जयपुर में करण औजला का धमाकेदार कॉन्सर्ट, बिना पास एंट्री पर विवाद…

जयपुर में करण औजला का धमाकेदार कॉन्सर्ट, बिना पास एंट्री पर विवाद…

सिंगर करण औजला ने युवाओं को दिया बड़े सपने देखने का संदेश

JECC में उमड़ी भीड़, युवाओं और फेंस ने जमकर किया एंजॉय

बिना पास एंट्री को लेकर आयोजकों और पुलिस के बीच तनाव

स्टेज से करण औजला का मैसेज- ‘सपने बड़े रखो, माता-पिता का सम्मान करो’

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर, dusrikhabar.com। जयपुर में आयोजित करण औजला कॉन्सर्ट ने जहां युवाओं में जबरदस्त उत्साह भरा, वहीं बिना पास एंट्री और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद भी सामने आया। सीतापुरा स्थित JECC में हुए इस इवेंट में हजारों की भीड़ उमड़ी, लेकिन अव्यवस्था और फोन चोरी जैसी घटनाओं ने आयोजन पर सवाल खड़े कर दिए।

जयपुर में मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला का बहुप्रतीक्षित कॉन्सर्ट शुरू होते ही माहौल पूरी तरह संगीतमय हो गया। स्टेज पर आते ही औजला ने “खम्मा घणी” कहकर दर्शकों का अभिवादन किया और कहा कि वे लंबे समय बाद जयपुर आए हैं और यहां आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 6 अप्रेल, सोमवार, 2026

सपने बड़े देखो और माता-पिता का सम्मान करो

कॉन्सर्ट के दौरान औजला ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “सपने बड़े देखो और जो कर रहे हो, उसी में लगे रहो”। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि आगे खड़ी ऑडियंस मोबाइल में व्यस्त है, जबकि पीछे वाले दर्शक ज्यादा एंजॉय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि “माता-पिता का सम्मान करना सबसे जरूरी है, क्योंकि उनसे बढ़कर कोई नहीं होता”। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि लोग आपको नीचे गिराने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन ईश्वर हमेशा सही लोगों का साथ देता है।

read also:जयपुर मुहाना मंडी में दिनदहाड़े फ्लैट से जेवर-कैश चोरी, CCTV में वारदात

दर्शकों का जबरदस्त क्रेज

सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित इस कॉन्सर्ट में सिर्फ राजस्थान ही नहीं, बल्कि गुजरात, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से भी फैंस पहुंचे। सिंगर को ‘गीतों की मशीन’ कहे जाने वाले करण औजला की परफॉर्मेंस ने युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

बिना पास एंट्री और अव्यवस्था पर सवाल

इस भव्य कॉन्सर्ट के बीच एक बड़ा विवाद भी सामने आया। आयोजकों ने आरोप लगाया कि पुलिस दबाव बनाकर बिना पास एंट्री करवा रही है, जिससे कई लोग बिना टिकट अंदर पहुंच गए।

read also:Behavior Change Through Social Marketing to Curb Tobacco and Substance Abuse: Dr. Ramesh Gandhi

आयोजकों के अनुसार, पुलिस को पहले से पर्याप्त पास दिए गए थे, इसके बावजूद अतिरिक्त लोगों को प्रवेश दिलाया गया। इस वजह से भीड़ नियंत्रण में मुश्किलें आईं।

फोन चोरी की घटनाएं, पुलिस पर उठे सवाल

JECC में आयोजित करण औजला के इवेंट के दौरान कुछ लोगों के मोबाइल फोन चोरी होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं और दर्शकों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने कहा कि अगर ऐसे वीआईपी आयोजनों में से भी फोन और अन्य सामान चोरी होंगे तो फिर जयपुर में सुरक्षित स्थान कौनसा है, जयपुर पुलिस का ये बड़ा फैल्याेर है।

read also:देशभर में बिगड़ने वाला है मौसम, दिल्ली-NCR में आज रात भारी ओलावृष्टि के आसार

———————————-  

#KaranAujla, #JaipurConcert, #JECC, #LiveConcert, #PunjabiSinger, #ConcertControversy, #JaipurNews, करण औजला कॉन्सर्ट जयपुर, JECC जयपुर इवेंट, बिना पास एंट्री, जयपुर म्यूजिक कॉन्सर्ट, पंजाबी सिंगर लाइव शो

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com