जयपुर मुहाना मंडी में दिनदहाड़े फ्लैट से जेवर-कैश चोरी, CCTV में वारदात

जयपुर मुहाना मंडी में दिनदहाड़े फ्लैट से जेवर-कैश चोरी, CCTV में वारदात

बंद फ्लैट को निशाना बनाकर लाखों के जेवर और नकदी पार

CCTV फुटेज से संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

मुहाना मंडी रोड पर दोपहर के समय हुई सनसनीखेज चोरी

जयपुर,dusrikhabar.com। जयपुर के मुहाना मंडी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फ्लैट में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 5 अप्रेल, रविवार, 2026

दोपहर के समय बंद फ्लैट को बनाया निशाना

शनिवार को मुहाना मंडी रोड स्थित कैसर नगर में चोरों ने एक बंद फ्लैट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित हेमराज सोनी (62) ने बताया कि सुबह 11:44 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने घर में प्रवेश कर चोरी को अंजाम दिया।

अलमारी खंगालकर जेवर और कैश ले उड़े चोर

पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर की अलमारी को निशाना बनाते हुए कीमती जेवरात और करीब 60 हजार रुपए नकद चुरा लिए। चोरी हुए सामान में सोने की चेन, मंगलसूत्र, बच्चों के कड़े, चांदी की पायजेब, सिक्के और अन्य आभूषण शामिल हैं।

read also:जयपुर नारायण विहार में पेट्रोल पंप पर बदमाशों का हंगामा, लाठी डंडों से पिटाई, फिर 43 हजार की लूट

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, पुलिस कर रही जांच 

गुरु भूपेंद्र सिंह, मुहाना मंडी थाना प्रभारी,

गुरु भूपेंद्र सिंह, मुहाना मंडी थाना प्रभारी,

इस फ्लैट चोरी की पूरी घटना पास की एक स्टील दुकान के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां नजर आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

थाना प्रभारी गुरु भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

read also:खाते में होंगे ₹3 करोड़… गजब है 10X12X30 फॉर्मूला, समझें कैलकुलेशन

पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

————-

#JaipurNews, #TheftCase, #JaipurCrime, #MuhanaMandi, #CCTV, #BreakingNews, #HouseTheft, #RajasthanCrime, Jaipur Theft News, Muhana Mandi Theft, Flat Theft Jaipur, Jaipur Crime News, CCTV Theft Case, Rajasthan Crime, House Theft Jaipur

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com