सिडनी नरसंहार के खिलाफ शिवसेना (शिंदे) युवा सेना का मौन विरोध, शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

सिडनी नरसंहार के खिलाफ शिवसेना (शिंदे) युवा सेना का मौन विरोध, शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

निर्दोषों की हत्या पर फूटा आक्रोश, आतंक और हिंसा के विरुद्ध युवा सेना का स्पष्ट संदेश

मौन रहा स्वर, लेकिन संदेश था बुलंद—आतंक के खिलाफ एकजुट युवा सेना”

“शहीद स्मारक से उठा शांति का संदेश, हिंसा के खिलाफ युवा शक्ति”

“दुनिया को डर नहीं, एकजुटता चाहिए—युवा सेना का संदेश”

जयपुर,dusrikhabar.com। सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्या की घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। इस सिडनी नरसंहार के विरोध में शिवसेना (शिंदे) युवा सेना ने शहीद स्मारक पर मौन श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को नमन किया और आतंक व हिंसा के खिलाफ कड़ा संदेश दिया।

सिडनी नरसंहार, शिवसेना (शिंदे), युवा सेना, मौन श्रद्धांजलि, आतंकवाद, निर्दोषों की हत्या, हिंसा के खिलाफ विरोध, शहीद स्मारक

read also: कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 17 दिसम्बर, बुधवार, 2025

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में हुई निर्दोष नागरिकों की हत्या की अमानवीय घटना के विरोध में शिवसेना (शिंदे) युवा सेना द्वारा शहीद स्मारक पर एक भावपूर्ण मौन श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

read also:Rajasthan Healthcare में महात्मा गांधी अस्पताल ने जोड़ा नया अध्याय, ड्रोन से पहुंचेगी दवा और ब्लड

सचिन सिंह गॉड राज्य प्रमुख शिवसेना शिंदे

कार्यक्रम के दौरान शिवसेना युवा सेना के राज्य प्रमुख सचिन सिंह गॉड ने कहा कि निर्दोष नागरिकों पर हुआ यह कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाला है। उन्होंने इस आतंकी और हिंसक घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

read also:श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ का IPO 22 दिसंबर से खुलेगा, ₹38.49 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

सचिन सिंह गॉड ने कहा कि निर्दोषों की हत्या किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे समय में पूरा विश्व समुदाय आतंक और हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाएं समाज को डराने का माध्यम नहीं बन सकतीं, बल्कि इससे मानवता, संवेदनशीलता और शांति का संदेश और मजबूत होता है।

read also:अमेरिका में No Entry! ट्रंप ने 39 देशों तक बढ़ाया ट्रैवल बैन, जानें कब से होगा लागू

विक्रांत राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष, शिवसेना (शिंदे)

शिवसेना (शिंदे) के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत राठौड़ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में दो सिरफिरे पिता पुत्र ने जो नरसंहार किया है हम उसका विरोध करते हैं। आज हम उसके विरोध में और जिनका निधन हुआ है उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। युवा सेना के इस आयोजन के माध्यम से हमने यह संदेश दिया गया कि हमारा संगठन आतंकवाद के खिलाफ और मानवता व शांति के पक्ष में पूरी मजबूती से खड़ा है। यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धांजलि था, बल्कि हिंसा के विरुद्ध एक शांतिपूर्ण विरोध और वैश्विक एकजुटता की अपील भी था।

read also:सिडनी में 15 यहूदियों को मारने वाला साजिद हैदराबाद का: ईसाई महिला से शादी, परिवार छोड़ा; बेटा बोला- अल्लाह का कानून सबसे ऊपर

———–

#SydneyMassacre, #ShivSenaShinde, #YuvaSena, #SilentTribute, #AgainstTerrorism, #PeaceAndHumanity, Sydney massacre, Shiv Sena (Shinde), Yuva Sena, silent tribute, terrorism, killing of innocents, protest against violence, Martyr’s memorial

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com