राज्यपाल ने डॉ. अनुराधा सक्सेना को गणतंत्र दिवस पर दिया राज्यस्तरीय योग्यता पुरस्कार

राज्यपाल ने डॉ. अनुराधा सक्सेना को गणतंत्र दिवस पर दिया राज्यस्तरीय योग्यता पुरस्कार

बीकानेर की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने जिला से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बढ़ाया महिला अधिकारिता का मान

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने गणतंत्र दिवस पर योग्यता प्रमाण पत्र से किया सम्मानित

“लो कॉस्ट सेनेटरी नैपकिन यूनिट” से लेकर “कामकाजी महिलाओं के लिए क्रेच” तक अहम पहल को दिया बढ़ावा

संदीप,

जयपुर,dusrikhabar.com। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय और नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए महिला अधिकारिता विभाग, बीकानेर की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना को 26 जनवरी को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े द्वारा राज्यस्तरीय योग्यता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी सशक्तिकरण के लिए किए गए सतत और प्रभावशाली प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 30जनवरी, शुक्रवार, 2026

जयपुर में गणतंत्र दिवस पर परेड की सलामी लेते हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर नवाचार

डॉ. अनुराधा सक्सेना ने महिला अधिकारिता के क्षेत्र में अपने कार्यों से न केवल बीकानेर जिले बल्कि पूरे राज्य और देश में पहचान बनाई है। उन्होंने जिला स्तर पर तीन बार सर्वश्रेष्ठ अधिकारी, राज्य स्तर पर एक बार विभागीय सर्वश्रेष्ठ अधिकारी, और राष्ट्रीय स्तर पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ नवाचार पुरस्कार प्राप्त किया है।

इतना ही नहीं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूएन (UN) के सहयोग से रेक्स कर्मवीर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कार्यों की वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है।

read also:CBSE ने कहा-नीरजा-मोदी स्कूल में एंटी-बुलिंग कमेटी सिर्फ कागज में: हाईकोर्ट में जवाब पेश कर कहा-ग्राउंड फ्लोर से बच्ची चौथे फ्लोर पर चली गई, सीसीटीवी की भी मॉनिटरिंग नहीं

डॉ अनुराधा सक्सेना राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से गणतंत्र दिवस पर सम्मान लेते हुए

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से गणतंत्र दिवस पर सम्मान लेते हुए महिला अधिकारिता विभाग बीकानेर की उप निदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना

लो कॉस्ट सेनेटरी नैपकिन यूनिट और महिला क्रेच जैसी ऐतिहासिक पहल

महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए डॉ. अनुराधा सक्सेना ने राज्य की पहली लो कॉस्ट सेनेटरी नैपकिन निर्माण इकाई की स्थापना करवाई, जिससे न केवल महिलाओं को सस्ते सैनिटरी उत्पाद उपलब्ध हुए बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित हुए।

इसके साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में कामकाजी महिलाओं के लिए विशेष क्रेच की स्थापना का श्रेय भी उन्हें जाता है, जिससे कार्यरत महिलाओं को अपने बच्चों की देखभाल को लेकर राहत मिली है।

read also:कनाडा को धमकी देते रह गए ट्रंप, इधर ब्रिटेन ने चीन से कर ली बड़ी डील, ब्रिटिश सरकार ने कर दिया ऐलान

उप निदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना अपने पिता राजेंद्र कुमार सक्सेना के साथ।

उप निदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना अपने पिता राजेंद्र कुमार सक्सेना के साथ।

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

अपने सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. अनुराधा सक्सेना ने कहा कि उन्होंने अपनी मां से हर कार्य को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करना सीखा, जबकि पिता ने उन्हें हर परिस्थिति में प्रोत्साहन और हौसला दिया। उन्होंने इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया। आपको बता दें कि महिला अधिकारिता विभाग, बीकानेर में उप निदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना के माता पिता राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हैं। 

read also:जयपुर में 43 हजार लीटर मिलावटी घी पकड़ा: 3 अलग-अलग ब्रांड के नाम से हो रही थी पैकिंग; फर्म के रजिस्टर्ड पते पर मिली दूसरी कंपनी

राजभवन में एट होम में गणतंत्र दिवस पर सम्मानित अधिकारी (डॉ अनुराधा सक्सेना) एवं अन्य सम्मानित अधिकारी

राजभवन में एट होम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ प्रेमचंद बैरवा, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास और गणतंत्र दिवस पर सम्मानित सरकारी अधिकारीगण।

योग्यता प्रमाण-पत्र से ये भी हुए सम्मानित

  1. कमर उल जमान चौधरी-जिला कलक्टर, भरतपुर
  2. श्रवण कुमार रेड्डी– भारतीय वन सेवा, उप वन संरक्षक, ई-गवर्नेस, मुख्यालय, जयपुर
  3. पवन जैमन– संयुक्त शासन सचिव, वित्त (राजस्व) विभाग
  4. ओमकारेश्वर शर्मा– परियोजना निदेशक, ग्रामीण विकास विभाग, जयपुर
  5. डॉ. बरखा गुप्ता– वरिष्ठ सहायक आचार्य, राजस्थान पशुचिकित्सा और पशुविज्ञान विश्वविद्यालय, जोबनेर, जयपुर
  6. डॉ. प्रवीण कुमार– सहायक निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय, जयपुर
  7. डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह– सहायक निदेशक, कृषि (मुख्यालय), उदयपुर
  8. अनिल खण्डेलवाल– सहायक सांख्यिकी अधिकारी, आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय, जयपुर
  9. पिन्टू लाल मीना– सहायक कृषि अधिकारी, गंगापुर सिटी
  10. राहुल शाह– सहायक प्रोग्रामर, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (मुख्यालय), जयपुर
  11. चन्द्रप्रकाश गुर्जर– वरिष्ठ सहायक, कार्यालय जिला कलक्टर, जोधपुर

read also:इंदिरा गांधी, नरेंद्र मोदी या… देश का अब तक का सबसे बेहतर PM कौन? देखें सर्वे के नतीजे

 

—————

#WomenEmpowerment, #DrAnuradhaSaxena, #BikanerNews, #WomenEmpowerment, #RajasthanNews, #Governor’s Honor, #RepublicDay2026, #WomenEmpowermentRajasthan, Dr. Anuradha Saxena, Women Empowerment, State Level Merit Award, Women Empowerment Department, Bikaner, Governor Haribhau Bagde, Republic Day Honor, Low Cost Sanitary Napkin Unit, Women’s Creche

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com