51वें रोज शो का भव्य आयोजन, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया उद्घाटन

51वें रोज शो का भव्य आयोजन, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया उद्घाटन

सिटी पार्क में ‘Rose Show-2026’ का रंग-खुशबू से भरा उत्सव

500 से अधिक किस्मों के गुलाब बने आकर्षण, लोकनृत्य और  कार्यक्रमों ने मोहा मन

नवीन सक्सेना,

जयपुर,dusrikhabar.com। जयपुर के सिटी पार्क में रोज सोसाइटी ऑफ राजस्थान की ओर से आयोजित 51वां Rose Show-2026 रंगों और खुशबू की अनूठी दुनिया लेकर आया। 500 से अधिक किस्मों के गुलाबों की भव्य प्रदर्शनी, राजस्थानी लोक नृत्य, रचनात्मक प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने न सिर्फ शहरवासियों बल्कि पर्यटकों को भी आकर्षित किया।

खुले आसमान में बैलून छोड़कर उद्घाटन के साथ शुरू हुए इस आयोजन ने बागवानी, सौंदर्य और अनुभव साझा करने का एक यादगार मंच दिया।

Read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 9 फरवरी,सोमवार, 2026

51वें रोज शो का भव्य आयोजन, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया उद्घाटन

रोज सोसाइटी ऑफ राजस्थान द्वारा आयोजित Rose Show-2026 का भव्य आयोजन सिटी पार्क में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बैलून उड़ाकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बाद में रोज शो का दौरा कर विभिन्न गुलाब की किस्मों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जयपुराइट्स के लिए यह रोज़ शो एक अनूठा अवसर है, जहां रंग-खुशबू की दावत के साथ-साथ फूलों की देखभाल और विकास से जुड़े अनुभव साझा किए जा सकते हैं।

Read also:राज्यपाल की मौजूदगी में इंडिया स्टोन मार्ट 2026 संपन्न, 36 श्रेष्ठ स्टॉल सम्मानित

मण्डल अध्यक्ष देबाशीष पृष्टि ने मुख्य सचिव को सिटी पार्क का अवलोकन करवाते हुए मण्डल द्वारा किए जा रहे विकास एवं सौंदर्यकरण कार्यों की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने लैंडस्केपिंग और बागबानी की सराहना करते हुए मण्डल के अनुकरणीय प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।

विभिन्न प्रजातियों से महका सिटी पार्क

रोज सोसाइटी ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष पवन अरोड़ा ने गुलाब के इतिहास और उनकी विविध क़िस्मों पर प्रकाश डाला तथा घोषणा की कि रोज शो को अब पूरे राजस्थान में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न रोज प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया:-

  • किंग ऑफ़ रोज़: अर्जुन लाल

  • क्वीन ऑफ़ रोज: सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण

  • प्रिंसेस ऑफ़ रोज़: पीडब्ल्यूडी कोटा

51वें रोज शो का भव्य आयोजन, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया उद्घाटन

सेल्फी, रील और रंगों की दुनिया

शो में रंग-बिरंगी प्रजातियों के गुलाब सुंदर सजावट के साथ प्रदर्शित किए गए। दर्शक गुलाबों को कैमरे में कैद, सेल्फी और रील बनाते नजर आए। गुनगुनी धूप में गुलाबों की दुनिया के साथ समय बिताना सभी के लिए सुखद अनुभव रहा। आमजन ने भी उन्नत किस्मों की कलम के साथ भागीदारी की और अच्छी किस्मों को सम्मानित किया गया।

Read also:अलवर में संरक्षण-फिटनेस के संदेश के साथ टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन

51वें रोज शो का भव्य आयोजन, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया उद्घाटन

रचनात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

पेंटिंग कंपटीशन सहित कई रचनात्मक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनके विजेताओं को सम्मानित किया गया। राजस्थानी लोक नृत्य ने आयोजन में स्थानीय रंग भर दिए और दर्शकों का मन मोह लिया।

Read also:कला संस्कृति विभाग का हो अलग मंत्री, तब मिलेगा बजट: कथक गुरु बोलीं- पहले PM, CM के पास होते थे ये डिपार्टमेंट, आज पर्यटन पर नजर, कलाएं अछूती

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

रोज शो में नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख सचिव देबाशीष पृष्टि, जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त सिद्धार्थ महाजन, आरएफडीसी की प्रबंध निदेशक श्रुति भारद्वाज, विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के सचिव वी. श्रवण कुमार, स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो के संयुक्त निदेशक रमाकांत गुप्ता, आवासन मंडल के सचिव गोपाल सिंह, मुख्य अभियंता प्रथम अमित अग्रवाल, सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी अनिल कुमार भार्गव सहित जूरी सदस्य उपस्थित रहे।

————–

#RoseShow2026, #CityParkJaipur, #RoseSocietyOfRajasthan, #JaipurEvents, #FlowerExhibition, #Gardening, #Landscaping, #RajasthanCulture, Rose Show-2026, सिटी पार्क जयपुर, रोज सोसाइटी ऑफ राजस्थान, गुलाब प्रदर्शनी, 500 किस्म के गुलाब, जयपुर रोज शो, बागवानी, लैंडस्केपिंग, लोक नृत्य

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com