उदयपुर के जीबीएच हॉस्पिटल में अब लिवर-हार्ट की रोबोटिक सर्जरी

उदयपुर के जीबीएच हॉस्पिटल में अब लिवर-हार्ट की रोबोटिक सर्जरी

जीबीएच हॉस्पिटल में शुरू हुई रोबोटिक लिवर व हार्ट सर्जरी

दक्षिण राजस्थान के हॉस्पिटल्स में लगातार हो रहे नवाचार

जीबीएच हॉस्पिटल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की शुरुआत

सुश्री सोनिया,

उदयपुर,dusrikhabar.com। उदयपुर के बेड़वास क्षेत्र स्थित जीबीएच जनरल एवं कैंसर हॉस्पिटल ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब रोबोटिक लिवर ट्रांसप्लांट, रोबोटिक एवं मिनिमल इनवेसिव हार्ट सर्जरी, 4-आर्म रोबोटिक जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक रोबोटिक सर्जरी और ब्रेस्ट क्लिनिक की सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही जीबीएच हॉस्पिटल दक्षिण राजस्थान का पहला ऐसा चिकित्सा केंद्र बन गया है, जहां ये सभी अत्याधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 24जनवरी, शनिवार, 2026

लिवर ट्रांसप्लांट की जिम्मेदारी अनुभवी विशेषज्ञ के हाथ

जीबीएच ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट सेवाओं की जिम्मेदारी डॉ. सौरभ सिंघल को सौंपी गई है। डॉ. सौरभ सिंघल दिल्ली एम्स और अमेरिका से प्रशिक्षित हैं तथा अब तक सैकड़ों सफल लिवर ट्रांसप्लांट कर चुके हैं। उनकी विशेषज्ञता से उदयपुर और आसपास के मरीजों को अब महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

read also:गीतांजली हॉस्पिटल उदयपुर के डॉक्टर सौम्य अग्रवाल को राष्ट्रीय सम्मान

उदयपुर में पहली बार रोबोटिक-मिनिमल इनवेसिव कार्डियक सर्जरी

उदयपुर में चिकित्सा इतिहास में पहली बार रोबोटिक एवं मिनिमल इनवेसिव कार्डियक सर्जरी की शुरुआत भी जीबीएच हॉस्पिटल द्वारा की गई है। इस सुविधा के लिए दिल्ली और पुणे के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों व हॉस्पिटल्स से प्रशिक्षित कार्डियक सर्जन डॉ. धनंजय कुमार बंसल नियमित रूप से अपनी सेवाएं देंगे।

read also:युवाओं के लिए बड़ी पहल: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में आवेदन शुरू

छोटे चीरे, तेज रिकवरी और अधिक सटीक सर्जरी

डॉ. धनंजय कुमार बंसल के साथ उदयपुर के प्रसिद्ध इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एस.के. कौशिक, डॉ. कपिल भार्गव, डॉ. डैनी मंगलानी, डॉ. सन्नी यादव और डॉ. हितेश यादव की विशेषज्ञ टीम भी जुड़ी है। अब कार्डियक सर्जरी के लिए मरीज की पूरी छाती ओपन करने की आवश्यकता नहीं होगी। छोटे छेदों के जरिए रोबोटिक हार्ट सर्जरी संभव होगी, जिससे शरीर के उन हिस्सों तक भी पहुंचा जा सकेगा जहां मानव हाथ नहीं पहुंच पाते। इससे दर्द कम, संक्रमण का खतरा कम और मरीज की रिकवरी तेज होगी।

read also:लोकल फॉर वोकल में सरस की पहल, सरकारी संस्थानों में सरस आउटलेट्स

दक्षिण राजस्थान के मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ

जीबीएच हॉस्पिटल में शुरू की गई ये रोबोटिक सर्जरी सुविधाएं न केवल उदयपुर बल्कि पूरे दक्षिण राजस्थान के मरीजों के लिए राहत लेकर आई हैं। अब गंभीर लिवर और हार्ट रोगों के इलाज के लिए बाहर जाने की मजबूरी कम होगी और विश्वस्तरीय इलाज स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा।

read also:उदयपुर गेम जोन अग्निकांड पर ताजा अपडेट, बड़ा हादसा टला, लाखों के नुकसान की आशंका

————— 

#Udaipur News, #GBH Hospital, Robotic Surgery, #Liver Transplant, #Heart Surgery, #Rajasthan Health News, #Medical Innovation, Robotic Liver Surgery, Robotic Heart Surgery, GBH Hospital Udaipur, Liver Transplant Udaipur, Minimal Invasive Cardiac Surgery, Robotic Surgery Rajasthan

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com