विकसित राजस्थान की दिशा में पहल, BIS मानकों पर अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरु

विकसित राजस्थान की दिशा में पहल, BIS मानकों पर अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरु

भारतीय मानकों के प्रभावी अनुपालन से बनेगी टिकाऊ शहरी अवसंरचना

तेजी से बढ़ते शहरीकरण में तकनीकी रूप से सशक्त अधिकारी समय की जरूरत

निर्माण, आवास और नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर केंद्रित कार्यशाला

जयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान में शहरी विकास और आवासन परियोजनाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और टिकाऊपन को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल की गई है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) और नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ जयपुर में हुआ, जिसमें अधिकारियों और अभियंताओं को भारतीय मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी जा रही है।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 20जनवरी, मंगलवार, 2026

जयपुर स्थित आरआईसी में सोमवार को नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों के लिए दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला की शुरुआत हुई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शहरी विकास, आवास और निर्माण सेवाओं से जुड़े क्षेत्रों में भारतीय मानकों की उपयोगिता, अनुपालन और प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।

शहरी अवसंरचना में BIS मानकों की अहम भूमिका

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्रमुख शासन सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग देबाशीष पृष्टि ने की। उन्होंने कहा कि शहरी अवसंरचना, आवास और नागरिक सेवाओं में गुणवत्ता, सुरक्षा और टिकाऊ विकास सुनिश्चित करने के लिए भारतीय मानकों का पालन बेहद जरूरी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के दौर में अधिकारियों का तकनीकी रूप से दक्ष होना अनिवार्य है और इस तरह की क्षमता संवर्धन कार्यशालाएं उन्हें नवीन निर्माण तकनीकों और आधुनिक परियोजना प्रबंधन से जोड़ती हैं।

read also:देवस्थान विभाग में बड़ी भर्ती की तैयारी, पुजारियों सहित नए पद होंगे सृजित

विकसित राजस्थान की दिशा में पहल, BIS मानकों पर अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरु

विकसित राजस्थान के लक्ष्य में सहायक होंगे BIS मानक

प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि शहरी विकास परियोजनाओं की सफलता गुणवत्ता, पारदर्शिता और BIS मानकों के प्रभावी अनुपालन पर निर्भर करती है। इन मानकों को अपनाकर न केवल बेहतर निर्माण सुनिश्चित किया जा सकता है, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित और टिकाऊ अवसंरचना भी उपलब्ध कराई जा सकती है।
उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि नगरीय विकास एवं आवासन विभाग की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है और अंतरराष्ट्रीय स्तर की निर्माण तकनीकों के साथ तालमेल के लिए BIS मानक मार्गदर्शक हैं।

read also:सीमावर्ती एवं ट्राइबल क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ भरे जाएंगे चिकित्सकों के रिक्त पद : चिकित्सा मंत्री

BIS: मानक ही नहीं, सेतु भी

उद्घाटन सत्र में BIS राजस्थान की निदेशक एवं प्रमुख कनिका कालिया ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो केवल मानक तय करने वाली संस्था नहीं, बल्कि सरकार, उद्योग और उपभोक्ताओं के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करता है।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला में परियोजना प्रबंधन, भू-तकनीकी जांच, अच्छी निर्माण प्रथाएं, अग्नि एवं जीवन सुरक्षा, भवन सेवाएं, वॉटरप्रूफिंग, दिव्यांगजन हेतु सुगम्यता, नवीन सामग्री, गुणवत्ता परीक्षण, परिसंपत्ति प्रबंधन, रेट्रोफिटिंग और वर्षा जल संचयन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं।

read also:जयपुर में मोशन एजुकेशन का नया सेंटर: एनवी सर बोले– दिल से किया गया हर प्रयास सफल बनाता है

विशेषज्ञों ने दिए तकनीकी सत्र

कार्यक्रम के दौरान BIS के विशेषज्ञों ने निर्माण सामग्री, भवन सुरक्षा, ऊर्जा दक्षता, जल एवं स्वच्छता तथा स्मार्ट सिटी मानकों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिए। संवादात्मक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों के सवालों का समाधान भी किया गया।

इस कार्यशाला में नगरीय विकास एवं आवासन विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण, राजस्थान आवासन मंडल, सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित विभिन्न संस्थाओं के 110 से अधिक अधिकारी और अभियंता भाग ले रहे हैं।

read also:सोना-चांदी की कीमतों ने तोड़े सभी रिकॉर्ड: राजस्थान में 10 ग्राम सोना 1.48 लाख पहुंचा, चांदी प्रतिकिलो 3 लाख

———————-

#BIS Rajasthan, #Urban Development News, #Housing Department Rajasthan, #Capacity Building Workshop, #Smart City Standards, Bureau of Indian Standards, Department of Urban Development and Housing, Capacity Building Workshop, Urban Development, BIS Standards, Sustainable Infrastructure

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com