गीतांजली अस्पताल में हाइब्रिड तकनीक से जटिल हार्ट सर्जरी सफल, 73 वर्षीय मरीज को नई जिंदगी

गीतांजली अस्पताल में हाइब्रिड तकनीक से जटिल हार्ट सर्जरी सफल, 73 वर्षीय मरीज को नई जिंदगी

10 सेंटीमीटर तक क्षतिग्रस्त एओर्टा का सफल उपचार

गीतांजली अस्पताल की टीम ने जोखिम भरी सर्जरी को बनाया सुरक्षित

दो चरणों में हुई हाई-टेक सर्जरी, कृत्रिम ग्राफ्ट और स्टेंट से बचाई जान

राजस्थान में इस तरह की सर्जरी का संभवतः पहला सफल मामला

सुश्री सोनिया, 

उदयपुर,dusrikhabar.com। उदयपुर के गीतांजली अस्पताल में डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए हाइब्रिड तकनीक से जटिल हार्ट सर्जरी कर 73 वर्षीय मरीज की जान बचाई। मरीज की मुख्य धमनी (एओर्टा) गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त थी, जिसे पारंपरिक सर्जरी से ठीक करना बेहद जोखिम भरा माना जा रहा था।

आपको बता दें कि मरीज को पहले चित्तौड़गढ़ में दिखाया गया था, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बड़े सेंटर में रेफर किया गया। जांच के दौरान सीटी एंजियोग्राफी में पता चला कि मरीज की दिल से निकलने वाली मुख्य धमनी लगभग 10 सेंटीमीटर तक क्षतिग्रस्त थी। इसी हिस्से से मस्तिष्क और दोनों हाथों तक रक्त पहुंचाने वाली तीन प्रमुख धमनियां जुड़ी हुई थीं, जिससे पारंपरिक ऑपरेशन का जोखिम काफी बढ़ गया था।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 24 मार्च, मंगलवार, 2026

हाइब्रिड तकनीक से किया गया इलाज

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने हाइब्रिड तकनीक से हार्ट सर्जरी करने का निर्णय लिया। यह प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की गई:- 

  • पहले चरण में तीनों प्रमुख धमनियों को कृत्रिम ग्राफ्ट के जरिए नई जगह जोड़कर रक्त प्रवाह सुचारू किया गया।
  • दूसरे चरण में पैर की नस के माध्यम से स्टेंट ग्राफ्ट डालकर क्षतिग्रस्त महाधमनी को अंदर से पूरी तरह सील कर दिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, इस उन्नत हाइब्रिड तकनीक ने मरीज को बड़े ओपन सर्जरी से बचाया और जोखिम को काफी हद तक कम किया।

read also:स्मार्टफोन की लत से बच्चों का बचपन खतरे में, ‘फ़बिंग’ बना नया सामाजिक संकट..

विशेषज्ञों की टीम का अहम योगदान

इस जटिल सर्जरी को सफल बनाने में डॉ. संजय गांधी (हेड, CTVS), डॉ. रमेश पटेल (हेड कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. ब्रिजेश सोनी सहित विशेषज्ञों की बड़ी टीम का योगदान रहा। टीम में कार्डियक सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरो विशेषज्ञ और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ शामिल थे।

राजस्थान में दुर्लभ सर्जरी

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की जटिल हार्ट सर्जरी राजस्थान में बहुत कम होती हैं और यह संभवत: राज्य का पहला सफल मामला है। फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर है और रिकवरी संतोषजनक बताई जा रही है।

read also:धुरंधर 2 ने 4 दिन में ₹750 करोड़ कमाए: रविवार को ₹114 करोड़ की कमाई; शाहरुख की ‘पठान’ और राजामौली की ‘RRR’ का रिकॉर्ड तोड़ा

गीतांजली अस्पताल में हाइब्रिड तकनीक से जटिल हार्ट सर्जरी सफल, 73 वर्षीय मरीज को नई जिंदगी

गीतांजली अस्पताल में उपलब्ध सुविधाएं

गीतांजली अस्पताल में कार्डियक केयर के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं—

  • 24×7 कैथ लैब (एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी)
  • कार्डियक सर्जरी (बायपास, वाल्व रिप्लेसमेंट)
  • इकोकार्डियोग्राफी, TMT, होल्टर मॉनिटरिंग
  • कार्डियक ICU (CCU), वेंटिलेटर सपोर्ट
  • पेसमेकर और ICD इम्प्लांट
  • गोल्डन आवर में हार्ट अटैक ट्रीटमेंट सिस्टम

साथ ही, यहां कार्डियक रिहैबिलिटेशन, डाइट काउंसलिंग और लाइफस्टाइल मैनेजमेंट की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

read also:न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर प्लेन-ट्रक की टक्कर,एयर ट्रैफिक कंट्रोलर स्टॉप-स्टॉप चिल्लाता रहा, 72 यात्री सवार थे

न्यूरो इंटरवेंशनल सुविधाएं भी उपलब्ध

अस्पताल में 24×7 स्ट्रोक मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी, एन्यूरिज्म कॉइलिंग और ब्लीडर एम्बोलाइजेशन जैसी उन्नत सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों को तुरंत उपचार मिल रहा है।

—————-  

#HeartSurgery, #UdaipurNews, #GeetanjaliHospital, #CardiacCare, #HybridSurgery, #RajasthanHealth, #MedicalBreakthrough, हाइब्रिड हार्ट सर्जरी, गीतांजली अस्पताल उदयपुर, जटिल हार्ट सर्जरी, एओर्टा सर्जरी, कार्डियक केयर राजस्थान, उन्नत हार्ट ट्रीटमेंट

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com