मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में इंटरनेशनल शेफ्स कॉन्क्लेव 2.0, भारतीय व्यंजनों को वैश्विक पहचान..

मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में इंटरनेशनल शेफ्स कॉन्क्लेव 2.0, भारतीय व्यंजनों को वैश्विक पहचान..

पारंपरिक व्यंजनों और फूड टूरिज्म से आर्थिक विकास पर जोर

देश-विदेश के दिग्गज शेफ्स ने साझा किए अनुभव और नई सोच

पैनल चर्चा और क्यूलिनरी क्विज से छात्रों को मिला सीखने का मंच

जयपुर, dusrikhabar.com। जयपुर में आयोजित मणिपाल इंटरनेशनल शेफ्स कॉन्क्लेव 2.0 में राजस्थान की समृद्ध पाक विरासत, पर्यटन और अर्थव्यवस्था के आपसी संबंधों पर गहन विचार-विमर्श किया गया, जिसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित शेफ्स और विशेषज्ञ शामिल हुए।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 10 अप्रेल, शुक्रवार, 2026

9 अप्रैल 2026 को Manipal University Jaipur के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा रॉयल राजस्थान शेफ्स सोसाइटी के सहयोग से “मणिपाल इंटरनेशनल शेफ्स कॉन्क्लेव 2.0” का भव्य आयोजन किया गया। राजस्थान की पाक विरासत और उसके पर्यटन अर्थव्यवस्था पर प्रभाव विषय पर आधारित इस कॉन्क्लेव में पारंपरिक व्यंजनों की पर्यटन को बढ़ावा देने और आर्थिक विकास में अहम भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।

मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में इंटरनेशनल शेफ्स कॉन्क्लेव 2.0, राजस्थान की पाक विरासत पर गहन मंथन

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत के साथ हुई, जिसमें तिलक, साफा बांधना, दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना ने आयोजन को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। होटल मैनेजमेंट विभाग के प्रमुख डॉ. शेफ सौरभ शर्मा और प्रबंधन, वाणिज्य एवं कला संकाय के डीन डॉ. ब्रजेश कुमार ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।

read also:MNIT जयपुर में 10 अप्रैल को इंडस्ट्री–इंस्टीट्यूट कॉन्क्लेव-26, 150 कंपनियां…

भारतीय व्यंजनों को मिले वैश्विक पहचान

प्री-प्रेसिडेंट डॉ. करुणाकर ए. कोटेगर ने कहा कि भोजन केवल स्वाद तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक दर्शन है जो पंचेंद्रियों को संतुष्ट करता है और संस्कृति को जोड़ने का माध्यम है। प्रख्यात पाक विशेषज्ञ मंजीत सिंह गिल ने भारतीय व्यंजनों को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर दिया, वहीं सेलिब्रिटी शेफ अजय चोपड़ा ने फूड टूरिज्म और सस्टेनेबिलिटी के महत्व को रेखांकित किया।

मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में इंटरनेशनल शेफ्स कॉन्क्लेव 2.0, राजस्थान की पाक विरासत पर गहन मंथन

देशभर से ख्यात-विख्यात शेफ्स हुए 2.O  कॉन्क्लेव में शामिल

कॉन्क्लेव में विजय भास्करन, विमल धर, सब्यसाची गोराई, आशीष भसीन, अक्षराज जोधा, नंद लाल शर्मा, राजीव गोयल, टीसी गोकहान केसेन, अमेय मराठे, रविकांत पाठक, अभिरु बिस्वास, भरत अलघ, सुमंत चक्रवर्ती, संगीता धर और मंजीत सिंह रतू सहित कई प्रतिष्ठित शेफ्स ने भाग लिया।

read also:गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर में ISO 15189:2022 प्रशिक्षण, लैब क्वालिटी सिस्टम हुआ और मजबूत

कार्यक्रम के दौरान पैनल चर्चाओं में पाक पर्यटन, स्थिरता, क्षेत्रीय व्यंजनों की आर्थिक संभावनाएं और सोशल मीडिया के प्रभाव पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। छात्रों की भागीदारी बढ़ाने के लिए क्यूलिनरी क्विज का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में इंटरनेशनल शेफ्स कॉन्क्लेव 2.0, राजस्थान की पाक विरासत पर गहन मंथन

कार्यक्रम का समापन अतिथियों के सम्मान, औंपचारिक धन्यवाद ज्ञापन और नेटवर्किंग सत्र के साथ हुआ। यह कॉन्क्लेव छात्रों, शिक्षकों और उद्योग जगत के पेशेवरों के लिए ज्ञान आदान-प्रदान, उद्योग संवाद और प्रेरणा का सशक्त मंच बनकर उभरा।

शेफ्स कॉन्क्लेव 1.O मणिपाल में आयोजन

read also: क्या धुरंधर आदित्य धर ने बॉलीवुड का जुहू-बांद्रा वाला किला फतह कर लिया है?

पिछले वर्ष शेफ्स कॉन्क्लेव  1.O में क्या रहा खास  

आपको बता दें कि वर्ष  2024 में कॉन्क्लेव  1.O का आयोजन हुआ था जिसमें  शेफ कॉन्क्लेव में क्यूलिनरी इंडस्ट्री के ट्रेंड्स पर मंथन हुआ। आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पृष्ठभूमि के पेशेवरों को एक मंच पर लाने वाला यह शेफ कॉन्क्लेव ज्ञान और अनुभव साझा करने का प्रभावी माध्यम बना। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने क्यूलिनरी इंडस्ट्री के उभरते ट्रेंड्स पर विस्तृत चर्चा की और नई संभावनाओं को तलाशा।

नवाचार, नेटवर्किंग और सहयोग को मिला बढ़ावा

इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य नेटवर्किंग के अवसरों को बढ़ाना, नवाचार को प्रेरित करना और शेफ्स के बीच सहयोग को मजबूत करना था। साथ ही, विभाग की पहचान को सुदृढ़ करने की दिशा में भी यह आयोजन सफल साबित हुआ।

read also:इंडियन बैंक में ऑफिसर की 350 भर्ती; DRDO में इंजीनियर की वैकेंसी, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में 577 ओपनिंग्स

प्रमुख शेफ्स और संस्थाओं की रही भागीदारी

कार्यक्रम में शेफ मंजीत गिल, शेफ परमिंदर सिंह भाटी, शेफ विजय भास्करन वी और शेफ आशीष भसीन जैसे प्रमुख शेफ्स की भागीदारी रही, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए। कॉन्क्लेव को सफल बनाने में यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम, रॉयल राजस्थान शेफ्स सोसाइटी, क्वेस कॉर्प लिमिटेड, ज़ोन पैलेस बाय पार्क, गेस्टोरा पास्ता और गैलेक्सी राइस सहित कई संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

—————————-

#Jaipur News, #Food Tourism, #Culinary Event, #Hospitality Industry, #Rajasthan Culture, #Chef Conclave, मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर, इंटरनेशनल शेफ्स कॉन्क्लेव 2.0, राजस्थान पाक विरासत, फूड टूरिज्म, क्यूलिनरी इवेंट, शेफ्स कॉन्फ्रेंस

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com