
गिट्स उदयपुर में एल्यूमिनी मीट ‘रीकनेक्ट 4.0’ का आयोजन
गिट्स एल्यूमिनी मीट ‘रीकनेक्ट 4.0’ में मेमोरीज रिफ्रेश
पुराने यार मिले, तो कॉलेज लाइफ की यादों में खो गए एल्यूमिनी
डिस्टिंग्विश्ड एल्यूमनी अवार्ड्स 2026 और स्टार्टअप टेल्स 2.0 बने आकर्षण
देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे गिट्स एल्यूमिनी: डॉ. प्रसन्ना कुमार
सुश्री सोनिया,
उदयपुर,dusrikhabar.com। उदयपुर स्थित गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज़ (GITS) में आयोजित एल्यूमिनी मीट ‘रीकनेक्ट 4.0’ (Inspire and Ignite: Alumni Awards एवं Startup Tales 2.0) ने पूर्व विद्यार्थियों को एक बार फिर अपनी जड़ों से जोड़ दिया। इस आयोजन में उमंग, उल्लास, भावनाएं और उपलब्धियों का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां वर्षों बाद मिले पुराने मित्रों ने कॉलेज लाइफ की सुनहरी यादों को एक-दूसरे के साथ साझा किया।
भावनाओं और उपलब्धियों का संगम
गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज़ (गिट्स), डबोक, उदयपुर में आयोजित एल्यूमिनी मीट ‘रीकनेक्ट 4.0’ में पूर्व विद्यार्थियों के बीच खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के दौरान एल्यूमिनी ने अपने-अपने कॉर्पोरेट जीवन के अनुभव साझा किए और अपने शिक्षकों व सहपाठियों के साथ कॉलेज लाइफ की यादें ताज़ा कीं। वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर कई एल्यूमिनी भावुक हो उठे और पुराने दिनों के लम्हों में खो गए।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 3 फरवरी,मंगलवार, 2026
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत गीतांजली ग्रुप की निदेशक मिस कनिका अग्रवाल, संस्थान के निदेशक डॉ. एस. एम. प्रसन्ना कुमार, वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ एवं पधारे अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर निदेशक डॉ. प्रसन्ना कुमार ने एल्यूमिनी मीट के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गिट्स की स्थापना गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन जे.पी. अग्रवाल के उस विज़न का परिणाम है, जिसका उद्देश्य समाज के लिए योग्य और सक्षम वर्कफोर्स तैयार करना है।

गिट्स उदयपुर में एल्यूमिनी मीट ‘रीकनेक्ट 4.0’ का आयोजन
देश-विदेश में गिट्स एल्यूमिनी की मजबूत पहचान
डॉ. प्रसन्ना कुमार ने बताया कि आज गिट्स एल्यूमिनी न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी संस्थान और समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। गिट्स शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में भावना, नेतृत्व और क्षमता जैसे गुणों का विकास करता है, जिससे वे सफल प्रोफेशनल के साथ-साथ बेहतर इंसान भी बनते हैं।
read also:केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम: सहकारिता मंत्री गौतम दक
इसी का परिणाम है कि गिट्स के एल्यूमिनी डिफेंस, वायु सेना, इंडियन आर्मी, राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज तथा एडोबी, आईबीएम, टीसीएस, विप्रो, अडानी, एचएसबीसी, कैपजेमिनी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी पहचान बना चुके हैं।
एल्यूमिनी की भूमिका संस्थान के लिए अहम: डॉ. पी.के. जैन
एमबीए निदेशक डॉ. पी.के. जैन ने कहा कि किसी भी संस्थान को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में एल्यूमिनी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। एल्यूमिनी अपने अनुभव और मार्गदर्शन से वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। कार्यक्रम संयोजक, सीडीसी एवं एल्यूमिनी रिलेशन हेड डॉ. अरविंद सिंह पेमावत ने बताया कि इस एल्यूमिनी मीट में वर्ष 2007 से 2021 के बीच पासआउट हुए एल्यूमिनी को आमंत्रित किया गया था। इसमें देशभर से आए लगभग 190 से अधिक एल्यूमिनी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

डिस्टिंग्विश्ड एल्यूमनी अवार्ड्स और स्टार्टअप टेल्स 2.0
कार्यक्रम के दौरान ‘गिट्स डिस्टिंग्विश्ड एल्यूमनी अवार्ड्स 2026’ प्रदान किए गए, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले एल्यूमिनी को सम्मानित किया गया।विद्यार्थियों में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘स्टार्टअप टेल्स 2.0’ का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपने नवाचार और स्टार्टअप आइडियाज प्रस्तुत किए।
read also:कैसे निर्दयी बन गया बाप, 3 बच्चों की पॉलिसी सरपंच बनने में रोड़ा थी, इसलिए कर दी एक बेटी की हत्या
इन प्रस्तुतियों का मूल्यांकन और मार्गदर्शन शार्क टैंक प्रारूप में आईईवीओ की निदेशक मिस आस्था खेतान, कॉनसॉफ्ट के को-फाउंडर श्री परीक्षित तलेसरा, ऑब्सर्व के को-फाउंडर एवं सीईओ रवि सोनी, किंगडम ऑफ चेस के फाउंडर एवं सीईओ चंद्रजीत सिंह राजावत तथा आई-स्टार्टअप उदयपुर एवं डिप्टी डायरेक्टर (डीओआईटी एंड सीसीओआर) जीवन राम मीणा द्वारा किया गया।
डीजे नाइट और डिनर के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम के अंत में एल्यूमिनी ने पूरे गिट्स परिसर का भ्रमण किया और शिक्षकों के साथ मिलकर बीते लम्हों को याद किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजली धाबाई एवं असिस्टेंट प्रोफेसर सुरभि मिश्रा द्वारा किया गया। डिनर और डी.जे. नाइट के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसने सभी के लिए यादों की एक नई और खूबसूरत शुरुआत कर दी।
———————
#GITS, GITS Udaipur, #Alumni Meet, #Reconnect 4.0, #Alumni Awards, #Startup Tales, #Education News, #Udaipur News, #Rajasthan News, GITS Alumni Meet, Reconnect 4.0, गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज़, GITS Udaipur, Alumni Meet Udaipur, Distinguished Alumni Awards 2026, Startup Tales 2.0, GITS Alumni
