
SMS मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS छात्र ने किया सुसाइड…!
पेपर से पहले 8वीं मंजिल पर फंदे से लटका मिला शव
SMS मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS छात्र का शव मिलने से मचा हड़कंप
पेपर से पहले 8वीं मंजिल पर फंदे से लटका मिला छात्र, जांच में जुटी पुलिस
परिवार ने उठाए सवाल, बोले- नितिन आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता
जयपुर,diusrikhabar.com। जयपुर स्थित सवाई मान सिंह (SMS) मेडिकल College के न्यू आरडी हॉस्टल में शनिवार तड़के एक MBBS छात्र सुसाइड मामले से हड़कंप मच गया। फाइनल ईयर के छात्र नितिन यादव का शव हॉस्टल की 8वीं मंजिल पर फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि परिवार ने कई सवाल उठाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
read also:बंगाल में भाजपा का ऐतिहासिक उदय: सुवेंदु ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
पेपर वाले दिन सामने आई दर्दनाक घटना
SMS मेडिकल कॉलेज के छात्र नितिन यादव का शनिवार को फोरेंसिक मेडिसिन का पेपर था। इससे पहले तड़के उसका शव न्यू आरडी हॉस्टल की 8वीं मंजिल पर मिला। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार नितिन अपने दोस्तों के साथ एसके मेनन हॉस्टल में पढ़ाई कर रहा था और देर रात फ्लैट लौटने की बात कहकर निकला था।
read also:सचिवालय के DIPR सेक्शन में आग, समय रहते पाया काबू, बड़ा हादसा टला
सीसीटीवी में देर रात तक घूमता दिखा छात्र
जांच में सामने आया कि छात्र रात करीब 2:45 बजे न्यू आरडी हॉस्टल में दाखिल हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में वह 7वीं मंजिल तक घूमता नजर आया। हालांकि जिस 8वीं मंजिल पर उसने फंदा लगाया, वहां कैमरा नहीं लगा था।
सुबह करीब 5:30 बजे महिला गार्ड ने छात्र को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सुसाइड नोट नहीं मिला, लैपटॉप और फोन जब्त
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्र के पास से एक स्मार्टफोन और लैपटॉप बरामद हुआ है, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। हॉस्टल स्टाफ का कहना है कि छात्र अपने बैग में रस्सी लेकर आया था।
read also:चंदन की खुशबू से महकेगा उदयपुर, 10हजार पौधे लगेंगे, वन मंत्री ने किया दौरा
फिलहाल पुलिस डिजिटल डिवाइस और कॉल रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
परिवार ने उठाए हॉस्टल सुरक्षा पर सवाल
मृतक के परिजनों ने सवाल उठाया है कि यूजी छात्र को पीजी हॉस्टल में प्रवेश कैसे मिला। परिवार का कहना है कि हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
नितिन के मामा अमृत ने कहा कि वह बेहद होनहार और समझदार छात्र था और आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता।
read also:तमिलनाडु में सस्पेंस खत्म, विजय कल सुबह 10 बजे लेंगे CM पद की शपथ, राहुल भी होंगे शामिल
अलवर का रहने वाला था छात्र, पिता BSF कमांडो
नितिन यादव मूल रूप से अलवर का रहने वाला था। उसके पिता अर्जुन सिंह बीएसएफ में कमांडो हैं। नितिन पिछले तीन वर्षों से जयपुर में रहकर MBBS की पढ़ाई कर रहा था। परिवार के अनुसार पढ़ाई के दबाव के कारण वह पिछले दो दिनों से घर पर ज्यादा बात नहीं कर पाया था।
—————-
#SMSMedicalCollege, #MBBSStudent, #JaipurNews, #HostelSuicide, #MedicalStudent, #RajasthanNews, #BreakingNews, #NitinYadav,
SMS मेडिकल कॉलेज, MBBS छात्र सुसाइड, जयपुर हॉस्टल सुसाइड, नितिन यादव, SMS हॉस्टल, जयपुर न्यूज, मेडिकल स्टूडेंट आत्महत्या
