निंबाहेड़ा में विकास की पहल: जे.के. सीमेंट का ‘आदर्श ग्राम प्रोजेक्ट’ शुरू

निंबाहेड़ा में विकास की पहल: जे.के. सीमेंट का ‘आदर्श ग्राम प्रोजेक्ट’ शुरू

जेके सीमेंट का सीएसआर फंड से गांवों के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य

कारुण्डा स्कूल में सोलर RO प्लांट का उद्घाटन, स्वच्छ पेयजल की सुविधा शुरू

3 साल में स्वच्छता, स्मार्ट क्लास और आधारभूत सुविधाओं पर फोकस

विधायक चंद कृपलानी बोले- क्षेत्र के विकास में हमेशा अग्रणी रही कंपनी

ग्रामीणों और छात्रों की मौजूदगी में हुआ भव्य शुभारंभ

संदीप,

चित्तौड़गढ़, dusrikhabar.com। JK Cement वर्क्स निंबाहेड़ा द्वारा अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘आदर्श ग्राम परियोजना’ का शुभारंभ किया गया। इस CSR पहल के तहत कारुण्डा विद्यालय में सोलर RO प्लांट की शुरुआत की गई, जिससे ग्रामीणों और छात्रों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में इस महत्वाकांक्षी योजना की नींव रखी गई।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 21 मार्च, शनिवार, 2026

जे.के. सीमेंट का ‘आदर्श ग्राम प्रोजेक्ट’ के उद्घाटन में श्रीचंद कृपलानी।

जे.के. सीमेंट का ‘आदर्श ग्राम प्रोजेक्ट’ के उद्घाटन में श्रीचंद कृपलानी।

विधायक चंद कृपलानी ने किया उद्घाटन

इस परियोजना का शुभारंभ पूर्व यूडीएच मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक चंद कृपलानी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान जे.के. सीमेंट के अधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और परियोजना की जानकारी साझा की।

read also:गीताांजलि संस्थान में जागरूकता अभियान, नि:शुल्क दंत शिविर और BCLS कार्यशाला

‘आदर्श ग्राम प्रोजेक्ट’ से बदलेगी गांव की तस्वीर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद कृपलानी ने कहा कि जे.के. सीमेंट हमेशा से क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है और आगे भी इस तरह की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। वहीं कंपनी की सीएसआर हेड (कॉरपोरेट) शिल्पा जायसवाल ने बताया कि ‘आदर्श ग्राम परियोजना’ का उद्देश्य ऐसे गांव विकसित करना है, जो अपने आप में एक मिसाल बनें।

read also:राजस्थान दिवस पर संस्कृति-विरासत का प्रदर्शन, अल्बर्ट हॉल पर शानदार आतिशबाजी

3 साल में होंगे ये बड़े विकास कार्य

इस आदर्श ग्राम प्रोजेक्ट के तहत अगले 3 वर्षों में गांव में कई विकास कार्य किए जाएंगे, जिनमें:

  • स्वच्छता और सफाई व्यवस्था

  • नाली निर्माण और स्वच्छ पेयजल व्यवस्था

  • वृक्षारोपण और रूफ वाटर हार्वेस्टिंग

  • तालाब का सौंदर्यीकरण

  • सोलर और स्ट्रीट लाइट की स्थापना

  • स्कूलों में स्मार्ट क्लास

  • आंगनबाड़ी केंद्रों का नवीनीकरण

  • PHC और CHC का निर्माण

इन सभी कार्यों का उद्देश्य गांव को पूरी तरह से आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करना है।

read also:श्रीसांवलियाजी मंदिर में 13 दिन में आया 10.79 करोड़ चढ़ावा: दो राउंड में गिनती हुई पूरी; पिछले साल से 54% की बढ़ोतरी

निंबाहेड़ा में विकास की पहल: जे.के. सीमेंट का ‘आदर्श ग्राम प्रोजेक्ट’ शुरू

आदर्श ग्राम प्रोजेक्ट’ के उद्घाटन में मौजूद जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा-मांगरोल यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल,HR हैड प्रभाकर मिश्रा, PRO भुवनेश सिंह एवं ग्रामीण।

रोजगार और जीवन स्तर सुधार पर भी जोर

जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा-मांगरोल यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य सिर्फ विकास कार्य ही नहीं, बल्कि रोजगार के अवसर बढ़ाना और गांव-शहर के जीवन स्तर को बेहतर बनाना भी है। उन्होंने कहा कि CSR गतिविधियों के तहत योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर उन्हें जमीन पर उतारना ही मुख्य उद्देश्य है।

read also:

इस कार्यक्रम में सरपंच रतनलाल भील, पूर्व सरपंच शंभूलाल जाट सहित बड़ी संख्या में कारुण्डा और पिपलिया गदिया के ग्रामीण तथा स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

————————  

#Rajasthan News, #Chittorgarh News, #CSR Project, #Rural Development, #JK Cement, #Nimbahera, #Social Initiative, जेके सीमेंट आदर्श ग्राम प्रोजेक्ट, CSR प्रोजेक्ट राजस्थान, निंबाहेड़ा विकास योजना, सोलर RO प्लांट, ग्रामीण विकास योजना

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com