Visitors: 5950976
राजस्थान सहित 9 राज्यों को मिले राज्यपाल, राजस्थान में चौंकाने वाला नाम…!

राजस्थान सहित 9 राज्यों को मिले राज्यपाल, राजस्थान में चौंकाने वाला नाम…!

राजस्थान को हरिभाऊ किसनराव बागड़े के रूप में मिले नए राज्यपाल

राजस्थान के दो वरिष्ठ भाजपा नेताओं को दो अहम राज्यों के राज्यपाल की जिम्मेदारी

ओमप्रकाश माथुर को मिला सिक्किम में राज्यपाल पद

तो, गुलाबचंद कटारिया को बनाया गया असम के बाद पंजाब का राज्यपाल, चंडीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी

 

दिल्ली। Dusrikhabar.com राजस्थान सहित 9 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति के शनिवार देर रात आदेश जारी कर दिए गए। राजस्थान में हरिभाऊ किसनराव बागड़े (Haribhau Kisanrao Bagde) को राज्यपाल पद पर नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देर रात राज्यपालों की नियुक्ति के संदर्भ में आदेश जारी किए।

Read also: आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहता है आज आपका भाग्यांक…?

आपको बता दें कि हाल ही में आठ राज्यों के राज्यपालों का कार्यकाल पूरा हुआ था। साथ ही पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक के रूप में बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद नौ प्रदेशों में राज्यपालों के पद रिक्त हो गए थे ऐसे में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के कार्यालय से देर रात एक आदेश जारी सभी नौ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति कर दी गई है। 

Read also: कारगिल विजय दिवस पर दिया कुमारी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

किस राज्य में कौन होगा नया राज्यपाल 

  • राजस्थान में हरिभाऊ किसनराव बागड़े राज्यपाल पद पर नियुक्त किया गया है। 
  • तेलंगाना में जिष्णु देव वर्मा को राज्यपाल का पदभार सौंपा गया है। 
  • सिक्किम में राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर को राज्यपाल बनाया गया है। 
  • झारखंड में संतोष कुमार गंगवार को राज्यपाल पद पर नियुक्ति दी गई है।
  • छत्तीसगढ़ में रामेन डेका को राज्यपाल बनाया गया है। 

Read also: एक मजबूर महिला जो अपना एग बेचेन निकली, कैसे बनी सरोगेट सेंटर की कर्ता-धर्ता

  • मेघालय में सी.एच. विजयशंकर को राष्ट्रपति ने राज्यपाल नियुक्त है। 
  • महाराष्ट्र में सी.पी. राधाकृष्णन को नए राज्यपाल के रूप में नियुक्ति मिली। 
  • राजस्थान के ही वरिष्ठ भाजपा नेता और असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को अब पंजाब के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई। कटारिया के पास चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक की भी जिम्मेदारी रहेगी। 
  • असम में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को राज्यपाल नियुक्त किया गया है, उनके पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। 

Read also: यूपी और उत्तराखंड में 10  विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, भाजपा के लिए कई सीटों पर अग्निपरीक्षा

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )