स्तन कैंसर पर राष्ट्रीय मंथन, कॉन्फ्रेंस में 200 से अधिक विशेषज्ञों हुए शामिल

स्तन कैंसर पर राष्ट्रीय मंथन, कॉन्फ्रेंस में 200 से अधिक विशेषज्ञों हुए शामिल

गीतांजली हॉस्पिटल में 26वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस सम्पन्न 

राजस्थान में पहली बार उदयपुर में आयोजित हुई ब्रेस्ट कैंसर फाउंडेशन इंडिया की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस

देशभर के कैंसर विशेषज्ञों ने स्तन कैंसर की रोकथाम, उपचार और नई तकनीकों पर साझा किए अनुभव

250 से अधिक महिलाओं को जागरूक किया, 100 से ज्यादा मेडिकल विद्यार्थियों ने भी लिया प्रशिक्षण

सुश्री सोनिया,

उदयपुर, dusrikhabar.com।  उदयपुर के गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ब्रेस्ट कैंसर फाउंडेशन इंडिया की 26वीं वार्षिक राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस सम्मेलन में देशभर से 200 से अधिक कैंसर विशेषज्ञों, सर्जनों और चिकित्सकों ने भाग लेकर स्तन कैंसर की रोकथाम, उपचार और आधुनिक तकनीकों पर विचार-विमर्श किया।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 11 मार्च, बुधवार, 2026, बासोड़ा आज

यह सम्मेलन पहली बार राजस्थान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य डॉक्टरों और मेडिकल विद्यार्थियों के बीच वैज्ञानिक संवाद को बढ़ावा देना और उपचार की नई पद्धतियों को साझा करना था।

स्तन कैंसर पर राष्ट्रीय मंथन, कॉन्फ्रेंस में 200 से अधिक विशेषज्ञों हुए शामिल

राजस्थान में पहली बार आयोजित हुई कॉन्फ्रेंस

उदयपुर के गीतांजली हॉस्पिटल में आयोजित इस राष्ट्रीय ब्रेस्ट कैंसर कॉन्फ्रेंस में देश के कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। इसमें पद्मश्री डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह (पटना), डॉ. जे.डी. पटेल (अहमदाबाद), डॉ. दुर्गातोष पांडे (फरीदाबाद), डॉ. पारस खन्ना (एम्स जम्मू), डॉ. दीपांजली पटेल (मुंबई), डॉ. हीरक व्यास (अहमदाबाद), डॉ. पंकज कुमार गर्ग (देहरादून), डॉ. मंजुनाथ (बेंगलुरु), डॉ. किंजल जानी (अहमदाबाद) और डॉ. तरंग पटेल (राजकोट) सहित कई विशेषज्ञ शामिल हुए।

read also:कोटा में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का खुलासा…

स्तन कैंसर पर राष्ट्रीय मंथन, कॉन्फ्रेंस में 200 से अधिक विशेषज्ञों हुए शामिल

मेडिकल विद्यार्थियों और महिलाओं को किया जागरूक

कॉन्फ्रेंस में 100 से अधिक मेडिकल विद्यार्थियों ने भाग लेकर स्तन कैंसर के आधुनिक उपचार, सर्जिकल तकनीकों और नई शोध से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। साथ ही आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में 250 से अधिक महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि अर्ली डायग्नोसिस और नियमित जांच से स्तन कैंसर का समय रहते पता लगाकर प्रभावी उपचार संभव है।

read also:उदयपुर में दो महीने से खराब बाइक का चालान काटा: गलती से दूसरे युवक को भेजा ई-चालान, बाद में ट्रैफिक पुलिस ने सुधारी गलती

सम्मेलन का शुभारंभ गीतांजली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. आर.के. व्यास, डीन डॉ. संगीता गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. अरविंद यादव और वरिष्ठ ब्रेस्ट कैंसर सर्जन डॉ. गरिमा मेहता की उपस्थिति में हुआ। विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसे वैज्ञानिक सम्मेलनों से डॉक्टरों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान बढ़ता है, जिससे मरीजों को भविष्य में और बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

————— 

 #UdaipurNews, #GeetanjaliHospital, #BreastCancer, #MedicalConference, #CancerAwareness, #HealthNews, #MedicalEducation, #dusrikhabar, गीतांजली हॉस्पिटल उदयपुर, स्तन कैंसर कॉन्फ्रेंस, ब्रेस्ट कैंसर फाउंडेशन इंडिया, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता, कैंसर विशेषज्ञ सम्मेलन

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com