जयपुर में शिव महापुराण कथा: मानसरोवर ट्रैफिक प्लान में बड़ा फेरबदल

जयपुर में शिव महापुराण कथा: मानसरोवर ट्रैफिक प्लान में बड़ा फेरबदल

जयपुर में शिव महापुराण कथा के चलते ट्रेफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्ट रूट प्लान

शिव महापुराण में VIP एंट्री अलग, मानसरोवर में कई रूट डायवर्ट

20 से 26 मार्च तक वी.टी. रोड मेला ग्राउंड पर होगा आयोजन

अरावली मार्ग और वी.टी. रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक रूट तय

महावीर,

जयपुर,dusrikhabar.com। जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में 20 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा और नवरात्र मेले को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष नियंत्रण रखा जाएगा।

VIP और आम श्रद्धालुओं के लिए अलग व्यवस्था

आयोजन स्थल वी.टी. रोड मेला ग्राउंड पर आने वाले वीआईपी मेहमानों के लिए अरावली मार्ग से विशेष एंट्री तय की गई है। वहीं आम श्रद्धालुओं के लिए अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और यातायात सुचारू बना रहे।

इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर अरावली मार्ग (शिप्रापथ से मध्यम मार्ग चौराहा तक) और वी.टी. रोड (शिप्रापथ से मध्यम मार्ग चौराहा तक) पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

अगर शिप्रापथ रोड पर अधिक भीड़ होती है तो:

  • दुर्गापुरा से डालडा फैक्ट्री रोड होते हुए मुहाना रोड

  • इस्कॉन रोड

  • पत्रकार कॉलोनी जाने वाले वाहनों को डी-मार्ट शिप्रापथ से डायवर्ट कर डी.डी. पार्क चौराहा और न्यू सांगानेर रोड से निकाला जाएगा।

इन रास्तों से आने वाले वाहनों पर भी असर

  • पटेल मार्ग, विजय पथ, रजत पथ और भृगुपथ से आने वाले वाहनों को भी चरणबद्ध तरीके से डायवर्ट किया जाएगा।

  • रिद्धि-सिद्धि चौराहा से आईआईएस तिराहा की ओर जाने वाले ट्रैफिक को गोपालपुरा बाईपास के जरिए निकाला जाएगा।

पार्किंग और भीड़ नियंत्रण पर सख्ती

प्रशासन ने साफ किया है कि आयोजन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पार्किंग नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। गलत पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

————-

#Jaipur News, #Traffic Update, #Mansarovar News, #Navratri Fair, #Shiv Mahapuran Katha, #Jaipur Police, #Traffic Diversion, #Rajasthan News, शिव महापुराण कथा, जयपुर ट्रैफिक प्लान, मानसरोवर ट्रैफिक अपडेट, जयपुर ट्रैफिक डायवर्जन, नवरात्र मेला जयपुर, वीटी रोड ट्रैफिक व्यवस्था

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com