गीतांजली हॉस्पिटल के डॉ. दिलीप जैन एसीआई लंदन की फेलोशिप से सम्मानित

गीतांजली हॉस्पिटल के डॉ. दिलीप जैन एसीआई लंदन की फेलोशिप से सम्मानित

इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी में उत्कृष्ट योगदान पर “फेलो ऑफ ACI लंदन 2026” सम्मान

कोरोनरी इंटरवेंशन प्रशिक्षण में उत्कृष्ट दक्षता दिखाने पर मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

सुश्री सोनिया,

उदयपुर,dusrikhabar.com। उदयपुर। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दिलीप जैन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें एकेडमी ऑफ कार्डियोवैस्कुलर इंटरवेंशन्स (ACI), लंदन द्वारा वर्ष 2026 के लिए “फेलो ऑफ एसीआई लंदन” की प्रतिष्ठित उपाधि प्रदान की गई है। यह सम्मान हृदय रोगों की जटिल एंजियोग्राफी और इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं में उत्कृष्ट विशेषज्ञता के लिए दिया जाता है।

read also:किडनी को कैसे रखें सुरक्षित, प्रोटीन पाउडर और किडनी में संतुलन जरूरी

यह प्रतिष्ठित सम्मान उन चिकित्सकों को दिया जाता है जिन्होंने इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो और जटिल हृदय प्रक्रियाओं में उच्च स्तर की दक्षता प्रदर्शित की हो।

कोरोनरी इंटरवेंशन में उत्कृष्ट दक्षता

जानकारी के अनुसार डॉ. दिलीप जैन ने कोरोनरी इंटरवेंशन के क्षेत्र में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया और इस दौरान उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। इसी आधार पर उन्हें “फेलो ऑफ एसीआई लंदन” की प्रतिष्ठित फेलोशिप प्रदान की गई। यह सम्मान विशेष रूप से जटिल एंजियोग्राफी और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी प्रक्रियाओं में विशेषज्ञता रखने वाले चिकित्सकों को दिया जाता है।

read also:चूरू में दिव्यांग पूर्व सैनिकों को मुफ्त मोबिलिटी-असिस्ट होंडा एक्टिवा

मेवाड़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय

डॉ. दिलीप जैन को मिली एसीआई लंदन फेलोशिप उदयपुर और पूरे मेवाड़ क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय माना जा रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार इस उपलब्धि से गीतांजली हॉस्पिटल की हृदय चिकित्सा सेवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान मिलेगी।

इसके साथ ही यह उपलब्धि क्षेत्र के मरीजों के लिए भी आश्वस्त करने वाली है कि उन्हें उच्च स्तरीय हृदय उपचार सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही हैं।

read also:शैल्बी हॉस्पिटल जयपुर में 10 सफल किडनी ट्रांसप्लांट, CSR में भी प्रबंधन आगे

——————-

#Dr Dilip Jain, #ACI London Fellowship, #Interventional Cardiology, #Geetanjali Hospital Udaipur, #Heart Specialist, डॉ दिलीप जैन, एसीआई लंदन फेलोशिप, गीतांजली हॉस्पिटल उदयपुर, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, हृदय रोग विशेषज्ञ

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com