
“आज एक आसमान ने ज़मीं छोड़ दी”: आशा भोसले को नम आंखों से विदाई, देश-दुनिया में शोक की लहर
आज होगा आशा भोसले की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार
मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित घर पर अंतिम दर्शन
फिल्म, खेल, राजनीति और संगीत जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
आईपीएल 2026 मैच से पहले रखा गया एक मिनट का मौन
जावेद अख्तर, शबाना आज़मी समेत कई दिग्गज पहुंचे घर
“सुरों वाली मां” कहकर अदनान सामी ने किया भावुक याद
विजय श्रीवास्तव,
मुम्बई, dusrikhabar.com। आशा भोसले के निधन से देशभर में संगीत प्रेमियों में शोक की लहर है। भारतीय संगीत जगत की महान आवाज आशा भोसले अब हमेशा के लिए खामोश हो गई हैं। मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आशा भोसले के छोटे बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को बताया कि कल यानी 13 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे से 2 बजे तक आम जनता ‘कसा ग्रांडे’ बिल्डिंग में आकर सिंगर के पार्थिव शरीर के दर्शन कर सकती है. उन्होंने आगे विनती करते हुए कहा कि जब 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा।
read alos:दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर…
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
आशा भोसले के घर पर सुबह से ही प्रशंसकों, कलाकारों और राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला। हर कोई अपनी प्रिय गायिका को आखिरी विदाई देने पहुंच रहा है। उनकी आवाज ने दशकों तक भारतीय संगीत उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और आज वही आवाज करोड़ों दिलों में गूंजती यादों में बदल गई है।
देश-दुनिया से श्रद्धांजलि, IPL में भी रखा गया मौन
आईपीएल 2026 में मुंबई और बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच से पहले एक मिनट का मौन रखकर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी गई। स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों, दर्शकों और ब्रॉडकास्टर्स ने एक साथ खड़े होकर इस महान कलाकार को याद किया।
read alos:पार्किंसन के इलाज में नई क्रांति: DBS सर्जरी में AI की एंट्री से बढ़ी सटीकता और सफलता
बॉलीवुड दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
- जावेद अख्तर अपनी पत्नी शबाना आज़मी के साथ उनके घर पहुंचे
- विद्या बालन और उर्मिला मातोंडकर ने भी नम आंखों से श्रद्धांजलि दी
- सोनू निगम ने उनके पैरों को छूते हुए पुरानी तस्वीरें साझा कर भावुक श्रद्धांजलि दी
अदनान सामी ने आशा भोसले को याद करते हुए उन्हें सुरों वाली मां कहा। कई तस्वीरें शेयर कर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की और लिखा- मेरी सुरों वाली मां अब इस दुनिया से चली गई हैं, “इन आंखों की मस्ती” का वो नूर बुझ गया है, और “कभी तो नजर मिलाओ” अब आत्मा की विदाई पर कही गई आखिरी दुआ सा लगता है। जिस आवाज ने मां की गोद बनकर मुझे संभाला, आज वो खामोश है। लेकिन हर धुन में आज भी उनका हाथ मेरे सिर पर महसूस होता है- और हमेशा होता रहेगा, कभी-कभी दिल “खुदा हाफिज” कहने को भी नहीं करता।
read alos:‘व्यापार राजस्थान 2026’ में ऑटो रिटेल सेक्टर ने तैयार किया ‘विकसित राजस्थान’ का रोडमैप
राजनीतिक जगत में भी गहरा शोक
नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ उनके करीबी संबंध रहे। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात की थी, वहीं अमित शाह ने उनके प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए आशीर्वाद लिया था।
सोशल मीडिया पर यादों का सैलाब
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आशा जी के प्रति सम्मान दिखाते नजर आते हैं। यह वीडियो उनकी सादगी और लोगों के दिलों में बसे उनके स्थान को दर्शाता है।
read alos:होर्मुज की करेंगे नाकेबंदी! ट्रंप की नई धमकियों से सहमा शेयर बाजार, 1600 अंक से ज्यादा लुढ़का
“आखिरी मुगल” वाला बयान फिर हुआ याद
एक इंटरव्यू में आशा भोसले ने कहा था कि उनकी बहन लता मंगेशकर के बाद वह खुद को उस सुनहरे संगीत युग का “आखिरी मुगल” मानती हैं। आज उनके निधन के साथ ही भारतीय संगीत का एक युग समाप्त होता हुआ नजर आ रहा है।
मनोज मुंतशिर की भावुक श्रद्धांजलि
मनोज मुंतशिर ने लिखा—
“कुछ लोग यूं बुलंद थे कि दास्तान हो गए…
पैदा हुए ज़मीन पर और आसमान हो गए…
आज एक आसमान ने ये ज़मीन छोड़ दी…”
read alos:
संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति
आशा भोसले का जाना सिर्फ एक कलाकार का जाना नहीं, बल्कि एक पूरे संगीत युग का अंत है। उनकी आवाज, उनकी शैली और उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा।
——————-
#AshaBhosle, #Tribute, #IndianMusic, #Bollywood, #RIPLegend, #MusicIndustry, #IPL2026, आशा भोसले निधन, Asha Bhosle death, श्रद्धांजलि, बॉलीवुड सिंगर, संगीत जगत शोक, IPL श्रद्धांजलि
