
जयपुर: 10 साल तक लिवइन में देह शोषण, बॉयफ्रेंड पर रेप और ब्लैकमेलिंग का केस…
लिव-इन रिलेशनशिप में रखकर देहशोषण का आरोप
दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव, मना करने पर मारपीट
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी के बाद दर्ज हुई FIR
जयपुर। राजधानी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड पर शादी का झांसा देकर रेप करने, लंबे समय तक देहशोषण करने और बाद में ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर जयपुर के संबंधित पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
read also:अजमेर से पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- INC नहीं अब ‘MMC’
दोस्ती से लिव-इन तक, फिर शोषण का सिलसिला
पुलिस के अनुसार, जयपुर निवासी 32 वर्षीय युवती ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि करीब दस वर्ष पहले उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया।
आरोप है कि इसी दौरान युवक ने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने शादी का वादा किया और भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही विवाह करेगा। इसी भरोसे पर युवती उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी।
पीड़िता का कहना है कि शादी का आश्वासन देकर आरोपी लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी उसने विवाह की बात की, आरोपी टालमटोल करता रहा।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 28 फरवरी,शनिवार, 2026
दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव और मारपीट
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। युवती के मना करने पर उसने धमकियां दीं और मारपीट की। लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने अलग रहने का फैसला किया। इसके बाद भी आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा।
read also:सुप्रीम कोर्ट से ZEE राजस्थान के पूर्व चैनल हेड को बड़ी राहत, जयपुर की FIR रद्द…
अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लगातार दबाव और डर के माहौल में जी रही युवती ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपों की जांच की जा रही है।
—————–
#JaipurCrime, #RapeCase, #LiveInRelationship, #Blackmailing, #WomenSafety, #JaipurPolice, जयपुर रेप केस, शादी का झांसा, लिव-इन रिलेशनशिप, ब्लैकमेलिंग, देहशोषण, जयपुर पुलिस FIR
