राजस्थान में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ का आगाज, 100 दिनों में हर घर तक..

राजस्थान में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ का आगाज, 100 दिनों में हर घर तक..

उच्च जोखिम क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य शिविर, सरकार का मिशन मोड में टीबी पर प्रहार

11000 से ज्यादा गांवों में शिविर लगाकर टीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम

1.75 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग के बाद अब 100 दिन का अभियान

हर संदिग्ध मरीज तक पहुंचेगी जांच और मुफ्त इलाज सुविधा

गांव-शहर में सघन जांच, एक्स-रे और NAAT टेस्ट से होगी जल्द पहचान

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर, dusrikhabar.com। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर राजस्थान में टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवसीय की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत उच्च जोखिम वाले ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाकर टीबी स्क्रीनिंग, जांच और मुफ्त उपचार सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे राज्य को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

जयपुर में सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की उपस्थिति में टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवसीय का शुभारंभ किया गया।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 25 मार्च, बुधवार, 2026

“टीबी मुक्त भारत” का संकल्प 

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि टीबी (क्षय रोग) केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि यह सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से व्यक्ति और परिवार को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्या है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “टीबी मुक्त भारत” संकल्प को साकार करने के लिए राजस्थान पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

टीबी स्क्रीनिंग कर देश में बनाया रिकॉर्ड 

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि वर्ष 2025 में राज्य ने 1 करोड़ 75 लाख से अधिक संभावित मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग कर देश में एक रिकॉर्ड स्थापित किया है। अब इस अभियान के तहत चिन्हित उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाए जाएंगे, जिससे अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

read also:गोचर भूमि पर अवैध कब्जों पर कड़ा एक्शन, हाईकोर्ट आदेश पर प्रशासन सख्त

उन्होंने कहा कि यह 100 दिवसीय टीबी अभियान जनभागीदारी से जनआंदोलन का रूप लेगा और हर मरीज तक समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा नोएडा से किए गए राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से सुना गया और मरीजों को निक्षय पोषण किट भी वितरित की गई।

प्रदेश में टीबी स्क्रीनिंग कवरेज 100 प्रतिशत

प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि राज्य ने डेटा और तकनीक आधारित रणनीति अपनाते हुए 11,184 उच्च जोखिम वाले गांवों और शहरी क्षेत्रों की पहचान की है। इन क्षेत्रों में शिविर लगाकर टीबी उन्मूलन अभियान को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में टीबी स्क्रीनिंग कवरेज 100 प्रतिशत तक पहुंच चुका है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

read also:अनोखा रिश्ता! महिला ने नदी से रचाई शादी, अब चर्चा में है इनकी एनिवर्सरी

मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. अमित यादव ने बताया कि इन शिविरों में टीबी के साथ-साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य बीमारियों की जांच भी की जाएगी, जिससे लोगों को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

14 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की जांच

निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा के अनुसार, अभियान के तहत 14 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की जांच की जाएगी। इसमें टीबी स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, बीपी, बीएमआई और छाती का एक्स-रे शामिल होगा। यदि एक्स-रे में कोई असामान्यता पाई जाती है, तो NAAT जांच कर टीबी की पुष्टि की जाएगी और मरीज को तुरंत निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

read also:10वीं में प्रियांश के 99%, बोले- सोशल मीडिया काफी मददगार: तुषार के 98.50 बने, पिता वेल्डर; पैर छूकर लिया आशीर्वाद

इस अभियान में छात्रावास, वृद्धाश्रम, अनाथालय, जेल, रैन बसेरा, औद्योगिक क्षेत्रों जैसे सामूहिक निवास स्थलों पर विशेष फोकस किया जाएगा, जहां सघन स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम सोनी ने बताया कि उन्नत तकनीकों और समयबद्ध उपचार के माध्यम से टीबी उन्मूलन को मजबूत किया जाएगा, जबकि निक्षय मित्र योजना के जरिए मरीजों को पोषण और सामाजिक सहयोग भी दिया जाएगा।

read also:क्या सऊदी अरब ही कर रहा साजिश? क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ट्रंप से जंग जारी रखने की कर रहे जिद 

राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एसएन धौलपुरिया ने बताया कि वर्ष 2025 में 3,350 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया था और 2026 में इस संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से इस लक्ष्य को हासिल किया जाएगा।

——————-

#TB Free India, #Rajasthan Health, #Ayushman Camp, #TB Screening, #World TB Day, #Health News, #Government Scheme, टीबी मुक्त भारत अभियान, टीबी स्क्रीनिंग राजस्थान, आयुष्मान आरोग्य शिविर, टीबी उन्मूलन अभियान, निक्षय पोषण किट

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com