
राजस्थान में चिकित्सा सेवाओं को मजबूती, 1550 से अधिक डॉक्टरों को मिला प्रमोशन का लाभ
डीपीसी बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पदोन्नति प्रस्तावों पर लगी मुहर
मिशन मोड में भर्तियां और समयबद्ध प्रमोशन से बढ़ा कर्मचारियों का मनोबल
मेडिकल एजुकेशन से लेकर ड्रग कंट्रोल तक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
जयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान सरकार द्वारा कर्मचारी हितों और प्रशासनिक संतुलन को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य में 1,550 से अधिक चिकित्सकों को पदोन्नति देने की प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी गई है। इससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, चिकित्सा शिक्षा और नियामक संस्थानों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 17 जनवरी, शनिवार, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के कल्याण और करियर प्रगति को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी नीति के तहत चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में चिकित्सा विभाग न केवल समयबद्ध भर्तियों को अंजाम दे रहा है, बल्कि योग्य कार्मिकों को नियत समय पर पदोन्नति भी प्रदान की जा रही है।
इस क्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में 1,550 से अधिक चिकित्सकों को उच्च पदों पर पदोन्नत करने की संस्तुति दी गई। यह बैठक राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य हेमन्त प्रियदर्शी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
read also:राजस्थान को टेक्सटाइल उद्योग का राष्ट्रीय पावरहाउस बनाने की तैयारी, निर्यात 13,500 करोड़ के पार
स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर प्रमोशन
प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा विभागीय भर्तियों को मिशन मोड में पूरा किया जा रहा है और इसी के साथ कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ भी दिया जा रहा है।
डीपीसी बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 1,342 चिकित्सकों, चिकित्सा शिक्षा विभाग के 205 चिकित्सकों और 6 बायोकेमिस्ट को प्रमोशन देने का निर्णय लिया गया।
read also:JLF 2026 में ‘When Gods Don’t Matter’ का विमोचन, जगदीप सिंह–स्वाति वशिष्ठ के बीच गहन संवाद
किस पद से किस पद तक मिली पदोन्नति
डीएसीपी योजना के अंतर्गत—
-
मेडिकल ऑफिसर से सीनियर मेडिकल ऑफिसर पद पर 560 चिकित्सकों को
-
डेंटल मेडिकल ऑफिसर से जूनियर स्पेशलिस्ट (डेंटल) पद पर 77 चिकित्सकों को
-
सीनियर मेडिकल ऑफिसर से डिप्टी डायरेक्टर पद पर 81 चिकित्सकों को
-
डिप्टी डायरेक्टर से पीसीएमओ पद पर 55 चिकित्सकों को
-
जूनियर स्पेशलिस्ट से सीनियर स्पेशलिस्ट पद पर 168 चिकित्सकों को
-
सीनियर स्पेशलिस्ट से प्रिंसिपल स्पेशलिस्ट पद पर 69 चिकित्सकों को पदोन्नत किया गया।
इसके अलावा 33 पदों पर रिव्यू डीएसीपी तथा पहले रोके गए 299 चिकित्सकों को भी डीएसीपी के तहत प्रमोशन का लाभ दिया गया।
read also:जयपुर बुकमार्क और JLF का दूसरा दिन: प्रकाशन, साहित्य, विज्ञान और वैश्विक संवाद का भव्य संगम
चिकित्सा शिक्षा विभाग और ड्रग कंट्रोल में भी उन्नयन
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 27 विशिष्टताओं के 156 मेडिकल टीचर्स को डीएसीपी स्कीम के तहत पदोन्नत किया गया। वहीं, बीते वर्षों की डीएसीपी समीक्षा के बाद 19 विशिष्टताओं के 27 शिक्षकों को भी उच्च पदों पर नियुक्ति दी गई।
डीपीसी प्रक्रिया के अंतर्गत 10 विशिष्टताओं के 19 वरिष्ठ प्रदर्शकों को सहायक आचार्य बनाया गया। इसके साथ ही एक विशिष्टता में रिव्यू डीपीसी कर 3 चिकित्सक शिक्षकों को भी प्रमोट किया गया।
इसके अतिरिक्त 3 सीनियर बायोकेमिस्ट, 3 बायोकेमिस्ट तथा औषधि नियंत्रण आयुक्तालय के 23 अधिकारियों के पदोन्नति प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।
read also:राजनीतिक परिवारों के लिए सबक है ठाकरे ब्रदर्स और पवार परिवार की हार
बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी, आयुक्त, संयुक्त शासन सचिव और मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
———–
#Rajasthan Health News, #Doctor Promotion, #Medical Department, #DPC Meeting, #Medical Education, Rajasthan Doctor Promotion, Medical DPC Meeting, Medical and Health Department, Medical Education Department, DACP Scheme
