
उद्यमी संवाद समारोह आज, सीएम भजनलाल करेंगे उद्योगपतियों से सीधा संवाद
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में तीन नई औद्योगिक नीतियों का होगा अनावरण
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे 345 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण
लाभार्थियों को मिलेंगे चेक, स्वीकृति पत्र और भूमि आवंटन
नवीन सक्सेना,
जयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में 18 मार्च को उद्यमी संवाद समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उद्योगपतियों से संवाद करेंगे और राज्य के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाली कई घोषणाएं करेंगे।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 18 मार्च, बुधवार, 2026
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित उद्यमी संवाद समारोह का आयोजन जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए तीन महत्वपूर्ण नीतियों: राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी, राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी और राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी का अनावरण किया जाएगा।
read also:पूर्व राजपरिवार सम्पत्ति विवाद: HC में पद्मजा कुमारी की याचिका की खारिज
करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्रों के विकास को लेकर बड़े पैमाने पर कार्यों की सौगात दी जाएगी। रीको औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े 119 करोड़ रुपये लागत के 40 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, वहीं 226 करोड़ रुपये के 46 कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।
इस प्रकार कुल मिलाकर 345 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रदेश को समर्पित किए जाएंगे, जिससे औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
read also:डॉ. मेधा माथुर को FIPHA फैलोशिप, उदयपुर के लिए गौरव का क्षण
लाभार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ
उद्यमी संवाद समारोह के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सीधा फायदा भी दिया जाएगा। एकीकृत क्लस्टर विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ऋण के चेक वितरित किए जाएंगे।
इसके अलावा एमएसएमई नीति, निर्यात प्रोत्साहन नीति और आरएफसी युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत स्वीकृति पत्र भी सौंपे जाएंगे। साथ ही रीको की ओर से ऋण स्वीकृति पत्र, जोधपुर-पाली-मारवाड़ और बूढ़ी बावल औद्योगिक क्षेत्रों के लिए आरक्षण पत्र, लीज डीड और अलॉटमेंट लेटर भी वितरित किए जाएंगे।
read also:ममता बनर्जी ने BJP के नो-रिपीट फॉर्मूले को अपनाया, क्या नतीजे भी दोहरा पाएंगी?
सीएसआर के तहत भी सौगात
कार्यक्रम में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत एसएमएस हॉस्पिटल और अपना घर को डमी चेक भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे सामाजिक क्षेत्र में भी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
————————-
#UdyamiSamvad, #BhajanlalSharma, #RajasthanIndustry, #MSME, #RICJaipur, #RIICO, #RajasthanDiwas, उद्यमी संवाद समारोह, भजनलाल शर्मा, राजस्थान औद्योगिक नीति, RIC जयपुर, MSME योजना, RIICO, राजस्थान दिवस कार्यक्रम
