा करने का अच्छा समय है। शिक्षा, लेखन या परामर्श से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। कोई नई प्रेरणा भविष्य में सफलता दिला सकती है। सम्मान बढ़ सकता है।
भाग्यांक 4
आज मेहनत का परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपकी विश्वसनीयता मजबूत होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और थकान से बचें।
भाग्यांक 5
आज अचानक कोई अवसर मिल सकता है। नए संपर्क भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। यात्रा या संवाद से लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।
read also:खाने की शौकीन थीं आशा भोसले, दुनिया के 10 देशों में खोले रेस्टोरेंट
भाग्यांक 6
परिवार और संबंधों में सहयोग की भावना बढ़ेगी। किसी करीबी व्यक्ति की सहायता करनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन में समझदारी बनाए रखें। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा।
भाग्यांक 7
आज आत्मचिंतन और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। मन शांत रहना चाहेगा। अध्ययन और योजना बनाने के लिए अच्छा समय है। जल्दबाजी से बचें।
भाग्यांक 8
आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सुधार संभव है। धैर्य बनाए रखें।
भाग्यांक 9
आज ऊर्जा और उत्साह अच्छा रहेगा। किसी पुराने कार्य को पूरा करने का अवसर मिल सकता है। दूसरों की सहायता करने से सम्मान मिलेगा। क्रोध से बचें।
ज्योतिषीय परामर्श : यदि आप अपनी जन्मकुंडली और ग्रह स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी चाहते हैं तो पूनम गौड़ से ज्योतिषीय सलाह के लिए WhatsApp करें 8826026945
——————————
Vedic Panchang 2026, Today’s Panchang, Today’s Horoscope, Lucky Number Prediction, 2026, Today’s Auspicious Time, Rahukaal Today, Today’s Birth Number Horoscope, Numerology Prediction, Daily Horoscope February 2026, Today’s Auspicious Yoga, Today’s Nakshatra, Today’s Hindu Panchang, 2026, Poonam Gaur Astrology,
