राजस्थान दिवस पर संस्कृति-विरासत का प्रदर्शन, अल्बर्ट हॉल पर शानदार आतिशबाजी

राजस्थान दिवस पर संस्कृति-विरासत का प्रदर्शन, अल्बर्ट हॉल पर शानदार आतिशबाजी

राजस्थान दिवस समारोह का समापन…

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ प्रेमचंद परिवार सहित रहे मौजूद 

अल्बर्ट हॉल पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा दिल, 100 से अधिक कलाकारों ने बिखेरा रंग

घूमर, कालबेलिया और चरी नृत्य से सजी शाम, आतिशबाजी ने बढ़ाया उत्साह

राजस्थान की संस्कृति और विरासत का शानदार प्रदर्शन

नवीन सक्सेना,

जयपुर,dusrikhabar.com। Rajasthan Diwas के अवसर पर Jaipur स्थित Albert Hall Museum पर राज्य स्तरीय भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर Bhajan Lal Sharma की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने आमजन को मंत्रमुग्ध कर दिया।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 20 मार्च, शुक्रवार, 2026

राजस्थान दिवस पर संस्कृति-विरासत का प्रदर्शन, अल्बर्ट हॉल पर शानदार आतिशी नजारा...

लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

मुख्यमंत्री की पहल पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाए गए राजस्थान दिवस पर प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस दौरान पद्मश्री अनवर खां मांगणियार एवं दल और पद्मश्री तगाराम भील एवं दल की सुरीली प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

read also:राजस्थान दिवस पर चित्तौड़गढ़ में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

इसके साथ ही 100 से अधिक लोक कलाकारों और कथक नृत्यांगनाओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों के जरिए राजस्थानी संस्कृति की झलक पेश की।

राजस्थान दिवस पर संस्कृति-विरासत का प्रदर्शन, अल्बर्ट हॉल पर शानदार आतिशी नजारा...

इसके साथ ही राज्य सरकार के दो वर्ष से अधिक के कार्यकाल और उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

लोक नृत्यों ने दिखाई राजस्थान की समृद्ध विरासत

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थान के पारंपरिक लोक नृत्यों की शानदार झलक देखने को मिली, जिनमें घूमर, गैर, चरी, कच्छी घोड़ी और कालबेलिया नृत्यों की प्रस्तुति हुई। इन प्रसिद्ध नृत्यों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की ऊर्जा और प्रस्तुति ने आयोजन स्थल को जीवंत बना दिया।

राजस्थान दिवस पर संस्कृति-विरासत का प्रदर्शन, अल्बर्ट हॉल पर शानदार आतिशी नजारा...

read also:राजस्थान दिवस पर नागौर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कला ने बांधा समां

आतिशबाजी ने बढ़ाई अल्बर्ट हॉल की भव्यता

करीब दो घंटे से अधिक चले इस राजस्थान दिवस कार्यक्रम का समापन रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ हुआ। पटाखों की रोशनी से अल्बर्ट हॉल की सुंदरता और भी निखर उठी, जबकि उनकी गूंज ने शहरवासियों में जोश और उत्साह भर दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अनवर खां मांगणियार और तगाराम भील को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और अन्य कलाकारों का भी उत्साहवर्धन किया।

read also:राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 25 IAS और 9 IPS के तबादले

राजस्थान दिवस पर संस्कृति-विरासत का प्रदर्शन, अल्बर्ट हॉल पर शानदार आतिशी नजारा...

गणमान्यजन की रही मौजूदगी

इस भव्य आयोजन में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

read also:जोधपुर में कान्हा ने राधा संग खेली होरी: सिर पर मटके रखकर किया डांस, राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या

राजस्थान दिवस पर के इस भव्य आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में न सिर्फ जयपुरवासियों सहित देशी-विदेशी पर्यटक भी पहुंचे। 

——————- 

#Jaipur News, #Rajasthan News, #Rajasthan Diwas, #Cultural Program, #Folk Art, #Tourism, #Albert Hall, #CM Bhajanlal Sharma, #Deputy Chief Minister, #Diya Kumari, #Premchand Bairwa, #Fireworks, #Folk Artist, #Manganiyar, #Other News, राजस्थान दिवस जयपुर, अल्बर्ट हॉल कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, लोक नृत्य राजस्थान, भजनलाल शर्मा, Rajasthan Day Celebration

अपडेट जारी है………….

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com