शकुन ग्रुप के MD वल्लभ माहेश्वरी की अलवर एक्सप्रेस-वे पर कार हादसे में मौत

शकुन ग्रुप के MD वल्लभ माहेश्वरी की अलवर एक्सप्रेस-वे पर कार हादसे में मौत

BMW कार पलटने से शकुन ग्रुप के MD वल्लभ माहेश्वरी की मौत

जयपुर से गिरिराजजी जाते समय हुआ हादसा

अलवर के रैणी थाना क्षेत्र में बेकाबू हुई BMW

अस्पताल में इलाज के दौरान वल्लभ माहेश्वरी ने तोड़ा दम

संदीप,

अलवर, dusrikhabar.com। राजस्थान के अलवर जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में शकुन ग्रुप के एमडी वल्लभ माहेश्वरी की मौत हो गई। जयपुर से गिरिराजजी (मथुरा) जा रहे माहेश्वरी की BMW कार एक्सप्रेस-वे पर अचानक बेकाबू होकर पलट गई और पुलिया की दीवार से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ड्राइवर को मामूली खरोंच आई है। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 9 मार्च, सोमवार, 2026

अलवर एक्सप्रेस-वे पर हुआ भीषण हादसा

जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार शाम करीब 4 बजे अलवर के रैणी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के चेनेज 136.8 के पास हुआ। शकुन ग्रुप के एमडी वल्लभ माहेश्वरी अपनी BMW कार से जयपुर से गिरिराजजी मथुरा जा रहे थे। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स तोड़ते हुए मीडियन में जा घुसी।

तेज रफ्तार कार सीमेंट के ब्लॉक्स को तोड़ती हुई आगे बढ़ी और अंत में पुलिया की दीवार से टकराकर रुक गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि BMW कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

read also:नारी शक्ति का नया दौर: बदलते भारत में महिलाओं की बढ़ती भूमिका-भविष्य

राहगीरों और पुलिस ने किया रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय राहगीरों की मदद से घायल वल्लभ माहेश्वरी और उनके ड्राइवर को कार से बाहर निकाला गया। दोनों को तुरंत पिनान अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अलवर के हरीश अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद वल्लभ माहेश्वरी को मृत घोषित कर दिया।

ड्राइवर सुरक्षित, कार मीडियन पर फंसी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार BMW कार सीमेंट के बने ब्लॉक्स को तोड़ते हुए मीडियन पर अटक गई थी। हादसे के बाद कार बुरी तरह डैमेज हो गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया।

read also:उदयपुर की बेटी बनी सेना में ले​फ्टिनेंट: घर लौटने पर हुआ सम्मान, जिले का नाम किया रोशन; स्कूल में महिला आर्मी अफसर से मिली थी प्रेरणा

जयपुर लाया जा रहा है पार्थिव शरीर

अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के बाद वल्लभ माहेश्वरी का शव एम्बुलेंस से जयपुर लाया जा रहा है। उनके निधन से व्यापारिक जगत में शोक की लहर है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया शोक

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर शकुन ग्रुप के एमडी वल्लभ माहेश्वरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे समाज और व्यापार जगत के लिए बड़ी क्षति बताया।

———–

#Alwar News, #Jaipur Businessman, #Vallabh Maheshwari, #BMW Accident, #Rajasthan News, #Road Accident, #Shakun Group, #Ashok Gehlot, वल्लभ माहेश्वरी, शकुन ग्रुप एमडी, अलवर एक्सप्रेस-वे हादसा, BMW कार हादसा, अलवर सड़क दुर्घटना, जयपुर बिजनेसमैन, 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com