कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 7 फरवरी, शनिवार, 2026

कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 7 फरवरी, शनिवार, 2026

वैदिक पंचांग 

वैदिक पंचांग और भाग्यांक (Lucky Number) के जरिए जानिए ज्योतिष (Astrologer) पूनम गौड से कैसा रहेगा आपका आज का दिन?(dusrikhabar.com)

दिनांक – 7 फरवरी 2026
दिन – शनिवार
विक्रम संवत – 2082
शक संवत – 1947
अयन – उत्तर
ऋतु – शिशिर ॠतु
मास – फाल्गुन
पक्ष – कृष्ण
तिथि – षष्ठी रहेगी रात्रि 02:54 तक तत्प्श्चात सप्तमी
नक्षत्र – चित्रा रहेगा रात्रि 02:28 तक तत्प्श्चात स्वाति
योग – शूल योग रहेगा रात्रि 12:23 तक तत्प्श्चात गण्ड
राहुकाल – 09:00 – 10:30
सूर्योदय – 07:06
सूर्यास्त – 18:05
दिशाशूल – पूर्व दिशा में
व्रत पर्व – यशोदा जयंती

read also:‘दो अकेली’: स्त्री संवेदना और संबल की सजीव कहानी

आपका आज

जन्म की तारीख, जन्म का महीना और जन्म के साल को जमा करके भाग्यांक निकाला जा सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्त का जन्म 15-10-1993 को हुआ है तो उसका भाग्यांक निकालने के लिए 1+5+1+0+1+9+9+3 = 29, अब 2+9 = 11 , 1+1 = 2 होगा। यानी उस व्यक्ति के लिए भाग्यांक 2 ​होगा।

भाग्यांक 1
– आज आपका ध्यान कार्य पर केंद्रित रहेगा। कुछ कामों में गंभीरता आएगी। अपनी सोच स्पष्ट रखें और धीरे-धीरे आगे बढ़ें। रिश्तों में शांत रहना लाभदायक है।

भाग्यांक 2
– मन थोड़ा संवेदनशील रहेगा, लेकिन काम में स्थिरता मिलेगी। परिवार या कार्यस्थल पर किसी जिम्मेदारी को निभाना पड़ सकता है। रिश्तों में संतुलन रहेगा।

read also:सीएम की सेहत से खिलवाड़! नोवोटेल होटल की हॉस्पिटेलिटी पर गंभीर सवाल..!

भाग्यांक 3
– रचनात्मकता तो रहेगी, पर आज आप चीज़ों को गहराई से देखेंगे। काम शांत गति से आगे बढ़ेगा। आपको दूसरों को मार्गदर्शन देने का मौका भी मिल सकता है।

भाग्यांक 4
– यह दिन आपके स्वभाव के अनुकूल है। गंभीरता और अनुशासन से काम आगे बढ़ेगा। किसी पुरानी योजना को फिर से देखने का मौका मिलेगा। मन में हल्की थकान हो सकती है।

भाग्यांक 5
– बातचीत सीमित रखें। आज बहुत बोलने से गलतफहमी हो सकती है। काम में धैर्य रखें और एक समय पर एक काम करें। दिन स्थिरता का है।

read also:राजस्थान पर्यटन में बड़ा खेला? बिना दफ्तर पोस्टिंग, लाखों का खर्च सवालों में.!

भाग्यांक 6
– रिश्तों में गंभीरता महसूस होगी। भावनाएँ गहरी रहेंगी, लेकिन प्रेम और जिम्मेदारी दोनों साथ चलेंगे। काम में भी संतुलन बना रहेगा।

भाग्यांक 7
– आज भीतर की आवाज़ साफ़ सुनाई देगी। आप किसी बात की गहराई से समझ पाएँगे। काम शांत लेकिन प्रभावी रहेगा।

read also:6 करोड़ का फ्लैट, कीड़े वाला पानी… नोएडा की पॉश सोसाइटी का बुरा हाल

भाग्यांक 8
– यह दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपकी मेहनत और धैर्य दोनों मजबूत रहेंगे। जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से निभा लेंगे।

भाग्यांक 9
– ऊर्जा रहेगी, लेकिन काम में गंभीरता और अनुशासन की जरूरत होगी। आवेश में बात न करें। रिश्तों में शांत रहकर स्थिति संभालें।

ज्योतिषीय परामर्श : यदि आप अपनी जन्मकुंडली और ग्रह स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी चाहते हैं तो पूनम गौड़ से ज्योतिषीय सलाह के लिए WhatsApp करें 8826026945

read also:राजस्थान में हाईवे किनारे बने अवैध होटल-बिल्डिगों पर चलेगा बुलडोजर: 75 मीटर का एरिया होगा खाली, विभाग ने कलेक्टर्स को जारी किए निर्देश

—————

Vedic Panchang 2026, Today’s Panchang, Today’s Horoscope, Lucky Number Prediction, 2026, Today’s Auspicious Time, Rahukaal Today, Today’s Birth Number Horoscope, Numerology Prediction, Daily Horoscope February 2026, Today’s Auspicious Yoga, Today’s Nakshatra, Today’s Hindu Panchang, 2026, Poonam Gaur Astrology,

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com