Visitors: 5748268
अवैध शराब परोसने पर सख्त कार्रवाई, आबकारी आयुक्त नमित मेहता बोले समय पर लक्ष्य करें पूरा

अवैध शराब परोसने पर सख्त कार्रवाई, आबकारी आयुक्त नमित मेहता बोले समय पर लक्ष्य करें पूरा

होटल, रिसोर्ट और लग्जरी विला में नियमित जांच अभियान चलेगा

आबकारी आयुक्त नमित मेहता के सख्त निर्देश, समय पर पूरा हो लक्ष्य

राजस्व लक्ष्य में पिछड़े जिलों की सर्कल और दुकानवार मॉनिटरिंग 

अवैध शराब के खिलाफ गिरफ्तारी और जब्ती अभियान तेज करने के निर्देश

बकाया वसूली में तेजी लाने और जरूरत पड़ने पर संपत्ति अटैच करने के निर्देश।

15 अगस्त तक जब्त वाहनों की नीलामी पूरी करने का लक्ष्य।

ई-ग्रास की जगह रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम (RMS) लागू करने की तैयारी।

माही राठौड़

उदयपुर, 20 जुलाई। राजस्थान के आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राजस्व लक्ष्य, बकाया वसूली और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुनियोजित कार्ययोजना और टीमवर्क के साथ काम करें। उन्होंने चेतावनी दी कि लक्ष्य हासिल करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय आबकारी विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए।

read also:शेखावाटी, जैसलमेर, बांसवाड़ा सहित नए डेस्टिनेशन विकसित करने की तैयारी; राजस्थान को पूरे साल मिलेगा पर्यटक: दिया कुमारी

राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए सर्कल और दुकानवार होगी नियमित समीक्षा

आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप विभाग को राजस्व अर्जन में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। इसके लिए अधिकारियों को सर्कलवार और दुकानवार नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कई जिलों में राजस्व वृद्धि अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुई है, इसलिए मदिरा उठाव बढ़ाने, नियमित मॉनिटरिंग और टीमवर्क के माध्यम से लक्ष्य पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी जिले में कार्य में कोताही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

read also:आयकर दिवस 2026: जयपुर में निकली भव्य साइक्लोथॉन, फिट इंडिया और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

अवैध शराब पर सख्ती, होटल-रिसोर्ट और लग्जरी विला में होगी नियमित जांच

बैठक में अवैध शराब की रोकथाम को लेकर भी कड़े निर्देश दिए गए। आबकारी आयुक्त ने कहा कि जिन जिलों में निरोधात्मक कार्रवाई कमजोर है, वहां गिरफ्तारी और जब्ती की कार्रवाई बढ़ाई जाए ताकि दूसरे राज्यों से होने वाली अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि होटल, रिसोर्ट और लग्जरी विला में नियमित निरीक्षण किया जाए तथा अवैध शराब को लेकर लोगों को जागरूक भी किया जाए। जहां भी अवैध शराब की शिकायत मिले, वहां तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समीक्षा बैठक में मदिरा उठाव को 120 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 21 जुलाई, मंगलवार, 2026

बकाया वसूली में तेजी, कुर्की और संपत्ति अटैच करने के निर्देश

आबकारी आयुक्त ने राजस्व बकाया वसूली को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलों में अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और आवश्यक होने पर बकायादारों की संपत्ति अटैच करने तथा कुर्की की कार्रवाई भी नियमानुसार करें।

इसके अलावा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि

  • मुखबिर योजना के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
  • 12 माह से अधिक पुराने चालान और लंबित प्रकरणों का जल्द समाधान किया जाए।
  • जब्त वाहनों की नीलामी 15 अगस्त तक पूरी की जाए।
  • राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में विभाग में ई-ग्रास के स्थान पर रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम (RMS) लागू करने संबंधी जानकारी भी अधिकारियों को दी गई।

read also:अजमेर में 20 करोड़ की लागत से बनेगा गर्ल्स सैनिक-स्कूल: हॉस्टल से लेकर टेनिस कोर्ट तक कई सुविधाएं मिलेंगी; स्पीकर देवनानी ने किया शिलान्यास

पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिलों की प्रगति की समीक्षा

बैठक में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (नीति) प्रदीप सिंह सांगावत ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के जरिए विभिन्न जिलों में विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की।

बैठक में वित्तीय सलाहकार सुनीता विजय, प्रदेश के सभी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

————————   

#RajasthanExcise, #ExciseDepartment, #NamitMehta, #Udaipur, #RevenueTarget, #IllegalLiquor, #ExciseCommissioner, #RevenueRecovery, #RajasthanGovernment, #ExciseReviewMeeting, #RMS, #LiquorPolicy, #राजस्थान_आबकारी_विभाग, #उदयपुर, #अवैध_शराब, #राजस्व_वसूली, राजस्थान आबकारी विभाग, नमित मेहता, आबकारी आयुक्त, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक, राजस्व लक्ष्य, अवैध शराब, आबकारी विभाग उदयपुर, मदिरा उठाव, बकाया वसूली, राजस्थान एक्साइज विभाग, RMS, ई-ग्रास

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )