चित्तौड़गढ़ में 496 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त, आरोपी गिरफ्तार..

चित्तौड़गढ़ में 496 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त, आरोपी गिरफ्तार..

चित्तौड़गढ़ में CBN की दो बड़ी कार्रवाइयां

496 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त, आरोपियों की गिरफ्तारी

गंगरार में बोलेरो में लगाई आग, जवान ने 20 फीट गेट फांदकर बचाए सबूत

झाजलवास में मकान पर छापा, अफीम और डोडा चूरा बरामद

NDPS Act के तहत गिरफ्तारी, Zero Tolerance नीति के तहत सख्त कार्रवाई

सुश्री सोनिया,

चित्तौड़गढ़,dusrikhabar.com। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत Central Bureau of Narcotics (CBN) ने 13 फरवरी 2026 को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में दो बड़ी और सफल कार्रवाइयाँ अंजाम दीं। इन अभियानों में कुल 496.620 किलोग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए और दो आरोपियों को NDPS Act, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई नरेश बुन्देल, उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा के मार्गदर्शन में की गई।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 16 फरवरी,सोमवार, 2026

प्रकरण-1: गंगरार (मान सिंहजी का खेड़ा) में हाई-ड्रामा रेड

गुप्त सूचना पर CBN का छापा

CBN चित्तौड़गढ़ सेल को मिली गोपनीय और विश्वसनीय सूचना के आधार पर टीम ने गंगरार क्षेत्र के मान सिंहजी का खेड़ा गाँव स्थित एक बाड़े पर छापा मारा। जैसे ही टीम मौके पर पहुँची, आरोपियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से बाड़े में खड़ी बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी।

read also:RGHS योजना, अनियमितताओं पर फिर बड़ा प्रहार, 8 कार्मिक निलंबित

जवान की बहादुरी से बची जान बड़ी बरामदगी

आग की लपटों और अंदर बंधे जानवरों के खतरे के बीच एक जवान ने असाधारण साहस दिखाते हुए करीब 20 फीट ऊंचा गेट फांदकर परिसर में प्रवेश किया। उसने अंदर से गेट खोलकर पूरी टीम को प्रवेश दिलाया। घबराई हुई भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। कार्रवाई में टीम ने 323.630 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा, बोलेरो वाहन बरामद किए वहीं एक आरोपी की गिरफ्तार कर, NDPS Act, 1985 के तहत कार्रवाई।

read also:उदयपुर में एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी का राष्ट्रीय संगोष्ठी

प्रकरण-2: झाजलवास (तहसील डूंगला) में मकान पर छापा

इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर CBN चित्तौड़गढ़ सेल एवं चित्तौड़गढ़-III डिवीजन ने झाजलवास गाँव में एक मकान पर संयुक्त कार्रवाई की। आरोपियों के पास से 9.570 किलोग्राम अवैध अफीम और 163.420 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ, यहां भी एक आरोपी को NDPS Act, 1985 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

read also:हिस्ट्रीशीटर की कार पर सभापति की नेम प्लेट…! कलक्टर ने दिए जांच के आदेश

नशा मुक्त भारत की दिशा में मजबूत कदम

Central Bureau of Narcotics देशभर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ Zero Tolerance नीति के तहत निरंतर अभियान चला रहा है। चित्तौड़गढ़ में हुई ये दोनों बड़ी कार्रवाइयां न केवल तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने में अहम साबित होंगी, बल्कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए CBN की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

read also:कोटा-चित्तौड़ हाईवे पर गाय सामने आने से पलटी कार: एक की मौत, 5 घायल, चित्तौड़ से दिल्ली जा रहा था परिवार

—————– 

#CBN Raid, #Chittorgarh News, #Rajasthan Crime News, #NDPS Act 1985, #Drug Seizure, #Narcotics Bureau, #Kota Division, #Anti Drug Campaign, CBN कार्रवाई, चित्तौड़गढ़ ड्रग्स रेड, अवैध डोडा चूरा बरामद, NDPS Act 1985, नशा मुक्त भारत, Zero Tolerance नीति

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com