Visitors: 6301524

रिक्त वार्डों के लिए उपनिर्वाचन, 26 को मतदान

राज्य में 9 जिलों के लिए कार्यक्रम घोषित
जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर राज्य के 9 जिलों में स्थित रिक्त वार्डो के लिए उप निर्वाचन की घोषणा की है। अधिसूचना के अनुसार अजमेर भरतपुर, चूरू, हनुमानगढ़, झालावाड़, झुन्झुनूं, नागौर, प्रतापगढ़ एवं पाली जिलों के नगर निगम, नगरपरिषद एवं नगरपालिकाओं के विभिन्न रिक्त वार्डों के लिए उपनिर्वाचन घोषित किया है।
इन जिलों में 12 से 16 जुलाई तक नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 17 जुलाई को की जाएगी तथा अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 19 जुलाई अपराह्न 3 बजे तक है। उपनिर्वाचन के लिए मतदान 26 जुलाई को प्रातः8 बजे साय 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।

CATEGORIES
Share This