
चूरू में दिव्यांग पूर्व सैनिकों को मुफ्त मोबिलिटी-असिस्ट होंडा एक्टिवा
होंडा इंडिया फाउंडेशन की चूरू, राजस्थान में पहल
स्वतंत्र गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए 16 विशेष रूप से फिट किए गए स्कूटर वितरित
राजस्थान के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आयोजित हुआ स्कूटर हैंडओवर समारोह
पूर्व सैनिकों की सेवा का सम्मान और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने की पहल
चूरू, dusrikhabar.com। होंडा इंडिया फाउंडेशन (HIF) ने दिव्यांग पूर्व सैनिकों की स्वतंत्र गतिशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल करते हुए चूरू में पूर्व सैनिकों को विशेष रूप से फिट किए गए मोबिलिटी-असिस्ट होंडा एक्टिवा स्कूटर प्रदान किए। इस कार्यक्रम के तहत 16 पूर्व सैनिकों को निशुल्क स्कूटर सौंपे गए, जिससे उन्हें सुरक्षित और स्वतंत्र रूप से अपने दैनिक जीवन के कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
भारत में होंडा समूह की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी शाखा होंडा इंडिया फाउंडेशन (HIF) ने राजस्थान के चूरू जिले में दिव्यांग पूर्व सैनिकों के लिए एक विशेष पहल करते हुए मोबिलिटी-असिस्ट होंडा एक्टिवा 110 स्कूटर प्रदान किए।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 13 मार्च, शुक्रवार, 2026
यह पहल उन पूर्व सैनिकों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, जिन्हें शारीरिक चुनौतियों के कारण दैनिक आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से मॉडिफाइड होंडा एक्टिवा स्कूटर उन्हें सुरक्षित, आरामदायक और स्वतंत्र यात्रा का विकल्प प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम
इस अवसर पर आयोजित हैंडओवर समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के ऑपरेटिंग ऑफिसर (प्रोडक्शन प्लानिंग एंड कंट्रोल) विशाल सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन और भारतीय सेना के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। सभी ने मिलकर पूर्व सैनिकों की भलाई और पुनर्वास के लिए इस तरह की पहलों को महत्वपूर्ण बताया।
read also:शैल्बी हॉस्पिटल जयपुर में 10 सफल किडनी ट्रांसप्लांट, CSR में भी प्रबंधन आगे
स्वतंत्र जीवन की ओर एक कदम
मोबिलिटी-असिस्ट होंडा एक्टिवा 110 में ऐसे एडैप्टिव बदलाव किए गए हैं, जो शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना कर रहे राइडर्स के लिए यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों को आत्मनिर्भर बनने में मदद करना है। जैसे काम पर जाने, जरूरी व्यक्तिगत कार्य निपटाने और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने जैसी दैनिक जरूरतों के लिए स्वतंत्रता प्रदान करना है। बेहतर गतिशीलता न केवल पूर्व सैनिकों को आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि उनके परिवार पर निर्भरता को भी कम करती है। इससे परिवार में आत्मविश्वास और मानसिक संतोष बढ़ता है।

read also:शेयर मार्केट में तबाही… सेंसेक्स 900 अंक गिरा, 7 लाख करोड़ स्वाहा
16 पूर्व सैनिकों को मुफ्त स्कूटर
इस कार्यक्रम के तहत कुल 16 मोबिलिटी-असिस्ट होंडा एक्टिवा स्कूटर लाभार्थियों को पूरी तरह निशुल्क प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य केवल परिवहन सुविधा देना ही नहीं, बल्कि दीर्घकालिक सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देना और दिव्यांग पूर्व सैनिकों के लिए अवसरों तथा सेवाओं तक उनकी पहुंच को आसान बनाना भी है।
होंडा इंडिया फाउंडेशन की सामाजिक पहल
होंडा इंडिया फाउंडेशन (HIF) भारत में होंडा समूह की विभिन्न कंपनियों की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) गतिविधियों का संचालन करता है। इनमें प्रमुख रूप से निम्न कंपनियां शामिल हैं:
-
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया
-
होंडा कार्स इंडिया
-
होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स
-
होंडा R&D इंडिया
-
होंडा एक्सेस इंडिया
-
होंडा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन इंडिया
-
होंडा कैइहात्सु इंडिया हॉस्पिटैलिटी
-
होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया
-
होंडा लॉजिस्टिक्स इंडिया
फाउंडेशन सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम संचालित करता है। होंडा का वैश्विक लक्ष्य “एक ऐसी कंपनी बनने का है जिसकी समाज में मौजूदगी की आवश्यकता महसूस हो”, और इसी सोच के साथ कंपनी अपनी सामाजिक पहलों के माध्यम से समावेशी और सतत समाज के निर्माण में योगदान दे रही है।
—————
#Honda India Foundation, #CSR Initiative, #Mobility Assist Scooter, #Ex Servicemen Support, #Rajasthan News, होंडा इंडिया फाउंडेशन, मोबिलिटी असिस्ट होंडा एक्टिवा, चूरू पूर्व सैनिक, दिव्यांग सैनिक सहायता, होंडा CSR पहल
