उदयपुर में फतहसागर की पाल पर सजेगा जिला स्तरीय पंच गौरव मेला…

उदयपुर में फतहसागर की पाल पर सजेगा जिला स्तरीय पंच गौरव मेला…

उदयपुर की विरासत और पारिस्थितिकी से रूबरू होंगे आमजन

दो दिवसीय आयोजन का गुरुवार को होगा भव्य शुभारंभ

एक जिला एक उत्पाद से लेकर खेल और पर्यटन तक दिखेगी पंच गौरव की झलक

पोस्टर प्रतियोगिता, वॉकाथोन और कयाकिंग-केनोईंग जैसी गतिविधियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

सुश्री सोनिया,

उदयपुर,dusrikhabar.com। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रत्येक जिले की विरासत और पारिस्थितिकी के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए पंच गौरव कार्यक्रम के तहत उदयपुर में नवाचारपूर्ण आयोजन होने जा रहा है। उदयपुर जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में दो दिवसीय जिला स्तरीय पंच गौरव मेला व प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरुवार से फतहसागर की पाल पर किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और आमजन को जिले की विशिष्ट पहचान से रूबरू कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

read also:जयपुर में अनुपम खेर का 500वां शो: RIC में गूंजेगा ‘कुछ भी हो सकता है’…

टाया पैलेस के समीप लगेगी प्रदर्शनी, 15 स्टॉल्स में दिखेगा जिले का गौरव

पंच गौरव कार्यक्रम के क्रियान्वयन सदस्य सचिव पुनीत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय मेले एवं प्रदर्शनी का आयोजन फतहसागर की पाल पर स्थित टाया पैलेस के समीप किया जाएगा। मेले का शुभारंभ गुरुवार अपराह्न 3 बजे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में होगा।

मेले में जिले के पांच प्रमुख गौरवों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा, जिनमें—

  • एक जिला एक उत्पाद – मार्बल एवं ग्रेनाईट

  • एक उपज – सीताफल

  • एक वनस्पति प्रजाति – महुआ

  • एक खेल – तैराकी

  • पर्यटन स्थल – फतहसागर एवं पिछोला

read also:ITB बर्लिन 2026 में बदला अंदाज़: फीता काटने से आगे बढ़ा राजस्थान पर्यटन…! 

इन सभी से जुड़ी जानकारियां, मॉडल, उत्पाद और प्रचार सामग्री प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी।

फतहसागर की पाल स्थित टाया पैलेस के समीप कुल 15 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां संबंधित विभागों द्वारा जिला स्तरीय पंच गौरव मेला के अंतर्गत संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र द्वारा स्टोन मार्ट का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे स्थानीय उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम बनेंगे आकर्षण

मेले के दौरान पंच गौरव साक्षरता क्लब द्वारा पंच गौरव थीम पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को जिले की पहचान और विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

read also:श्रेया घोषाल का बड़ा बयान, ‘अब वैसे गाने रिकॉर्ड नहीं करूंगी’, कौनसे गानों को लेकर बोलीं श्रेया घोषाल

इसके अलावा 6 मार्च को वॉकाथोन तथा कयाकिंग-केनोईंग जैसी खेल गतिविधियों का आयोजन भी प्रस्तावित है। विशेष रूप से तैराकी को जिले के पंच गौरव खेल के रूप में प्रदर्शित करते हुए जल गतिविधियों को भी महत्व दिया जाएगा। मेले में आगंतुकों की सुविधा के लिए फूड कोर्ट का संचालन भी किया जाएगा, जिससे परिवार सहित आने वाले लोग आयोजन का आनंद ले सकें।

आमजन को जिले के गौरव से जोड़ने की पहल

इस दो दिवसीय जिला स्तरीय पंच गौरव मेला व प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आमजन को जिले की विशिष्ट पहचान, प्राकृतिक संपदा, कृषि उपज, उद्योग, खेल और पर्यटन स्थलों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है।

read also:813 वक्फ संपत्तियों में कमियां, 22-मार्च तक ठीक कर लें: कार्रवाई करेगी सरकार, जयपुर से जांच में आई थी खामियां

मुख्यमंत्री की पहल पर प्रारंभ किए गए पंच गौरव कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक जिले की विशिष्टता को रेखांकित कर उसे नई पहचान देने का प्रयास किया जा रहा है। उदयपुर में आयोजित यह मेला न केवल जनजागरूकता का माध्यम बनेगा, बल्कि स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को भी नई गति प्रदान करेगा।

————–

#PanchGaurav, #Udaipur #FatehSagar, #DistrictFair, #OneDistrictOneProduct, #MarbleGranite, #StoneMart, #RajasthanNews, #CulturalEvent, पंच गौरव कार्यक्रम, जिला स्तरीय पंच गौरव मेला, फतहसागर की पाल, उदयपुर मेला, एक जिला एक उत्पाद, मार्बल एवं ग्रेनाईट, सीताफल, महुआ, तैराकी, स्टोन मार्ट

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com