क्यों डर गई डिकाक की पत्नी, स्मार्ट वाच ने क्या अलर्ट किया?

क्यों डर गई डिकाक की पत्नी, स्मार्ट वाच ने क्या अलर्ट किया?

धोनी की एंट्री से हुआ भयानक शोर

जयपुर। लखनऊ के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी जैसे ही बल्लेबाजी के लिए ड्रेसिंग रूम से निकल कर मैदान पर आए तो पूरा स्टेडियम उनके नाम के शोर से गूंज उठा। पूरा इकाना पीले रंग की जर्सी से रंग गया था।

स्मार्ट वॉच पर अलर्ट मैसेज

स्टेडियम में शोर इतना था कि स्मार्ट वॉच पर अलर्ट मैसेज तक आने लगे और इस शोर को लेकर लखनऊ सुपरजाइंट्स के स्टार खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक की वाइफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में उन्होंने अपने स्मार्ट वॉच पर आए अलर्ट के फोटो को शेयर किया। इस अलर्ट मैसेज में लिखा था कि स्टेडियम में शोर इतना है कि अगर 10 मिनट तक लगातार कोई यहां रहे तो वह बहरा हो सकता है।
अलर्ट मैसेज में 95 डेसीबल ध्वनि मापा गया जो कि काफी खतरनाक माना जाता है। 
CATEGORIES
TAGS
Share This