उदयपुर दौरे पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास: RNT मेडिकल कॉलेज-RSMML का दौरा

उदयपुर दौरे पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास: RNT मेडिकल कॉलेज-RSMML का दौरा

उदयपुर दौरे पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास राव

CS ने RNT मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर का लिया जायजा

मरीजों और परिजनों से संवाद कर जानी जमीनी हकीकत

‘सेतु’ और ‘मेरी अस्पताल मेरी जिम्मेदारी’ नवाचारों की ली जानकारी

सुश्री सोनिया,

उदयपुर, dusrikhabar.com। राजस्थान के मुख्य सचिव V. Srinivas अपने उदयपुर दौरे के दौरान RNT Medical College पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ट्रॉमा एंड सर्जिकल इमरजेंसी सहित विभिन्न विभागों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 21 मार्च, शनिवार, 2026

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास राव उदयपुर RNT मेडिकल कॉलेज में

मरीजों से सीधे संवाद कर ली फीडबैक

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, इलाज की व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस पूरी प्रक्रिया में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण और मरीजों की संतुष्टि पर विशेष ध्यान दिया गया।

read also:निंबाहेड़ा में विकास की पहल: जे.के. सीमेंट का ‘आदर्श ग्राम प्रोजेक्ट’ शुरू

नवाचारों की ली जानकारी

मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा मुख्य सचिव को रैपिड रेफरल रिड्रेसल सिस्टम ‘सेतु’ और ‘मेरी अस्पताल मेरी जिम्मेदारी’ जैसे नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी गई।इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राहुल जैन, पूर्व प्रिंसिपल डॉ. विपिन माथुर और अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन मौजूद रहे।

read also:34 दिन से लापता युवक का पता-लगाने 150 जवान जुटे: 4 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, फिर भी नहीं मिला सुराग, अनिश्चितकालीन धरने के बाद कार्रवाई

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास राव उदयपुर RNT मेडिकल कॉलेज में

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास राव उदयपुर RNT मेडिकल कॉलेज में

फैकल्टी के साथ भी किया संवाद

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी के साथ भी बैठक कर चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार को लेकर चर्चा की। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा आयुक्त नरेश गोयल, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी और जिला कलेक्टर नमित मेहता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

read also:LPG पर गुड न्यूज! होर्मुज स्ट्रेट पार करने वाले हैं भारतीय झंडे वाले 2 गैस टैंकर

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को मजबूत करना और मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

 

RSMML के मुख्यालय में मुख्य सचिव ने ली प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी 

आरएनटी मेडिकल कॉलेज के बाद राजस्थान के मुख्य सचिव V. Srinivas अपने उदयपुर दौरे के दौरान पंचवटी स्थित Rajasthan State Mines and Minerals Limited (RSMML) मुख्यालय पहुंचे। यहां प्रबंध निदेशक पी. रमेश, एजीएम दीपक मेहता, वित्तीय सलाहकार भारती राज सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

उदयपुर दौरे पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास: RNT मेडिकल कॉलेज-RSMML का दौरा

दौरे के दौरान मुख्य सचिव ने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों, प्रशासनिक कार्यों और प्रगति से जुड़े प्रतिवेदन की विस्तृत जानकारी ली।

read also:राजस्थान में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए नया नियम: मोबाइल एप-वेबसाइट से बुकिंग पर OTP वेरिफिकेशन जरूरी; सरकार का गैस कंपनियों को आदेश

उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्य सचिव का यह दौरा संस्थान की कार्यक्षमता और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

read also:गीताांजलि संस्थान में जागरूकता अभियान, नि:शुल्क दंत शिविर और BCLS कार्यशाला

—————- 

#Udaipur News, #Rajasthan News, #Health News, #Medical College, #Government Hospital, #Administrative Visit, वी श्रीनिवास उदयपुर दौरा, RNT मेडिकल कॉलेज निरीक्षण, राजस्थान हेल्थ सर्विसेज, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ट्रॉमा सेंटर उदयपुर

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com