रणदीप हुड्डा ब्रांड एंबेसडर, अलवर टाइगर इंटरनरेशनल हॉफ मैराथन 8 को…

रणदीप हुड्डा ब्रांड एंबेसडर, अलवर टाइगर इंटरनरेशनल हॉफ मैराथन 8 को…

8 फरवरी को अलवर टाइगर इंटरनेशनल हॉफ मैराथन

दौड़ जो बदलेगी सोच: अलवर में टाइगर इंटरनेशनल हॉफ मैराथन का दूसरा संस्करण

35 देशों के धावकों के साथ  पर्यावरण संरक्षण का वैश्विक मंच बनने जा रहा अलवर

रणदीप हुड्डा होंगे ब्रांड एंबेसडर, 18 हजार से अधिक धावक लेंगे हिस्सा

 

जयपुर, dusrikhabar.com, बाघ संरक्षण, वन सुरक्षा और जिम्मेदार पर्यटन का वैश्विक संदेश देने के उद्देश्य से अलवर टाइगर इंटरनेशनल हॉफ मैराथन (ATM-2026) का आयोजन आगामी 8 फरवरी 2026 को अलवर में किया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय मैराथन खेल, पर्यावरण और पर्यटन का ऐसा संगम होगी, जो अलवर को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 4 फरवरी, बुधवार, 2026

35 देशों के अंतरराष्ट्रीय धावक, 18 हजार से अधिक भारतीय प्रतिभागी

इस अंतरराष्ट्रीय मैराथन में केन्या, दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, बहरीन, तंज़ानिया और इथियोपिया सहित कुल 35 देशों से अंतरराष्ट्रीय धावक भाग लेंगे। इनके साथ देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले लगभग 18 हजार धावक अलवर की सड़कों पर दौड़ते नजर आएंगे।
इस आयोजन की विशेषता यह भी है कि इसमें करीब 400 दिव्यांगजन भी भाग लेकर सामाजिक समावेशन का सशक्त संदेश देंगे।

अभिनेता रणदीप हुड्डा

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ओर अभिनेता रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा होंगे ब्रांड एंबेसडर

अलवर टाइगर इंटरनेशनल हॉफ मैराथन-2026 के ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा होंगे, जो आयोजन के दौरान अलवर में उपस्थित रहेंगे।

read also:विश्व कैंसर दिवस: फोर्टिस हॉस्पिटल जयपुर में कैंसर जागरूकता हेल्थ टॉक
रणदीप हुड्डा ने कहा कि अलवर टाइगर हाफ मैराथन से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है। पर्यावरण संरक्षण हमेशा से उनकी व्यक्तिगत सोच का हिस्सा रहा है और यह आयोजन उसी लक्ष्य को मजबूती प्रदान करता है।

केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री रहेंगी मौजूद

इस आयोजन में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, राज्य के वन मंत्री संजय शर्मा, पर्यटन विभाग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

read also:मुम्बई में एयर इंडिया और इंडिगो विमानों के पंख टकराए, बड़ा हादसा…

फिट इंडिया मूवमेंट और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट और पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय सोच को ज़मीनी स्तर पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अलवर टाइगर इंटरनेशनल हॉफ मैराथन का दूसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि अलवर टाइगर मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरणीय जागरूकता और पर्यटन संवर्धन का प्रभावी माध्यम है। इस तरह के आयोजन युवाओं को प्रकृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी 

सतत विकास और जिम्मेदार पर्यटन का संदेश

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मैराथन उस विज़न को आगे बढ़ाती है, जिसमें स्वस्थ नागरिक, सुरक्षित पर्यावरण, सतत विकास और जिम्मेदार पर्यटन को एक-दूसरे का पूरक माना गया है। वन मंत्री संजय शर्मा के अनुसार अलवर टाइगर मैराथन पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है।

read also:15 साल की नाबालिग से रिश्तेदार ने किया रेप: धोखे से किडनैप किया, डरा-धमकाकर 1 साल तक बंधक बनाकर रखा

इको-टूरिज्म और वाइल्डलाइफ टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

अलवर हाफ टाइगर मैराथन को अलवर को इको-टूरिज्म, वाइल्डलाइफ टूरिज्म और स्पोर्ट्स टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।
सरिस्का टाइगर रिज़र्व, अरावली की प्राकृतिक विरासत और अलवर की सांस्कृतिक पहचान को इस आयोजन के माध्यम से वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। इससे स्थानीय पर्यटन, होटल उद्योग, गाइड सेवाओं और स्थानीय आजीविका को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

read also:यामी गौतम की ख्वाहिश पूरी! फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ में हुई एंट्री, क्या होगा रोल?

चार कैटेगरी में होगी दौड़

फिट इंडिया विज़न के अनुरूप आयोजित इस मैराथन में—

  • 21 किलोमीटर हाफ मैराथन

  • 10 किलोमीटर रन

  • 5 किलोमीटर शक्ति रन

  • 2 किलोमीटर पैरा रन शामिल हैं। इसमें युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन समान रूप से भाग लेंगे।

read also:‘US को ये तय करने का क्या अधिकार कि भारत कहां से तेल खरीदेगा’, ट्रेड डील पर बोले सचिन पायलट

पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश

अलवर टाइगर मैराथन के माध्यम से यह संदेश एक बार फिर गूंजेगा कि—
“बाघ सुरक्षित रहेगा तो जंगल सुरक्षित रहेंगे, और जंगल सुरक्षित रहेंगे तो पर्यावरण, पर्यटन और भविष्य—तीनों सुरक्षित रहेंगे।”

————–

#Alwar News, #Tiger Marathon, #ATM 2026, #Randeep Hooda, #Wildlife Conservation, #Eco Tourism, #Fit India, #Rajasthan Tourism, Alwar Tiger International Half Marathon, ATM-2026, बाघ संरक्षण, वन सुरक्षा, इको-टूरिज्म, वाइल्डलाइफ टूरिज्म, रणदीप हुड्डा, फिट इंडिया मूवमेंट, सरिस्का टाइगर रिज़र्व

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com