Visitors: 6299439
पूर्व पीएम अटल जी की पुण्यतिथि आज, गणमान्यों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम अटल जी की पुण्यतिथि आज, गणमान्यों ने दी श्रद्धांजलि

अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि, राष्ट्रपति- प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज तीसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली में सदैव अटल स्मृति स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने स्मृति स्थल पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ पर पहुंचे  जहां सभी ने पूर्व पीएम अटल जी को उन्हें याद कर पुष्पांजलि अर्पित की।

CATEGORIES
Share This