
फरवरी लास्ट वीक में राजस्थान हाई अलर्ट पर, राष्ट्रपति-पीएम का प्रस्तावित दौरा.!
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम
अजमेर में वीवीआईपी विजिट, सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
सोमवार को रणनीतिक मंथन, पुलिस-प्रशासन और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद
सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त फोर्स, अजमेर में ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन पर फोकस
पीएम अजमेर में करेंगे कई योजनाओं का शुभारंभ, युवाओं को बांटेंगे 21 हजार नियुक्ति पत्र
विजय श्रीवास्तव,
जयपुर, dusrikhabar.com। राजस्थान 26, 27 और 28 फरवरी को हाई अलर्ट पर रहेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे और नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित अजमेर दौरे को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को राज्य सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वीवीआईपी सुरक्षा, मूवमेंट प्लान और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। सरकार ने स्पष्ट किया है कि दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की चूक स्वीकार नहीं की जाएगी।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 17 फरवरी, मंगलवार, 2026
सचिवालय में उच्चस्तरीय समन्वय बैठक
राज्य सचिवालय में शाम 5 बजे हुई इस रणनीतिक बैठक में पुलिस, प्रशासन और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य एजेंडा वीवीआईपी मूवमेंट, रूट चार्ट, ट्रैफिक डायवर्जन, सुरक्षा प्रोटोकॉल और जनसभाओं की तैयारियों की समीक्षा रहा।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दोनों शहरों में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए और हर स्तर पर निगरानी सुनिश्चित की जाए।
read also:साल का पहला सूर्य ग्रहण कल, जानें भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं
जैसलमेर में विशेष सुरक्षा प्रबंध
सीमावर्ती जिलों में राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सीमावर्ती जिलों की संवेदनशीलता के मद्देनज़र अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की योजना बनाई गई है। एयरपोर्ट, हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इंटेलिजेंस एजेंसियों को सतर्क रहने और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्प्रभावी किया जा सके।
read also: क्या 1 लाख तक गिर सकता है सोना, रूस ने अमेरिका को ऐसा क्या ऑफर दिया, जिससे भारत में सस्ता होगा गोल्ड
अजमेर में प्रशासनिक तैयारियों की व्यापक समीक्षा
अजमेर में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन को विस्तृत एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया गया है।
बैठक में यह भी तय किया गया कि वीवीआईपी दौरे के दौरान आमजन को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों और ट्रैफिक प्लान की अग्रिम घोषणा की जाएगी।
23500 करोड़ की योजनओं का शुभारंभ, 21हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर दौरे पर रहेंगे। अजमेर में पीएम मोदी राजस्थान के लिए 23 हजार 500 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी इस दौरान ‘रोजगार उत्सव’ में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे।
read also:जयपुर में सुरों की होली, अनहद संगीत में सुनंदा ने निभाई बनारस घराने की रीत.
सुरक्षा और समन्वय सर्वोच्च प्राथमिकता
उच्चाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोनों दिग्गजों के राजस्थान दौरे को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। पुलिस, स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि 26 से 28 फरवरी तक प्रदेश में हाई अलर्ट की स्थिति रहेगी और सभी सुरक्षा एजेंसियां पूर्ण सतर्कता बरतेंगी। दौरा पूरी तरह व्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है।
————-
#Rajasthan News, #High Alert Rajasthan, #President Visit, #PM Modi Rajasthan, #Jaisalmer Security, #Ajmer News, #VVIP Movement, #Secretariat Meeting, राजस्थान हाई अलर्ट, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जैसलमेर दौरा, प्रधानमंत्री मोदी अजमेर दौरा, वीवीआईपी सुरक्षा, सचिवालय बैठक, वीवीआईपी मूवमेंट, राजस्थान पुलिस, प्रशासन
