राजस्थान बजट 2026-27 : स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और समग्र विकास का सशक्त रोडमैप

राजस्थान बजट 2026-27 : स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और समग्र विकास का सशक्त रोडमैप

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प

आयुष्मान, राज ममता, राज सुरक्षा और अटल आरोग्य फूड कोर्ट जैसी योजनाओं से आमजन को राहत

500 करोड़ के विश्राम गृह, 500 ड्रग काउंटर और 500 बेड आईपीडी टावर से चिकित्सा ढांचे को मजबूती

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान बजट 2026-27 को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक बताते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास का स्पष्ट रोडमैप है।

उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट में महिला, युवा, गरीब, किसान सहित सभी वर्गों के उत्थान का दूरदर्शी विजन समाहित है। यह बजट आमजन को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

read also:राजस्थान विधानसभा में वर्ष 2026-2027 का बजट, किसे क्या मिला? देखिए ताजा अपडेट…LIVE

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर

पंचायत स्तर पर आरोग्य शिविर, हर परिवार को मिलेगा उपचार का लाभ

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि वंचित पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रत्येक परिवार को नि:शुल्क उपचार का लाभ मिल सकेगा। जयपुर स्थित जेके लोन अस्पताल में 500 बेड क्षमता का अत्याधुनिक आईपीडी टावर स्थापित किया जाएगा, जिससे शिशु एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक विस्तार होगा।

प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा महाविद्यालयों — जयपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर — के संबद्ध अस्पतालों में 500 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक विश्राम गृहों का निर्माण किया जाएगा, जिससे मरीजों के परिजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

read also:समृद्ध किसान, सशक्त पशुपालक की दिशा में बड़ा कदम: जोराराम कुमावत

500 ड्रग काउंटर, राज सुरक्षा योजना और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

खींवसर ने कहा कि प्रदेश में चरणबद्ध रूप से 500 अतिरिक्त ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन काउंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे दवा वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी और सुलभ बनेगी। सड़क दुर्घटना, प्रसूति एवं हार्ट अटैक जैसी आपात स्थितियों में त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के लिए राज सुरक्षा योजना लागू की जाएगी, जिससे आपातकालीन चिकित्सा तंत्र अधिक प्रभावी बनेगा।

मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए राज ममता योजना प्रारंभ की जाएगी। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर मानसिक स्वास्थ्य केयर सेल स्थापित किए जाएंगे। बदलती जीवनशैली और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

read also:बजट बजट 2026-27: राजस्थान के पर्यटन को वैश्विक ऊंचाई का मास्टरप्लान…

अटल आरोग्य फूड कोर्ट और मोक्ष वाहिनी योजना से संवेदनशील पहल

अस्पताल परिसरों में स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल आरोग्य फूड कोर्ट हेतु 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहतकारी कदम साबित होगा। इसके साथ ही दुर्घटना में मृत व्यक्ति की पार्थिव देह को सम्मानपूर्वक घर तक पहुंचाने के लिए मोक्ष वाहिनी योजना शुरू करने की घोषणा भी की गई है, जिसे सरकार का संवेदनशील कदम माना जा रहा है।

read also:तारिक रहमान या जमात… बांग्लादेश में चुनाव कल, ये तीन फैक्टर्स बदल सकते हैं समीकरण

7 लाख स्ट्रीट लाइट्स, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि बजट में सड़क, फ्लाईओवर एवं राज्य मार्गों के विकास के साथ नगरीय निकायों में 7 लाख स्ट्रीट लाइट्स लगाने का प्रावधान किया गया है। युवाओं के लिए रोजगार सृजन, स्टार्टअप प्रोत्साहन और कौशल विकास कार्यक्रमों का विस्तार किया गया है। साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का दायरा भी बढ़ाया गया है। 

read also:राष्ट्रगान से पहले पूरा वंदे मातरम नहीं गाया तो क्या सजा, क्या मुसलमानों को भी सावधान खड़ा होना होगा

उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट विकसित, स्वस्थ और सशक्त राजस्थान के निर्माण का मजबूत दस्तावेज है, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक संवेदनशील, सुदृढ़ और जनकेंद्रित बनेगी।

—————— 

#RajasthanBudget2026, #HealthBudget, #GajendraSinghKhinvsar, #BhajanlalSharma, #AyushmanYojana, #RajMamataYojana, #HealthcareReforms, #ViksitRajasthan, #JaipurNews, राजस्थान बजट 2026-27, स्वास्थ्य बजट राजस्थान, गजेन्द्र सिंह खींवसर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, आयुष्मान आरोग्य योजना, राज ममता योजना, राज सुरक्षा योजना, अटल आरोग्य फूड कोर्ट, जेके लोन अस्पताल, ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन काउंटर

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com