केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम: सहकारिता मंत्री गौतम दक

केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम: सहकारिता मंत्री गौतम दक

केन्द्रीय बजट 2026-27 को लेकर सहकारिता मंत्री गौतम दक की प्रेसवार्ता

मीडिया संवाद में बजट प्रावधानों की दी विस्तृत जानकारी

युवा, महिला, किसान और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण पर विशेष फोकस

सेमीकंडक्टर मिशन और मैन्युफैक्चरिंग से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

चित्तौड़गढ़,dusrikhabar.com। चित्तौड़गढ़ में राज्य के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक ने केन्द्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत-2047 की नींव रखने वाला बताते हुए कहा कि यह बजट देश और राजस्थान दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा बजट में युवा शक्ति, महिलाओं, किसानों और मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को केंद्र में रखते हुए उनकी क्षमता वृद्धि पर विशेष ध्यान दिया गया है।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 2 फरवरी, सोमवार, 2026

प्रधानमंत्री के मूल मंत्र को साकार करता है केन्द्रीय बजट

राज्य के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक ने सोमवार कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मीडिया संवाद में केन्द्रीय बजट के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026–27 का केन्द्रीय बजट प्रधानमंत्री के मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को साकार करने वाला है। यह बजट न केवल देश बल्कि राजस्थान के समग्र विकास के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा।

सहकारिता मंत्री गौतम दक ने चित्तौड़ में किया मीडिया से बजट पर संवाद

मीडिया से बजट पर संवाद के दौरान सहकारिता मंत्री गौतम दक, विधायक सुरेश धाकड़ और जिला कलेक्टर आलोक रंजन।

युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण पर विशेष जोर

सहकारिता मंत्री ने कहा कि बजट में युवा शक्ति, महिलाओं तथा आमजन की आकांक्षाओं को प्राथमिकता दी गई है। उनकी क्षमता वृद्धि और आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह बजट मध्यम वर्ग और किसानों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा।

read also:बजट 2026-27 में शिक्षा, स्वास्थ्य, टेक्नॉलजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, व्यापार, नौकरियां और उद्योग पर बड़ी घोषणा

आत्मनिर्भर भारत और रोजगार सृजन की मजबूत नींव

मंत्री दक ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत-2047 की दिशा में एक ठोस कदम है। मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, आईटी सर्विसेज और डेटा सेंटर्स के विस्तार से देश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इससे स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को भी मजबूती मिलेगी और युवाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की पहल

उन्होंने बताया कि बजट में आर्थिक विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। सेमीकंडक्टर मिशन के अंतर्गत बड़ी घोषणाएं की गई हैं, जिससे देश तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनेगा। सहकारिता मंत्री ने बताया कि बजट में रेयर अर्थ कॉरिडोर स्थापित करने की भी घोषणा की गई है। इससे भारत अपनी आवश्यकताओं को स्वदेशी संसाधनों से पूरा कर सकेगा और विदेशी निर्भरता में कमी आएगी। यह कदम भारत की रणनीतिक और आर्थिक मजबूती को और सुदृढ़ करेगा।

read also:उदयपुर में स्कूल जा रही लड़की का अपहरण किया: होटल ले जाकर किया रेप, 5 दिन बाद पुलिस ने पकड़ा आरोपी

सहकारिता मंत्री गौतम दक ने चित्तौड़ में किया मीडिया से बजट पर संवाद

सहकारिता मंत्री गौतम दक चित्तौड़ में बजट पर संवाद मीडिया के साथ चर्चा करते हुए।

मीडिया संवाद में बड़ी संख्या में अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

मीडिया संवाद के दौरान बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, जिला कलक्टर आलोक रंजन, रतनलाल गाडरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, बीनू देवल, हर्षवर्धन सिंह, श्रवण सिंह, सुधीर जैन सहित बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

read also:खेजड़ी बचाने के लिए बीकानेर बंद, स्कूलों में छुट्‌टी: लोग बोले- प्रशासन को उखाड़ कर फेंकेंगे; गर्दन कटा सकते हैं, खेजड़ी नहीं कटने देंगे

————-

#UnionBudget, #Budget 2026-27, #Gautam Dak, #CooperationMinister, #ChittorgarhNews, #RajasthanNews, #DevelopedIndia, #Semiconductor, #Manufacturing, #Self-reliantIndia, केन्द्रीय बजट 2026-27, गौतम दक, सहकारिता मंत्री, विकसित भारत-2047, सेमीकंडक्टर मिशन, मैन्युफैक्चरिंग हब, आत्मनिर्भर भारत, रेयर अर्थ कॉरिडोर, मीडिया संवाद चित्तौड़गढ़

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com