
निंबाहेड़ा में जे.के. सीमेंट ने किया 1034 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित…
जेके सीमेंट के RTC भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को मिला मंच
अधिकारियों ने दिया सफलता मंत्र, मेहनत और लक्ष्य पर रहने की सीख
स्व. यदुपति सिंघानिया स्कॉलरशिप से 1 लाख तक की सहायता का ऐलान
चित्तौड़गढ़,dusrikhabar.com। निंबाहेड़ा में जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा ने अपने सामाजिक सरोकारों को मजबूत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में एक और मिसाल कायम की। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत प्रतिभावान बालक-बालिकाओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जे.के. सीमेंट के आरटीसी भवन में किया गया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को रजत मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
read also:आख़िरी गेंद पर जीत, एचडीएफसी बैंक ने जीता पहला मणिपाल कप-2026
समारोह में मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अरविंद मुंदड़ा, जे.के. सीमेंट के टेक्निकल हेड राजेश सोनी, एच.आर. हेड प्रभाकर मिश्रा और मॉडल स्कूल के प्राचार्य अनिल सोमानी मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिभावान बच्चों को रजत मेडल पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह आयोजन जे.के. सीमेंट की CSR पहल के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है।
मेहनत और लक्ष्य पर रहने का संदेश
समारोह को संबोधित करते हुए अरविंद मुंदड़ा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारना चाहिए और निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। वहीं राजेश सोनी ने अपनी जीवन यात्रा साझा करते हुए बताया कि वे भी इसी क्षेत्र से पढ़े हैं और लगातार मेहनत के बल पर आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और समर्पण से किया गया प्रयास हर लक्ष्य को हासिल कर सकता है।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 12जनवरी, सोमवार, 2026
स्कॉलरशिप से मिलेगा आर्थिक संबल
एच.आर. हेड प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की बातों से यह स्पष्ट है कि उन्होंने अपने लक्ष्य की दिशा में आधा सफर तय कर लिया है। अगर वे भटकाव से बचें तो सफलता निश्चित है। उन्होंने जानकारी दी कि जे.के. सीमेंट परिवार द्वारा स्व. श्री यदुपति सिंघानिया स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत प्रतिभावान विद्यार्थियों को एक लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप भी दी जा रही है, जिससे वे विभिन्न क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
प्रतियोगी परीक्षाओं की दी जानकारी
मॉडल स्कूल के प्राचार्य अनिल सोमानी ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी और बताया कि उनमें किस प्रकार भाग लेकर करियर को नई दिशा दी जा सकती है।
read also:होटल लीला पैलेस में कपल की निजता भंग,स्टाफ घुसा कमरे में, 10लाख जुर्माना
1034 विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
उल्लेखनीय है कि जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 1034 छात्र-छात्राओं को रजत मेडल से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन सीएसआर मैनेजर राहुल सिंह ने किया। इस अवसर पर बांस की प्राचार्य कौशल्य शर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
————-
#JKCement, #NimbaheraNews, #PratibhaSamman, #EducationCSR, #StudentAchievement, #ScholarshipNews, JK Cement Nimbahera, Talent Award Ceremony, Meritorious Student Award, Silver Medal, JK Cement CSR, Education Promotion, Yadupati Singhania Scholarship
